नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी जीत के लिए विधानसभा चुनाव में जोर आजमाइश कर रही है। वह प्रमुख रूप से शिक्षा-स्वास्थ्य और बिजली-पानी के क्षेत्र में किए गए कामों के आधार पर लोगों से वोट मांग रही है। हालांकि, प्रचार के दौरान विपक्षी दलों की ओर से उसे करारे प्रहार झेलने पड़ रहे हैं। यहां तक कि उसके मुखिया अर्रंवद केजरीवाल को आतंकवादी तक कहा गया है। ऐसे में पार्टी को अपने काम पर कितना भरोसा है और विपक्षी हमले से बचते हुए वह कैसे चुनाव में सफल होगी, इन्हीं विषयों को लेकर सौरभ श्रीवास्तव व वीके शुक्ला ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व मुख्यमंत्री अर्रंवद केजरीवाल से विशेष बातचीत की है।
दिल्ली का माहौल क्या कह रहा है?
- ये चुनाव देश के लिए भी कई मायनों में महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये चुनाव इस देश में एक नई तरह की राजनीति को जन्म देगा, जिसका नाम है काम की राजनीति। 70 साल में देश में किसी भी पार्टी ने किसी भी राज्य में अपने काम पर वोट नहीं मांगा। आज तक किसी भी पार्टी ने ये नहीं कहा कि आप हमें इसलिए वोट दीजिए कि हमने स्कूल व मोहल्ला क्लीनिक बनवा दिए। हमने बिजली मुफ्त और सस्ती कर दी व हमने पानी मुफ्त कर दिया। यदि ये राजनीति सफल होती है, तो इसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। फिर दूसरी पार्टियों को अपने-अपने राज्य में काम करके दिखाना पड़ेगा।
इस बार आप कितनी सीटें मिलने की उम्मीद कर रहे हैं?
- जनता जितनी दे देगी उसी से काम चला लेंगे। जनता यदि हमें 40 सीटें देती है तो हम 40 से काम चला लेंगे और जनता कहेगी कि 70 सीटों से सरकार चलाओ तो हम 70 से सरकार चलाएंगे।
पिछले चुनाव में आपने 67 सीटें जीती थीं, क्या इतनी बड़ी जीत का इस बार दबाव है?
- नहीं, मेरे ऊपर ऐसा कोई दबाव नहीं है। हमारे मन में केवल एक ही बात है कि दिल्ली का विकास कैसे हो। हमने पांच साल दिल्ली की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में बिताए। स्कूल ठीक किए, अस्पताल ठीक किए, बिजली ठीक की, पानी ठीक किया। नालियां व गलियां बनवाईं। अगले पांच साल में हम दिल्ली को विश्व स्तर का शहर बनाना चाहते हैं। हम ऐसी दिल्ली बनाएंगे, जिस पर पूरे देश को गर्व होगा। ये 21वीं सदी की दिल्ली होगी।
आपका चुनावी घोषणा पत्र दो भागों में क्यों आया है?
- दो भागों में इसलिए आया है कि एक भाग में हमने वो दस कार्य दिए हैं, जिनकी हमने गारंटी ली है। ये वो कार्य हैं, जो हम अपने स्तर पर कर सकते हैं। इनके लिए हमें किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। वहीं, दूसरे भाग में 28 बिंदु ऐसे हैं, जिनमें से कुछ पर हमें केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना होगा, ये सिर्फ हमारे स्तर के नहीं हैं, जैसे जनलोकपाल बिल या स्वराज बिल में केंद्र सरकार से मिलकर काम करना होगा। लेकिन, चाहे हमें केंद्र सरकार के पास जाना पड़े, इन्हें भी हम पूरा कराएंगे।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की केंद्र सरकार की घोषणा का दिल्ली के चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?
- मंदिर बनेगा, इसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने चुनाव से पहले घोषणा की, इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। केंद्र सरकार के किसी अच्छे निर्णय पर हमें कोई सवाल नहीं उठाना है।
चुनाव के अंतिम चरण में आकर अचानक हनुमान चालीसा का जिक्र क्यों?
हनुमान चालीसा सबको पढ़ना चाहिए। हनुमान चालीसा पढ़ने पर क्यों आपत्ति हो रही है। उनको (भाजपा वालों को) भी पढ़ना चाहिए। भाजपा वाले तो पढ़ते नहीं हैं, वे फर्र्जी ंहदू हैं। मेरा मानना है कि यदि वे भी हनुमान चालीसा पढ़ेंगे तो उनकी भाषा में संयम आएगा, मर्यादा आएगी। वो लोग गाली गलौज की जो राजनीति कर रहे हैं। उसे करना बंद कर देंगे तो उन्हें शांति का अनुभव होगा।
आप के चुनाव प्रचार में जो आक्रामकता पूर्व में दिखाई देती थी, वह इस बार नहीं दिख रही है?
