नई दिल्ली। दिल्ली की कमान एक बार फिर से यहां की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सौंपे जाने के बाद यह साफ हो गया है कि उम्र दराज नेताओं की देश की राजनीति में आज भी धमक कम नहीं हुई है। शीला दीक्षित की ही यदि बात करें तो वह 80 की उम्र को पार कर चुकी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताया है। लेकिन उनकी तरह देश में कई ऐसे राजनेता हैं जो उम्र दराज होने के बाद भी देश की राजनीति में न सिर्फ सक्रिय हैं बल्कि उनकी धमक भी राजनीति में कम नहीं हुई है।
शीला दीक्षित
वे देश की ऐसी पहली महिला मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बनीं। इनको 17 दिसंबर,2008 में लगातार तीसरी बार दिल्ली विधान सभा के लिये चुना गया था। वह 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं। 2013 में मिली हार के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस चुनाव में वह अपनी सीट भी नहीं बचा सकी थीं। हार के बाद भी उनकी धमक दिल्ली और देश की राजनीति में कभी कम नहीं हुई है। इसी बात का प्रमाण है कि उन्हें एक बार फिर दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
लाल कृष्ण आडवाणी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भला कौन नहीं जानता है। 91 वर्षीय आडवाणी वर्ष 2002 से 2004 तक देश के उप-प्रधानमंत्री तक रह चुके हैं। देश भर में रथ यात्रा निकालने से लेकर केंद्र में सरकार बनाने तक में उनकी अहम भूमिका रही। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी साथी और मित्र रहे आडवाणी आज भी सांसद हैं और पार्टी में अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रकाश सिंह बादल
आडवाणी की तरह ही इनकी भी उम्र 91 वर्ष है। शिरोमणि अकाली दल पंजाब ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में भी खासा दखल रखती है। वहीं प्रकाश सिंह बादल जो इसके पूर्व अध्यक्ष होने के साथ-साथ वर्तमान में सरंक्षक भी हैं पंजाब के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में भी वह पार्टी का अहम चेहरा हैं। इसके अलावा वह मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
एचडी देवेगौड़ा
जनता दल (सेकुलर) पार्टी के वर्तमान में अध्यक्ष हैं। वह देश के 11वें प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। यह बात दीगर है कि उनकी सरकार महज 10 महीने तक चली थी। वह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 85 वर्षीय देवेगौड़ा दक्षिण भारत की राजनीति में वह खासा मायने रखते हैं। यही वजह है कि कोई भी पार्टी उनको दरकिनार नहीं करती है। वर्तमान में भी देश और दक्षिण की राजनीति में सक्रियता बरकरार है।
फारुख अब्दुल्ला
81 वर्षीय अब्दुल्ला वर्तमान में नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह तीन बार जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह केंद्र की यूपीए सरकार में वर्ष 2009 से 2014 के बीच मंत्री भी रह चुके हैं। बात चाहे केवल जम्मू कश्मीर राज्य की हो या फिर पूरे देश की राजनीति की, इनके बड़े कद से हर पार्टी वाकिफ है। यही वजह है कि वर्तमान में भी जब महागठबंधन की बात होती है तो इनके वजूद को दरकिनार करना किसी पार्टी के बूते की बात नहीं होती है। इनकी सक्रियता संसद के गलियारे से लेकर सोशल मीडिया पर पूरी तरह से दिखाई देती है।
कल्याण सिंह
यूपी के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके कल्याण सिंह वर्तमान में राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं। उन्हें 26 अगस्त 2014 को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने के वक्त सूबे में इनकी ही सरकार थी। भले ही राज्यपाल बनने के बाद वह सक्रिय राजनीति से कुछ अलग हो गए हैं लेकिन भारतीय राजनीति में इनका कद कम नहीं हुआ है।
मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह देश के 13वें प्रधानमंत्री थे। वह जाने-माने अर्थशास्त्री भी हैं। उनकी इमानदारी से प्रभावित होकर ही उन्हें 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उन्हें भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। 1990 में उन्हें प्रधानमंत्री का आर्थिक सलाहकार बनाया गया। 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने उन्हें अपने वित्त मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा था। वह देश के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था। उनके अलावा जवाहरलाल ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे। कम बोलने वाले मनमोहन सिंह वर्तमान में भले ही सदन के सदस्य नहीं हैं लेकिन कांग्रेस में उनका कद कम नहीं हुआ है। देश में उन्होंने ही आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। वर्तमान में उनके ऊपर एक फिल्म भी रिलीज हुई है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।
भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।
भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।