PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल में गरीबों को गरीब बनाए रखने का षड़यंत्र रचा जाता है

कोलकाता । Lok Sabha Election 2019 बंगाल में तीन चुनावी सभा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे चरण के प्रचार के लिए एक बार फिर बंगाल पहुंचे। दक्षिण दिनाजपुर जिला के नारायणपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा पश्चिम बंगाल में गरीबों को गरीब बनाए रखने का षड़यंत्र रचा जाता है।

पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें:
- उन्हें नर्क की जिंदगी से निकालना हर हिंदुस्तानी और हर सरकार का कर्तव्य है: पीएम मोदी 
- मां भारती में आस्था रखने वाले जो लोग बंटवारे के कारण दूसरे देशों में चले गए थे, आज जब वहां उनके साथ उनकी आस्था की वजह से अत्याचार हो रहा है तो वो कहां जाएंगे:  पीएम मोदी
- सबूत ही खोजने हैं तो चिटफंड के घोटालेबाज़ों के सबूत खोजो: पीएम मोदी 
- जब हमारे वीर सपूतों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को साफ किया, तब दीदी उन लोगों में से थीं, जिन्होंने इसका सबूत मांगा: पीएम मोदी
- पश्चिम बंगाल के 70 हजार किसानों के खाते में सीधा पैसा भेजने की योजना की, लेकिन पश्चिम बंगाल की सरकार ने हमारे पास लिस्ट ही नहीं भेजी, क्योंकि इसमें टोलाबाजी का कोई स्कोप नहीं है, ये सीधा आपके बैंक खाते में जमा होने हैं:  पीएम मोदी
- ममता दीदी ने बंगाल में जो किया है उसके लिए इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा: पीएम मोदी
-  इनके पास गुंडों को देने के लिए पैसा है, लेकिन कर्मचारियों को DA देने के लिए पैसे नहीं हैं, ममता दीदी भ्रष्टाचारियों के लिए धरने तक पर बैठ गईं: पीएम मोदी 
- पहले गरीबों के पसीने की कमाई नारदा, सारदा और रोज़वैली ने लूट ली और फिर दीदी ने घोटालेबाज़ों को ही सांसद और मंत्री बना दिया: पीएम मोदी
- बंगाल में पहले और दूसरे चरण में मतदान की जो रिपोर्ट आई हैं, उसने स्पीड ब्रेकर दीदी की नींद उड़ गई है: पीएम मोदी
- बौखलाहट में किस तरह के जघन्य अपराध हो रहे हैं, पुरुलिया में हमारे एक और कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है: पीएम मोदी
- जनता के साथ गुंडागर्दी करने का, उनके पैसे लूटने का और उनका विकास रोकने का नतीजा क्या होता है: पीएम मोदी
- मां काली और भगवान शिव जी की इस धरती को मेरा नमन। पूरा देश कह रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में कुछ बड़ा हो रहा है: पीएम मोदी

इससे पहले अपने दो दौरे में उत्तर बंगाल में दो और एक कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में चुनावी रैली की थी। अब दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में शनिवार की सुबह मोदी की सभा शुरू होगी। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियां का जायजा लिया।

इस दौरान मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य की 42 सीटों में से 30 सीटें जीतने जा रही है। बालुरघाट संसदीय क्षेत्र में आगामी 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होना है। इससे पहले क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी शुकांत मजूमदार के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुनियादपुर के नारायणपुर इलाके में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इधर, गुरुवार को बुनियादपुर पहुंचे भाजपा के राज्य पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय व केंद्रीय पर्यवेक्षक अरविंद मेनन ने मौके पर सभा स्थल व मंच निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ ही तीसरे चरण में चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा की।

सूत्रों की मानें तो सभा प्रांगण में ही मोदी के हेलिकॉप्टर के लिए अस्थायी तौर पर हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। इतना ही नहीं सभा के दौरान मोदी की सुरक्षा को देखते हुए विशेष रूप से मंच के सामने चार जोन तैयार किए गए हैं। साथ ही लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कई डिजिटल स्क्रीन लगाए जा रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच खास बात यह है कि पिछले चार दशक में पहली बार कोई प्रधानमंत्री दक्षिण दिनाजपुर में सभा करने जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोग खासा उत्साहित हैं।

मोदी की जनसभा को सफल बनाने में जुटे राज्य पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने स्थानीय पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं संग शुक्रवार को बैठक की थी। वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष शुभेंदु सरकार ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में कम से कम तीन लाख लोग इकट्ठा होंगे। बालुरघाट संसदीय क्षेत्र के साथ ही मालदा सहित आसपास के जिलों से भी हजारों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। 

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More