कॉरीडोर का नींवपत्थर रखने पहुंचे उपराष्ट्रपति, रंधावा ने अपने व सीएम के नाम के आगे लगाया काला टेप

गुरदासपुर। सियासत के बीच करतारपुर कॉरीडोर का नींवपत्थर रखने के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह डेरा बाबा नानक के गांव मान पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉरीडोर का नींवपत्थर रखने के बाद वह गांव मान में आयोजित कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे। कॉरीडोर का नींवपत्थर रखने से पहले ही सियासत शुरू हो गई। कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा इस बात से नाराज हैं कि मंच पर जो कुर्सियां लगी हैं उनमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का नाम क्यों लिखा है?


शिलापट्ट पर काला टेप लगाते रंधावा।

रंधावा ने कहा कि यदि इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री को बुलाया गया है तो फिर बीबी राजिंदर कौर भट्ठल को क्यों नजरअंदाज किया गया। सुखजिंदर रंधावा ने मंच पर पहुंचकर सरकारी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि मैं नींवपत्थर समारोह में शामिल नहीं होऊंगा। बाबा नानक का कार्यक्रम है, इसलिए यहां से जाऊंगा भी नहीं। रंधावा ने अपने व मुख्यमंत्री के नाम पर टेप लगा दी। ग्रामीण और शहरी विकास मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा भी केंद्र सरकार की तरफ से इस मौके पर किए जा रहे समागम के प्रबंधों पर सख्त ऐतराज जता चुके हैं।


रंधावा ने शिलापट्ट पर अपने व सीएम के नाम के आगे काली टेप लगा दी।

बाजवा का कहना है कि पंजाब कांग्रेस की समूची लीडरशिप और इलाके के मंत्रियों को पूरी तरह नजरंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय धार्मिक नेताओं ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को समागम में धन्यवाद करने की दी गई जिम्मेदारी पर सख्त ऐतराज किया है। पंजाब कांग्रेस का कहना है कि यह जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और इलाके के सांसद सुनील जाखड़ को दी जानी चाहिए थी।


कार्यक्रम में जाने वाले लोगों की चेकिंग करती पुलिस।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उधर, उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर  करीब पांच किलोमीटर का क्षेत्र सील कर दिया गया है। दो आइजी, एक डीआइजी, चार एसएसपी और 50 डीएसपी सहित 5000 जवान तैनात किए गए हैं। गुरदासपुर से डेरा बाबा नानक में समारोह स्थल तक जाने के लिए वाहनों को तीन स्तरीय जांच से गुजारा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र की ड्रोन की मदद से भी निगरानी की जा रही है।

कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस।

डेरा बाबा नानक में उत्सव सा माहौल, घर-घर में लंगर, कीर्तन


श्री गुरुनानक देव जी ने 'नाम जपो, कीरत करो ते वंड छको' की सीख दी थी। उनकी इस सीख का साक्षात प्रमाण डेरा बाबा नानक में देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए कस्बे के लोगों ने दिल और घर के दरवाजे खोल दिए हैं। श्रद्धालुओं के लिए हर घर में लंगर का प्रबंध है। लगातार कीर्तन भी चल रहा है। मौका है अरसे बाद गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खोलने की अरदास पूरी होने की खुशी का। संगत अरदास पूरी होने पर दिल खोलकर शुकराना अदा कर रही है।

कॉरीडोर निर्माण के नींवपत्थर के लिए हजारों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु डेरा बाबा नानक पहुंचे हैं। श्रद्धालु किसी भी घर में चलें जाएं वहां उसके लिए लंगर तैयार किया गया है। रहने का इंतजाम भी किया गया है। हर घर में गुरु नानक देव जी का कीर्तन भी लगातार चल रहा है। लोग घरों में दीपमाला भी कर रहे हैं। यही नहीं गुरुद्वारा साहिब में तो दो दिन से 24 घंटे लंगर चल रहा है। लंगर की सेवा में संगत पूरी तरह जुटी हुई है। गुरु के दर्शनों की खुशी का यह माहौल देखते ही बन रहा है। गौरतलब है कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से देश-विदेश के करोड़ों सिखों की आस्था जुड़ी हुई है।

 

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More