राम मंदिर ट्रस्ट के एलान की टाइमिंग पर ओवैसी का एतराज, भाजपा बोली- दिल्ली चुनाव से जोड़ना गलत

नई दिल्ली । अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन के समय को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि  ट्रस्ट का गठन 8 फरवरी के बाद भी हो सकता था। संसद सत्र का अंत 11 फरवरी को होना है। ऐसा लगता है भाजपा सरकार ने यह फैसला दिल्ली चुनाव की चिंता में लिया है। भाजपा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि इसे दिल्ली चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के साथ अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिए एक स्वतंत्र ट्रस्ट बनाने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि यह फैसला अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए लिया गया है। इसका दिल्ली से कोई लेना देना नहीं है। पूरे देश में चुनाव नहीं हो रहा है। कृप्या मामले को न उलझाएं। जावड़ेकर ने यह बात केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए पत्रकारों से कही। इस दौरान उनसे पूछा गया कि दिल्ली चुनाव के बाद बुधवार और रविवार को फैसले की घोषणा क्यों नहीं की गई।

प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करते हैं- शिवसेना

इससे पहले शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने बुधवार को कहा कि मंदिर का निर्माण प्राथमिकता है। संसद में समाचार एजेंसी आइएएनएस से बात करते हुए सावंत ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करते हैं। यह बाला साहिब ठाकरे का सपना था। उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।' यहां तक कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लोकसभा चुनावों के दौरान लगातार 'पहले मंदिर फिर सरकार ’ की बात कहते रहे। उन्होंने दो बार अयोध्या जाकर रामलला की प्रार्थना की। हम इसका स्वागत करते हैं और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा की सराहना की है। वहीं कांग्रेस पर कई सालों तक मुद्दे को लटकाने के लिए निशाना साधा। 

महाराष्ट्र के सीएम की ओर से पीएम की घोषणा का स्वागत- संजय राउत

वहीं संजय राउत ने कहा  ' मैं महाराष्ट्र के सीएम की ओर से पीएम की घोषणा का स्वागत करता हूं।  लेकिन आप सभी जानते हैं, राम मंदिर के निर्माण का निर्णय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया था और इसके निर्णय का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है।'

मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए- विश्व हिंदू परिषद

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार राम जन्मभूमि आंदोलन में सबसे आगे रहे विश्व हिंदू परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की घोषणा का स्वागत किया है और कहा है कि मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। नवगठित ट्रस्ट की बैठक जल्द होनी चाहिए, ताकि मंदिर के निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो। 

योगी आदित्यनाथ का ट्वीट

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-  'पीएम नरेंद्र मोदी जी को प्रभु श्री राम के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर बनाने के लिए एक स्वायत्त ट्रस्ट का गठन करने के लिये कोटिशः धन्यवाद। 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट पूरी तरह स्वतंत्र एवं मंदिर निर्माण से संबंधित सभी निर्णय लेने में सक्षम होगा। जय श्री राम!'

बेहद गर्व और खुशी का दिन- उमा भारती 

उमा भारती ने राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की घोषणा पर कहा, 'यह बेहद गर्व और खुशी का दिन है। अब हम मेरे और आडवाणी जी से जुड़े दूसरे ट्रायल के लिए तैयार हैं। हम जो कर सकते हैं, हम करेंगे। मैंने शुरू से ही यह कहा है कि हम इसके लिए फांसी पर लटकने को भी तैयार हैं।'

बाबा रामदेव ने ट्वीट किया

बाबा रामदेव ने ट्वीट किया '67 एकड़ भूमि राम मंदिर को देने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह को धन्यवाद। देश को ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला है जो अपने आपको हिंदू कहने में गौरव अनुभव करता है।'

गृह मंत्री अमित शाह बोले- अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन

गृह मंत्री अमित शाह बोले- 'भारत की आस्था और अटूट श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री राम के मंदिर के प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रतिबद्धता के लिए मैं उनका कोटि-कोटि अभिनन्दन करता हूं। आज का यह दिन पूरे भारत के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन है।'

ट्रस्ट  के गठन की घोषणा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में अयोध्या मामले में नवंबर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट के गठन की घोषणा की। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा,' मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आज सुबह कैबिनेट की बैठक में हमने अयोध्या ट्रस्ट पर महत्वपूर्ण फैसले लिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार, हमने एक ट्रस्ट का गठन किया है। ट्रस्ट का नाम श्री राम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र होगा। यह एक स्वतंत्र निकाय होगा।'

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला

गौरतलब है  कि 9 नवंबर को अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था। इसमें उसने विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को तीन महीने के भीतर ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया था। साथ ही अयोध्या में ही किसी जगह मस्जिद बनाने के लिए जमीन देने को कहा था। इसी के बाद आज पीएम मोदी ने ट्रस्ट के गठन की घोषणा की। 

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More