(हंसते हुए) ये अच्छी बात है या खराब बात है। ये तो अच्छी ही बात है।
आप स्कूल, अस्पताल, बिजली और पानी में किए गए काम को लेकर वोट मांग रहे हैं, लेकिन भाजपा आपके दावों को गलत बता रही है?
- भाजपा वालों ने एक स्कूल की खराब दशा बताते हुए वीडियो निकाला फिर मीडिया ने ही जाकर देखा, तो वीडियो झूठा निकला। ऐसे ही मोहल्ला क्लीनिक का एक वीडियो निकाला, वो भी झूठा निकला। भाजपा को लोगों ने नगर निगम चलाने की जिम्मेदारी दी है। हो क्या रहा है, 15 साल में उनको एक ही काम दिया गया कि दिल्ली की सफाई कर दो, उनसे वो नहीं हुआ। उन्हें दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी दी, वो उनसे नहीं हुआ। डीडीए की जिम्मेदारी दी, वो उनसे नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ हमारे काम हैं। वे अपने काम तो गिना नहीं पा रहे हैं, हमारे कामों में नुक्स नहीं निकाल पा रहे हैं। अब वे पूरा का पूरा चुनाव हिंदू-मुस्लिम पर करने की कोशिश कर रहे हैं। हम कहते हैं स्कूल बनाएंगे तो वे कहते हैं शाही बाग। हम कहते हैं अस्पताल बनाएंगे तो वे कहते हैं शाहीन बाग। हम कहते हैं कि सड़कें बनाएंगे तो वे कहते हैं शाहीन बाग।
आप कह रहे थे कि पूरा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे, फिर आप भी शाहीन बाग पर क्यों आ गए?
- शाहीन बाग की राजनीति वे (भाजपा के लोग) कर रहे हैं, हम तो जनता के सामने उनका नकाब उतार रहे हैं। शाहीन बाग का क्या मुद्दा है, इसे समझना होगा। वहां पर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उन प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क को बंद किया हुआ है। वो सड़क खुलनी चाहिए। उसकी वजह से लोगों को तकलीफ हो रही है। बच्चों की बसें नहीं जा पा रही हैं। एंबुलेंस नहीं जा पा रही हैं। जो लोग आधे घंटे में दफ्तर पहुंच जाया करते थे, उन्हें तीन-तीन घंटे लग रहे हैं। ऐसा होते हुए डेढ़ महीने से अधिक हो गया है। वो सड़क उनको (केंद्र सरकार को) खुलवानी है। गृह मंत्री अमित शाह जी इस देश के सबसे ताकतवर आदमी हैं। मैं यह नहीं मान सकता कि अमित शाह जी एक सड़क नहीं खुलवा सकते। अमित शाह जी चाहें तो एक घंटे में सड़क खुलवा सकते हैं। वो गंदी राजनीति कर रहे हैं। इस मुद्दे को चुनाव तर्क जिंदा रखने के लिए उन्होंने कितने लोगों को तकलीफ दे रखी है। यदि आज शाहीन बाग की सड़क खुल जाए तो भाजपा के नेताओं के पास बात करने के लिए कुछ नहीं बचेगा। ये गंदी राजनीति सबके सामने है। जनता समझ रही है कि शाहीन बाग का मुद्दा तो चुनाव बाद खत्म हो जाएगा, लेकिन केजरीवाल पांच साल तक उनके काम आएगा।
शाहीन बाग में गोली चलाने वाला व्यक्ति आपकी पार्टी का निकला, इसे कैसे देखते हैं?
- अगर कोई आदमी गलत कर रहा है तो उसे जेल भेजो, प्रेस कांफ्रेंस क्यों कर रहे हो। अगर वह व्यक्ति आम आदमी पार्टी का निकलता है तो यदि 10 साल की सजा बनती है तो उसे 20 साल की सजा दो। चुनाव से 48 घंटे पहले इस किस्म की प्रेस कांफ्रेंस गंदी, तुच्छ और नीच किस्म की राजनीति है। आप देश की राजधानी की कानून व्यवस्था के साथ गंदी राजनीति कर रहे हैं। पूरा देश देख रहा है कि चुनाव से 48 घंटे पहले आप इस तरह की प्रेस कांफ्रेंस क्यों करवा रहे हैं।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।
भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।
भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।