जय श्रीराम का मुद्दा: डाकघरों में पोस्टकार्डों की बिक्री बंद, कैसे भेजें दीदी को जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड

सिलीगुड़ी । पश्चिम बंगाल की राजनीति में जय श्रीराम का मुद्दा इन दिनों काफी गर्म है। पिछले दिनों राज्य में कुछ स्थानों पर जय श्रीराम के नारे लगाने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा तीखी प्रतिक्रिया के बाद भाजपा ने इसे एक बड़ा हथियार बना लिया है।

हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी शानदार सफलता हासिल की है। वर्ष 2014 के चुनाव में राज्य में जहां भाजपा की झोली में मात्र 2 सीटें थी वहीं इस बार कुल 18 सीटें आ गई हैं। इससे उत्साहित भाजपा ने अब राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव पर अपनी निगाहें टिका दी है। पार्टी का हर कदम तृणमूल सुप्रीमों तथा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी रणनीति के तहत जय श्रीराम के नारे को पूरे राज्य में जोर-शोर से उछाला जा रहा है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार इस नारे के साथ ममता बनर्जी को अपने जाल में फंसाना है और वो इस जाल में फंसती भी जा रही हैं। इसी का असर है कि उन्होंने जय श्रीराम के नारे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद भाजपा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे लाखों पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय लिया है। राज्य के विभिन्न भागों से ममता बनर्जी के नाम हर दिन पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। जिसमें जय श्रीराम का नारा लिखा होता है। पूरे राज्य में भाजपा समर्थकों ने बड़े पैमाने पर इस अभियान को चला रखा है। जबकि सिलीगुड़ी की स्थिति इससे कुछ उलट है। सिलीगुड़ी में भाजपा के इस अभियान की हवा निकल गई है। क्योंकि सिलीगुड़ी तथा आसपास के इलाके के अधिकांश डाकघरों में पोस्टकार्ड उपलब्ध ही नहीं है। एक तरह से तो पोस्टकार्डो की बिक्री बंद कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ सिलीगुड़ी हेड पोस्ट ऑफिस में ही पोस्टकार्ड उपलब्ध है। जबकि अन्य डाकघरों में पोस्टकार्ड की आपूर्ति 2 वर्ष पहले से ही बंद कर दी गई है। जाहिर है इससे भाजपा समर्थकों को निराशा हुई है। जो भाजपा समर्थक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड भेजने का इरादा लेकर डाकघर पहुंच रहे हैं, उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

हालांकि ऐसे लोगों की संख्या भी ज्यादा नहीं है। पार्टी समर्थकों में भी उत्साह की कमी देखी जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी तथा आसपास के इलाके में करीब 18 डाकघर हैं। इनमें से अधिकांश डाकघरों में पोस्टकार्ड उपलब्ध नहीं है। कोर्ट मोड़ के निकट हेड पोस्ट ऑफिस के अलावा प्रधान नगर, बाबूपाड़ा, पूर्व विवेकानंदपल्ली, देशबंधुपाड़ा, लेक टाउन, भक्तिनगर आदि इलाके के डाकघरों में हर दिन भारी संख्या में लोग विभिन्न डाक सेवाओं के लिए आते हैं। जबकि इनमें से हेड पोस्ट ऑफिस को छोड़ अधिकांश डाकघरों में पोस्टकार्ड उपलब्ध ही नहीं है। विभागीय सूत्रों ने कहा है कि पोस्टकार्ड की मांग नहीं के बराबर रह गई है।

यही वजह है कि करीब 2 साल पहले अधिकांश डाकघरों में पोस्टकार्ड की आपूर्ति बंद कर दी गई। इस मामले में जब प्रधान नगर डाकघर के कार्यवाहक पोस्ट मास्टर कुंदन कुमार से बात की गई तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि जब कोई पोस्टकार्ड मांगने ही नहीं आता तो भला उसे रखकर क्या फायदा। पहले गरीब लोगों को कम खर्च पर डाक सेवा उपलब्ध कराने के लिए पोस्टकार्ड की व्यवस्था की गई थी। इस महंगाई के जमाने में भी पोस्टकार्ड की कीमत मात्र 50 पैसे है। उसके बाद भी अब कोई पोस्टकार्ड खरीदने नहीं आता। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर उन्होंने कहा कि पिछले 10 से 15 दिनों में कोई पोस्टकार्ड खरीदने आया हो,ऐसा उन्हें याद नहीं है।

दूसरी ओर सिलीगुड़ी हेड पोस्ट ऑफिस में पोस्टकार्ड की बिक्री हो रही है। फिर भी यह इतनी अधिक नहीं है,जिससे लगे कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के कारण बिक्री बढ़ी है। मुख्य डाकघर की पोस्ट मास्टर सुरंजना गोप ने बताया है कि पोस्टकार्डो की बिक्री बढ़ी है,ऐसा उन्हें नहीं लगता। उन्हें तो पता ही नहीं है कि कोई जय श्रीराम के नारे लिखकर मुख्यमंत्री को भेजने के लिए पोस्टकार्ड खरीद रहा है। इस डाकघर से औसतन हर दिन दो सौ से तीन सौ पोस्टकार्ड की बिक्री होती थी। अब यह संख्या जरूर बढ़कर चार सौ से पांच सौ हो गई है। कुछ इसी तरह की बातें डाकघर के ट्रेजरर रतन सरकार ने कही। उन्होंने कहा कि पोस्टकार्ड की मांग लगभग नहीं के बराबर है। हो सकता है अन्य डाकघरों में पोस्टकार्ड नहीं मिलने के कारण यहां की बिक्री बढ़ गई हो।

क्या कहना है भाजपा नेता का: दूसरी ओर भाजपा ने ऐसे किसी अभियान से ही इनकार कर दिया है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जय श्रीराम नारे का विरोध करती हैं। इसलिए उनके खिलाफ मोर्चा खोला गया है। उनको जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। लेकिन ऐसा भाजपा नहीं कर रही। भाजपा के कुछ उत्साही कार्यकर्ता पोस्टकार्ड भेज रहे हैं। रजत भारद्वाज ने डाकघरों में पोस्टकार्ड की आपूर्ति बंद किए जाने की बातों को भी खारिज कर दिया। उनका दावा है भाजपा समर्थकों द्वारा अधिक संख्या में पोस्टकार्ड खरीदने के कारण डाकघरों में इसकी किल्लत हो गई है। 

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More