मुंबई: भारी बारिश से हादसा, अंधेरी में रेलवे ब्रिज का एक हिस्सा गिरा, वेस्टर्न लाइन पर लोकल बंद

मुंबई में भारी बारिश की वजह से अंधेरी स्टेशन के करीब एक फुट ओवरब्रिज का हिस्सा गिर जाने से वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है। इस हादसे में 5 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए घाटकोपर स्टेशन से कुछ ट्रेनों के रूट को बढ़ा दिया है। 

अंधेरी इलाके में लोकल सेवा बंद 
गोखले ब्रिज अंधेरी ईस्ट और अंधेरी वेस्ट को एक-दूसरे से जोड़ता है। मंगलवार सुबह अचानक इस फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा गिर गया। वहीं, इस हादसे के बाद लोकल सेवा पर असर पड़ा है। अंधेरी इलाके से लोकल ट्रेनों के संचालन को बंद किया गया है। विले-पार्ले लाइन पर भी लोकल देरी से चल रही है। 

वेस्टर्न रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 
वेस्टर्न रेलवे ने अंधेरी हादसे को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अंधेरी के लिए-02267630054, चर्चगेट के लिए 02267622540, बोरीवली के लिए 02267634053, मुंबई सेंट्रल के लिए 02267644257 पर संपर्क किया जा सकता है। 

दुर्घटना में 5 लोग घायल 
आरपीएफ के एक अधिकारी आर. कुडवल्कर ने कहा कि घटना में 5 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, 'ब्रिज के मलबे के नीचे किसी और के दबे होने की उम्मीद नहीं है। रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मलबे को हटाने का काम जारी है। उम्मीद है कि अगले चार घंटे में रेलवे इस मार्ग पर सेवाओं का परिचालन शुरू कर देगी।' 

लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला जा सकता है रूट 
सीपीआरओ ने बताया कि सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन, हार्बर लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन की पर नियमित रूप से चल रही हैं ट्रेनें। बता दें कि ब्रिज का हिस्सा ट्रैक पर गिरा और सभी 6 लाइन के ओएचई वायर टूट गए। अगले 4-5 घंटे तक अंधेरी से चर्चगेट की ओर लोकल सेवाओं का परिचालन बाधित रहेगा। बांद्रा, दादर और मुंबई सेंट्रल से निकलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का समय बदला जा सकता है। इस ब्रिज की देखभाल का काम बीएमसी का है। 

हार्बर लाइन के यात्रियों के लिए बदला गया रास्ता 
अंधेरी स्टेशन और बांद्रा स्टेशन के बीच हार्बर लाइन के यात्री इस दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं। इन यात्रियों को सेंट्रल रेलवे की से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के लिए घाटकोपर के रास्ते यात्रा की अनुमति दी गई है। 

गोखले ब्रिज का हिस्सा गिरा 
बताया जा रहा है कि दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड का कहना है कि उनके कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मलबे में कहीं कोई दब तो नहीं गया। 

वेस्टर्न लाइन पर ट्रेनें हुईं प्रभावित 
मुंबई पुलिस का कहना है कि ब्रिज के टूटने के बाद ट्रैफिक को रोका गया है। मुंबई पुलिस के ट्वीट में कहा गया है, 'अंधेरी ईस्ट और वेस्ट को जोड़नेवाले गोखले ब्रिज का हिस्सा टूटकर ट्रैक पर गिरने से ओवरहेड (ओएचई) वायरों को भी नुकसान पहुंचा है। वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। बीएमसी, फायर ब्रिगेड के अलावा रेलवे सुरक्षाबल (आरपीएफ) के कर्मचारी भी मौके पर सहायता के लिए मौजूद हैं। ओवर ब्रिज के ऊपर और नीचे यातायात को अभी रोक दिया गया है।' 

ट्रैक पर टूटकर गिरा ब्रिज का हिस्सा 
मंगलवार सुबह 7:30 बजे के करीब अंधेरी स्टेशन पर एक रोड ओवर ब्रिज का हिस्सा गिर जाने से पश्चिम रेलवे पर लोकल सेवाओं का परिचालन ठप हो गया। यह ब्रिज अंधेरी स्टेशन के दक्षिण छोर पर स्थित है और पूर्व से पश्चिम की ओर सड़क परिवहन को जोड़ने वाला ब्रिज है। बताया जा रहा है कि ब्रिज का हिस्सा ट्रैक पर गिरा और सभी 6 लाइन के ओएचई वायर टूट गए। वेस्टर्न रेलवे ने भी ट्वीट कर हादसे के बारे में जानकारी दी है। 

मुंबई में हो रही है जोरदार बारिश 
गौरतलब है कि आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस आफत की बारिश से सड़क यातायात प्रभावित है। इधर गोखले ब्रिज हादसे के कारण मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। 

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More