पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किताब (गोपालगंज टू रायसीना) को लेकर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला लालू के बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान का है। तेजस्वी ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सुप्रीमो नीतीश कुमार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने के छह महीने के भीतर अपनी पार्टी के कांग्रेस में विलय के लिए तैयार हो गए थे। छह महीने में ही उनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मोहभंग हो गया था। तेजस्वी के बयान के बाद इस मामले में सियासत फिर गरमा गई है।
जदयू व कांग्रेस ने दिए ये जवाब
तेजस्वी यादव के आरोप पर जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी के किसी अन्य दल के साथ विलय या महागठबंधन में जाने की कोई बात नहीं थी। केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर जदयू के विलय की कोई चर्चा नहीं आई।
खास बात यह है कि तेजस्वी के आरोप का महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने भी खंडन कर दिया है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्र ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने भी ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
इसके पहले शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा था कि प्रशांत किशोर जदयू की महागठबंधन में वापसी व नीतीश्ा कुमार को प्रधानमंत्री प्रत्याशी घोषित करने के प्रस्ताव के साथ उनके आवास पर पहुंचे थे। राबड़ी ने यहां तक कहा कि उस 'कबूतर' (प्रशांत किशोर) को उन्होंने घर से निकाल दिया था।
लालू की किताब से शुरू हुआ विवाद
विदित हो कि राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी किताब (गाेपालगंज टू रायसीना) में लिखा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार तोड़कर राजग की सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार फिर महागठबंधन में वापसी चाहते थे। बकौल लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार ने राजग की सरकार बनने के छह महीने के भीतर ही प्रशांत किशोर के माध्यम से इसका प्रस्ताव उनके पास भेजा था, जिसे उन्होंने अस्वीकर कर दिया था। किताब में नीतीश कुमार के लिएआपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है।
वार-पलटवार में कूदीं राबड़ी, कही ये बात
इस किताब की बातों के सामने आते ही बिहार में राजनीति गरमा गई। वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया। भाजपा-जदयू ने लालू की बातों का खंडन किया तो राजद ने समर्थन। जब आरोप के घेरे में आए प्रशांत किशोर ने लालू की बातों का खंडन कर दिया तो राबड़ी देवी सामने आ गईं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर उनके समाने नीतीश कुमासर का ऑफर लेकर आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने नीतीश के कबूतर (प्रशांत किशोर) को घर से भगा दिया था।
प्रशांत किशोर ने दिया ये जवाब
राबड़ी के आरोपों के बाद जब प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर लालू यादव के परिवार को चुनौती दी कि वे जब चाहें, मीडिया के सामने बैठ जाएं, पता चल जाएगा कि उनकी लालू से क्या बात हुई थी और किसने किसको क्या ऑफर दिया था?
अब तेजस्वी के बयान ने खड़ा किया बवाल
अब प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद तेजस्वी के बयाने ने नया बवाल खड़ाकर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार तो जदयू का कांग्रेस में विलय के लिए भी तैयार थे। छह महीने के भीतर ही उनका भाजपा से मोहभंग हो गया था।
नए सिरे से गरमाई सियासत
प्रशांत किशोर के पक्ष-विपक्ष में राजनीति फिर गरमा गई है। जदयू प्रवक्ता ने कहा है कि लालू की सियासी नैया अब डूब चुकी है और ऐसे बयान इसी की छटपटाहट के प्रमाण हैं। जदयू के अनुसार लालू झूठ और फरेब की राजनीति करते रहे हैं। वे आज भी यही कर रहे हैं। तेजस्वी के आरोप पर जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि पार्टी के किसी अन्य दल के साथ विलय या महागठबंधन में जाने की कोई बात नहीं थी।
भाजपा विधायक नितिन नवीन ने भी जदयू के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि लालू परिवार सत्ता के बिना नहीं रह सकता, इसलिए ऐसी बात कर रहा है।
खास बात यह है कि तेजस्वी के आरोप का महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने भी खंडन कर दिया है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा तथा प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्र ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
दूसरी ओर राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर के लालू के पास आॅफर लेकर जाने की व्यक्तिगत जानकारी का दावा किया। शिवानंद ने यह भी प्रशांत किशोर ने बिहार-झारखंड की 54 लोकसभा सीटों पर एक साथ लड़ने का ऑफर दिया था। इसके लिए प्रशांत किशोर ने यह शर्त रखी थी कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाया जाए। तिवारी ने कहा कि वे इस बयान की सत्यता के लिए वे एफिडेविट भी देने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस नेता शाश्वत गौतम ने कहा कि प्रशांत किशोर की विश्वसनीयता जनता को पता है। वे ऐसा केवल नीतीश कुमार के गुड बुक में आने के लिए बोल रहे हैं।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।
भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।
भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।