नई दिल्ली/जालंधरः सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करने का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो चुका है। पीएम मोदी 9 अक्तूबर को सापंला अा रहे हैं। जिसके बाद पीएम मोदी अपने हाथों से सर छोटूराम की 64 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने बताया कि काफी लंबे समय से सांपला के अंदर स्थापित हो चुकी थी। लेकिन उसके अनावारण की कोई तारीख नहीं रखी गई थी। वहीं 9 अक्तूबर को पीएम मोदी के स्वागत के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ- साथ पूरे मंत्री मंडल के मंत्री भी मौजूद होंगे।
राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अाज राजस्थान के भरतपुर में रैली को संबोंधिंत करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है और सभी राजनीतिक दलों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है।
अाज से शुरू होगी आर्मी कमांडरों की कॉन्फ्रेंस
सेना के शीर्ष कमांडरों के सोमवार से शुरू हो रहे सम्मेलन में डोकलाम पठार में चीन के शक्ति प्रदर्शन और चीन-भारत सीमा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर से जुड़ी समग्र सुरक्षा चुनौतियों जैसे मुद्दों के छाए रहने की संभावना है। यह सम्मेलन एक सप्ताह तक चलेगा। यह कॉन्फ्रेंस 9 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगी।
पंजाब-
बरगाड़ी कांड से सम्बन्धित सामाजिक जागृति फ्रंट की तरफ से पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्य मंत्री सुखबीर बादल के विरुद्ध अदालत में अपराधिक मामला दायर किया गया था। संस्था द्वारा दोनों के खिलाफ धारा 304, 307, 295 और 34 के अंतर्गत मुकदमा चलाया जाने की अपील की गई। मामला जत्थेबंदी के चेयरमैन जगदीप सिंह गिल की तरफ से दायर किया गया था। इस मामले में अदालत को बताया गया है कि बरगाड़ी कांड के लिए उक्त दोनों पिता -पुत्र जिम्मेदार हैं। जज सुमित सबरवाल ने संस्था की शिकायत को स्वीकार कर लिया है। इस मामलो की आगे वाली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी।
पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल -डीजल की कीमतों पर आज होगी बैठक
पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल -डीजल की कीमतों पर बैठक आज चंडीगढ़ में होगी,जिसमें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट घटाने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इससे पहले गत शुक्रवार को पंजाब सरकार ने एक्साइज और टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों और वित्त विभाग के अफसरों से मीटिंग की थी पर इसमें पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने को लेकर कोर्इ फैसला नहीं हो सका था। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर डेढ़ रुपए एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने और 13 भाजपा शासित राज्यों द्वारा वैट में 2.5 रुपए की कटौती किए जाने के बाद पंजाब सरकार पर भी वैट में कटौती करने का दबाव है।
हालांकि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल यह कहकर टैक्स कम करने से इंकार कर चुके है कि अगर राज्य सरकार भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती करती है, तो राज्य को सालाना करीब 1,300 करोड़ रुपए का नुक्सान झेलना पड़ेगा।
गैर कानूनी कालोनी बनी तो आधिकारियों खिलाफ होगी कार्रवाई
पंजाब में अंदर ग़ैर कानूनी कॉलोनियां बनने से रोकने के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार जिस अधिकारी के क्षेत्र में गैर कानूनी कालोनी बनेगी तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। इसके बारे में हाउसिंग मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने गैर कानूनी कालोनी के निर्माण को रोकने के लिए एक फैसला लिया गया है कि जिस अधिकारी के क्षेत्र नाजायज कालोनी बनेगी उसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। इस मामले में 9 अक्तूबर को बैठक बुलाई गई है।
पंजाब भर में से आशा वर्कर्स आज करेंगी मोती महल की तरफ कूच
पंजाब भर की आशा वर्कर्स द्वारा 9 अक्तूबर को मुख् मंत्री के शहर पटियाला में बड़ी रैली करके मुख्यमंत्री के महल की ओर रोष मार्च किया जाएगा। यह रैली बस स्टैंड के पास पुल के समीप होगी। इसके बाद रोष मार्च शुरू किया जाएगा। यह ऐलान आज यहां आशा वर्करों की प्रमुख नेता दुर्गा बाई फाजिल्का, जसविन्दर कौर मोगा, सीमा सोहल तरन तारन, बलबीर कौर लुधियाना, बिमला रानी समेत बड़ी संख्या में मुख्य नेताओं ने किया है। आशा वर्करों की मांग है कि आशा वर्करों की 18000 /- रुपए प्रति महीना तनख्वाह और फैसीलीटेटर को 25000 /- प्रति महीना तनख्वाह दी जाए।
गैजेट-
Whatsapp और Jio हुए इकठ्ठा, मिलकर चलाएंगे खास मुहिम
Reliance Jio और फेसबुक के स्वामित्व वाली वॉट्सऐप ने एक नए कैंपेन का ऐलान किया। इस नई साझेदारी के जरिए दोनों कंपनियां Jio Phone यूजर्स को मोबाइल मेसेजिंग प्लैटफॉर्म यानी वॉट्सऐप को इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग देंगी। इस खास मुहिम की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। दोनों कंपनियां उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत अलग-अलग राज्यों के कुल 10 शहरों में स्ट्रीट प्ले का आयोजन करेंगी। इन नाटकों के जरिए यूजर्स को वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के सार्थक और सकारात्मक तरीके बताए जाएंगे।
हौंडा लांच
2018 Honda CR-V मंगलवार 9 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होने जा रही है। भारत में अपने मिड साइज SUV सेगमेंट में वापसी करते हुए Honda अपनी 5वीं-जेनरेशन CR-V लॉन्च करेगी। इस कार में कई अपडेट्स किए गए हैं। इसके साथ पहली बार इस कार में 7 सिटर की सुविधा दी गई है।
खेल
अाज होने वाले मुकाबले
फुटबॉल: पैरिस सैट बनाम ओलम्पिक मार्सल
क्रिकट: पाकिस्तान बनाम आस्ट्रेलिया (पहला टैस्ट, तीसरा दिन)
क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे (पहला टी)
कबड्डी: दबंग दिल्ली बनाम गुजरात फार्च्यून जेंट्स और तमिल थलाइवाज बनाम तेलुगु टाइटन्स
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।
भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।
भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।