ओडिशा : शाह ने CM पटनायक पर साधा निशाना

भुवनेश्वर: भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधा और उनसे सत्ता में 18 वर्षों तक रहने और केन्द्र से चार लाख करोड़ रुपये की धनराशि मिलने के बावजूद ओडिशा को विकसित नहीं कर पाने पर पद छोड़ने को कहा. शाह ग्राम पंचायतों के भाजपा पदाधिकारियों के माइक्रो प्रबंधन समूह-शक्ति केन्द्र को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा नीत राजग सरकार अब तक राज्य को चार लाख करोड़ रुपये दे चुकी हैं, लेकिन बीजद इसका इस्तेमाल करने में विफल रही है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ओडिशा का विकास करने के लिए कई कदम उठाये है लेकिन अब तक लक्ष्यों को पूरा नहीं किया गया है क्योंकि राज्य सरकार विभिन्न कार्यक्रमों और परियोजनाओं को समुचित ढंग से लागू करने में विफल रही है. 

शाह ने ओडिशा में राज्य के नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की ताकि चुनावी रणनीतियों को दुरूस्त किया जा सके. उन्होंने ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 147 में से 120 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. भगवा दल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद शाह का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शानदार स्वागत किया. हवाई अड्डे पर मौजूद नेताओं में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और जुएल ओराम तथा पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख बसंत पांडा शामिल थे. उन्होंने कहा कि ओडिशा विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में एक वर्ष से भी कम समय को देखते हुए भाजपा प्रमुख के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में ‘‘उत्साह बढ़ा’’ है जो सत्तारूढ़ बीजद से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. 


बीजद वर्ष 2000 से ही ओडिशा में सत्ता में है. उन्होंने कहा, ‘‘ दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए 147 में से कम से कम 120 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है. हम उनके सपने को हकीकत में तब्दील करने के लिए दिल से काम कर रहे हैं.’’ पार्टी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष समीर मोहंती ने कहा कि दिन भर के दौरे में शाह संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति को अंजाम देंगे. उन्होंने कहा कि शाह भुवनेश्वर, पुरी और कटक लोकसभा क्षेत्रों में 21 विधानसभा सीटों में हर पंचायत के दो नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे. 

भाजपा प्रमुख ने विश्वास जताया कि पार्टी बीजद सरकार के ‘ निराशाजनक ’ प्रदर्शन के मद्देनजर ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी जीत दर्ज करेगी. उन्होंने एक ट्वीट किया,‘‘ भाजपा ओडिशा कार्यकर्ताओं के बीच इस तरह की ऊर्जा और उत्साह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 2019 में ओडिशा में जीत दर्ज करेगी.

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More