बिहार: नवादा में माहौल खराब की कोशिश, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में

पटना [जागरण टीम]। मुंगेर, नालंदा, भागलपुर व समस्‍तीपुर के बाद अब बिहार के नवादा जिले में माहौल खराब होने करने की कोशिश की गई। नवादा में एक धार्मिक स्‍थल में असामाजिक तत्‍वों द्वारा तोड़फोड़ किये जाने से लोग आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल किया। उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस-प्रशासन की तत्‍पराता के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इस बीच भाजपा नेता सीपी ठाकुर ने लोगों से सौहार्द बनाये रखने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, राजमार्ग 31 पर नवादा बाइपास में गुरुवार की सुबह जमकर बवाल हुआ। सड़क जाम, रोड़ेबजी, पुलिस फायरिंग की घटना के बाद डीएम-एसपी को स्वयं सड़क पर उतरना पड़ा। रैफ जवानों के सहयोग से उपद्रवियों को खदेड़ा गया। इस दौरान कई वाहनों के शीेशे तोड़े गए। कई प्रेस छायाकारों के कैमरे तोड़ दिए गए। एक बाइक व दो दुकानों में आग लगा दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया। धार्मिक स्‍थल में तोड़फोड़ करने के बाद लोग उग्र हुए। प्रशासन पता करने में जुटी है कि यह करतूत किसकी है। 
बताया जाता है कि एनएच 31 से पूरब भदौनी पंचायत भवन के समीप धार्मिक स्‍थल पर तोड़फोड़ किया गया था। इसके बाद लोग जमा होने लगे। बात तेजी से फैली तो बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और राजमार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों को पीट दिया गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भदौनी की ओर से बढ़े तब दोनों ओर से जमकर पथराव व रोड़ेबाजी शुरू हो गई। 
सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची। स्थिति को संभालने के लिए पहुंचे स्वाट दल ने सड़क जाम कर रहे लोगों पर बल प्रयोग कर खदेडऩा शुरू कर दिया। तब लोग और आक्रोशित हो गए और पुलिस को निशाने पर लेते हुए रोड़ेबाजी शुरू कर दी। 
पुलिसकर्मियों को लोगों ने खदेड़ कर बुधौल बस पड़ाव तक पहुंचा दिया। तब आत्मरक्षार्थ पुलिस र्किमयों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान तस्वीर ले रहे कई प्रेस छायाकारों के कैमरे तोड़ दिया। एक बाइक को आग के हवाले कर दिया जबकि दूसरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया। मामला शांत होता कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जाम में फंसे कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए और चालक-खलासी के साथ मारपीट किया। उधर सछ्वावना चौक के समीप एक टायर दुकान सहित दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। 
पहुंचे डीएम-एसपी
उपद्रव की खबर के बाद डीएम कौशल कुमार, एसपी विकास बर्मन, एसडीएम सदर राजेश कुमार, एसडीपीओ सदर विजय कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार दलबल से पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा। तत्काल रैफ जवानों को भी बुला लिया गया। काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया। इसके बाद वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। 
स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में 
घटना के बाद शहर की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर चौक-चौराहों के साथ ही धाॢमक स्थलों पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी है। डीएम-एसपी ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। 
पांच वर्ष पूर्व इसी स्थान से शुरू हुआ था बवाल 
साल 2013 के अगस्त महीने में इसी स्थान पर स्थित बाबा का ढ़ाबा होटल से विवाद शुरू हुआ था। जहां चिकन पार्टी के दौरान उत्पन्न विवाद के बाद शहर में कफ्र्यू लगाना पड़ा था। तब दो लोगों की जान चली गई थी।  
सीपी ठाकुर ने सौहार्द बनाये रखने की अपील की
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डाॅ सीपी ठाकुर ने बिहार में लगातार बढ़ रहे साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर कहा कि ऐसा लग रहा है सूबे में सुनियोजित ढंग से शांति के वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भागलपुर, औरंगाबाद, नालंदा और समस्तीपुर के बाद अब नवादा जिले में भी साम्प्रदायिक तनाव दुःखद है।
डाॅ. ठाकुर ने कहा नवादा में जो घटना घटी जिसमें वहां हनुमान जी की मूर्ति को खंडित किया गया, वह निन्दनीय है। उन्होने कहा पूरे बिहार में आसमाजिक तत्वो द्वारा अशांति फैलाने की साजिश की जा रही है। इसपर विशेष ध्यान रखकर शतर्कता के साथ ऐसे असमाजिक तत्वों को नियंत्राण में रखने की आवश्यकता है। ऐसे लोगो पर अविलम्ब कार्रवाई किया जाये। डाॅ. ठाकुर ने समाज के सभी लोगो से अपील किया कि अपने विवेक का परिचय देते हुये आपसी सौहार्द बनाये रखें।

बता दें कि भागलपुर के नाथनगर में हुए बवाल के बाद मुंगेर, समस्‍तीपुर, नालंदा के बाद नवादा में भी असामाजिक तत्‍वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। मुंगेर में पटरी पर लौट रही विधि व्यवस्था गुरुवार को एक बार फिर से बेपटरी हो गई। बुधवार को दो नंबर गुमटी पर से प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में एक पक्ष के लोग गुरुवार की सुबह सड़क पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरीं महिला, बच्चे और युवाओं ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
रोसड़ा में भाजपा नेता समेत 13 लोगों की गिरफ्तारी पर भड़का आक्रोश
समस्‍तीपुर जिले के रोसड़ा शहर में मंगलवार को हुए बवाल मामले में भाजपा नेता सहित 13 लोगों की गिरफ्तारी पर फिर आक्रोश भड़क उठा। गुरुवार सुबह भीड़ रोसड़ा थाने पहुंची। लोग पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध करने लगे। वे गिरफ्तार लोगों को मुक्त करने पर अड़े थे। इसी बीच रैफ के जवानों ने निषेधाज्ञा उल्लंघन करते देख लोगों को खदेड़ा, हल्की लाठियां चटकाईं। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी रही। रोसड़ा बाजार भी बंद रहा। मंगलवार की घटना को लेकर तीसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी रही वहीं इंटरनेट सेवा भी बाधित रही।
सिलाव में 71 नामजद व एक हजार अज्ञात पर प्राथमिकी
नालंदा जिले के सिलाव में रामनवमी के दौरान शोभा यात्रा में बुधवार को सिलाव में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने 71 नामजद व एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार की रात्रि घर-घर में छापेमारी कर पुलिस ने दो महिला समेत 36 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस की मनमानी के विरोध में गुरुवार को सिलाव बाजार बंद रहा।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कहा था कि कुछ लोग माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, मगर हम ऐसा नहीं होने देंगे। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी साफ कहा कि प्रशासन के बताए रूट पर ही जुलूस और विसर्जन यात्राएं निकाली जाएं और भड़काऊ गाने ना बजाएं। लेकिन लोग सरकार की अपील को नजरअंदाज कर रहे हैं।

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More