नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में जहां लोगों में देश की प्रगति के बारे में विश्वास जगा है, वहीं पूरी दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ा है।
मोदी ने यहां एक निजी टेलीविजन चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों में विश्वास जगा है कि 21वीं सदी का भारत अपनी कमजोरियों को छोड़कर, बंधनों को तोड़कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह भरोसा सरकार के कामों से आ रहे परिवर्तनों को देखकर जगा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चार साल पहले लोगों में निराशा थी और हार, हताशा, निराशा का वातावरण देश को आगे नहीं ले जा सकता। उन्होंने कहा कि देश आज आगे बढ़ रहा है और ‘राइजिंग इंडिया’ ऐसी तस्वीर है जिस पर हर भारतीय को गर्व है।
मोदी ने कहा कि चार साल में दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ा है और पूरा विश्व भारत को सम्मान दे रहा है। अब भारत की ताकत को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब सोची-समझी रणनीति के तहत काम करने से संभव हुआ है। पिछली सरकारों के समय एक साल में जितने बड़े नेता भारत आते थे अब उसके दोगुने राष्ट्राध्यक्ष और राष्ट्र प्रमुख यहां आ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर देश की भूमिका भी बढ़ी है।
पिछले सप्ताह यहां संपन्न अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के स्थापना सम्मेलन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। साठ देश इस गठबंधन में शामिल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हमने विभिन्न वैश्विक मंचों पर ऐसे मुद्दे उठाए हैं जो पूरी दुनिया का प्रभावित कर रहे हैं। इस संदर्भ में उन्होंने आतंकवाद, कालेधन और भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद सिर्फ एक देश की नहीं वैश्विक चुनौती है, इस बात को भारत ने ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया है। कालाधन के मुद्दे को भी भारत ने पूरे जोर-शोर से वैश्विक स्तर पर उठाया है।
मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया ने जहां वर्ष 2030 तक टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है वहीं भारत ने इसके लिए 2025 का लक्ष्य रखा है और हम 2025 तक इसे समाप्त करके दिखा देंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास’ देश की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि हम वैश्विक विकास की बात करते हैं, आयुष्मान विश्व की बात करते हैं। यमन में जब आपदा आयी तो कई देशों ने उनके नागरिकों को निकालने के लिए भारत से मदद मांगी। हमने भारतीयों के साथ 48 देशों के नागरिकों को सुरक्षित निकालकर उनके देश पहुंचाया।
प्रधानमंत्री ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की प्रगति में भारत के बढ़ते योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले तीन-चार साल में दुनिया की प्रगति को मजबूती प्रदान की है। वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तीन प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाला देश दुनिया की अर्थव्यवस्था के विकास में सात गुना ज्यादा योगदान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि विश्व में अब भारत के संदर्भ में आशा, विश्वास, भरोसे के साथ बात होती है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) सूचकांक में भारत शीर्ष दो देशों में शामिल हो गया है। अंकटाड की रिपोर्ट में भी हमें एफडीआई के लिए पसंदीदा देशों में शामिल किया गया है जबकि पहले भारत को एफडीआई के मामले में प्रतिकूल माना जाता था।
कारोबार की आसानी की विश्व बैंक की रैंकिंग में तीन साल में हम 42 अंकों की छलांग लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर देश को दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित कर देगा।
अपनी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिये महिलाओं और युवाओं का सशक्तीकरण हो रहा है। अब तक 11 करोड़ लोगों को ऋण दिए जा चुके हैं जिनमें पांच लाख करोड़ रुपए का बिना गारंटी का ऋण जारी किया जा चुका है। इस साल के बजट में भी मुद्रा योजना के तहत तीन लाख करोड़ रुपए का ऋण देने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास की मुख्य धारा में छूट गए लोग इस योजना के जरिये आगे बढ़ेंगे और ‘राइजिंग इंडिया’ का सपना साकार होगा। मोदी ने कहा कि अब तक पीछे रहे पूर्वी भारत को विकास की दौड़ में आगे ले जाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं और दिल्ली को पूर्वी भारत के दरवाजे पर खड़ा कर दिया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।
भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।
भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।