बिहार: राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 241 विधायकों ने डाले वोट

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को बिहार विधानसभा परिसर में सुबह दस बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई जो दो बजकर तीस मिनट पर खत्म हो गई। बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने पहला वोट डाला तो वहीं सिवान जिले के दरौली से माले विधायक सत्यदेव राम ने आखरी वोट डाला।                         

सुबह नौ बजे से ही सभी दलों के विधायक विधानसभा पहुंचने लगे और लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सबने बारी-बारी से अपना वोट डाला। 

साढे ग्यारह बजे तक राजग के 55  विधायकों ने अपना वोट डाला तो वहीं उसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपना वोट डाला। मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह  ने भी वोट डाला और शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  

विधानसभा में विरोधी दल के नेता प्रेम कुमार ने दावा किया है कि बिहार में रामनाथ कोविंद को उम्मीद से ज्यादा वोट मिलेगा। प्रेम कुमार ने कहा कि क्रास वोटिंग को लेकर राजद में खलबली है और इसीलिए लालू ने कल विधायकों को चेतावनी दी थी कि वोट खराब होने पर टिकट खराब कर देंगे।

अपना मतदान देकर निकले भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि चार निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोविंद का सपोर्ट करने के लिए उनका धन्यवाद दिया।      

पहला वोट राजद के ललित यादव और आखिरी वोट माले के सत्यदेव राम ने डाला। कुल 242 वोट डाले गए। सिर्फ एक बीजेपी के आनंद भूषण का वोट बाकी रह गया है।        

कांग्रेस विधायक विजय शंकर दूबे की लापरवाही की वजह से उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया। दरअसल विधायक अपना पहचान पत्र घर पर भूल आए थे जिसकी वजह से उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। अब जब वो घर से पहचान पत्र लेकर आएंगे तभी वोट डालने दिया जाएगा।

यूपीए की ओर से इस बार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार को बनाया गया है तो वहीं एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद हैं। चुनाव के मद्दे नजर बिहार विधानमंडल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई । 

पटना एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है, किसी भी विधायक को कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर जाने की अनुमति नहीं है।

यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार के लिए राजद की ओर से विधायक ललित यादव पोलिंग एजेंट बनाए गए थे तो वहीं कांग्रेस के लिए विधायक मोहम्मद जावेद को पोलिंग एजेंट बनाया गया था। जदयू की तरफ से श्रवण कुमार को पार्टी का पोलिंग एजेंट बनाया गया था।

चुनाव आयोग के द्वारा दी गई कलम का ही इस्तेमाल हुआ

विधायकों को इस बार आयोग की ओर से दी गई कलम का ही इस्तेमाल करना था। मतदाता को इसी कलम से जिस प्रत्याशी को वोट देना था, उसके नाम के आगे एक लिखना था। मतदान पूरी तरह से गुप्त तरीके से हुआ । किसी दल को ह्विप जारी नहीं करने का निर्देश दिया गया था। 

विधानसभा पुस्तकालय में वोटिंग के लिए दो कंपार्टमेंट बनाए गए थे। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतदान पेटियों को विमान से दिल्ली भेजा जाएगा। 17 की रात को ही लोकसभा सचिवालय स्थिति स्ट्रांग रूम में इसे जमा करा दिया जाएगा।

 

ओबरा विधायक बीरेंद्र कुमार सिन्हा को छोड़कर सभी 242 विधायकों ने पटना में वोट डाला। वहीं, बिहार शरीफ जेल में बंद राजबल्लभ यादव ने भी कोर्ट से  इजाजत मिले के बाद वोट डाला। बिहार के सभी 56 सांसदों ने दिल्ली में वोट डाला। बिहार के एक विधायक के वोट की कीमत 173 है। इस तरह बिहार के विधायकों का कुल 42039 वोट है।

 

एक सांसद के वोट की कीमत 708 है। इस हिसाब से बिहार के 56 सांसदों का कुल वोट 39648 होता है। राष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य और विधानसभाओं के सदस्य, मतदाता होते हैं। इस तरह लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 234 सदस्य तथा राज्य विधानसभाओं के 4120 यानी कुल 4896 सदस्य सोमवार को मतदान करेंगे।

 

राजग के साथ जदयू

243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के 178 एवं राजग के 58 सदस्य हैं। चार निर्दलीय और तीन भाकपा माले के भी सदस्य हैं। लोकसभा में बिहार के कुल 40 सदस्यों में राजग के 31 तथा महागठबंधन के सात सदस्य हैं। एक राकांपा एवं एक असंबद्ध (पप्पू यादव) सदस्य हैं।

 

राज्यसभा में महागठबंधन के 11 और राजग के पांच सदस्य हैं। राजग के साथ जदयू ने कोविंद को समर्थन का ऐलान किया था। बिहार से लोकसभा में राजद के असंबद्ध सदस्य पप्पू यादव एवं एनसीपी के सदस्य तारिक अनवर हैं।

 

विधानसभा में चार निर्दलीय एवं तीन भाकपा माले के सदस्य हैं। निर्दलीय विधायक अनंत सिंह, बेबी कुमारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं अशोक चौधरी राजग-यूपीए के मतों के फासले को प्रभावित कर सकते हैं। 

 

 

कोविंद के साथ जाने की उम्मीद 

विधायक               सांसद

राजग 58               36

जदयू 71               11

निर्दलीय 02             01

कुल 19203             33984

दोनो मिलाकर कुल        53187

 

मीरा के साथ जाने की उम्मीद 

राजद  80                   05

कांग्रेस 27                   02

वामदल 03                  00

राकंपा  00                  01

निर्दलीय 02                 00

"नेशनल" से अन्य खबरें

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया।

Read More

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

Read More

Chandrayaan-3 Landing: भारत ने चांद पर रचा इतिहास... पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य ने दी बधाई

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत (India) ने इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान उतारने वाला भारत पूरी दुनिया में पहला देश बन गया है। अब तक किसी भी देश ने ऐसा नहीं किया था।

Read More

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

भोपाल। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

Read More

मोदी की गारंटी है हर भारतीय को अच्छा स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड द्वारा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर भारतीय के लिये अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी है। इस कार्ड में गरीबों के नि:शुल्क 5 लाख रूपये तक के इलाज की गारंटी है। हिन्दुस्तान में आपका कहीं भी स्वास्थ्य खराब हो, अस्पताल में जाकर यह कार्ड दिखा देना आपको 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज मिल जायेगा। गरीब की सबसे बड़ी चिंता बीमारी होती है और यह कार्ड आपके इलाज की गारंटी है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पकरिया में विभिन्न वर्गों से किया संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शहडोल जिले के ग्राम पकरिया पहुँचे। प्रधानमंत्री ने ग्राम पकरिया में जनजातीय मुखियाओं, पेसा समितियों के सदस्यों, स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों और फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद किया।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से 5 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन में यात्रा कर रहे बच्चों के साथ संवाद भी किया। बच्चों ने अपने प्रिय प्रधानमंत्री से खुलकर बातचीत की।

Read More

किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है : रक्षा मंत्री

भोपाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का भाग्य विधाता भी है। किसान के बेटों ने सीमाओं की रक्षा की है। भारत को ताकतवर बनाने के लिए किसानों को ताकतवर बनाना होगा। चाहे स्वतंत्रता की लड़ाई हो, वर्ष 1857 का संग्राम हो, चम्पारण का सत्याग्रह हो या गुजरात के बारडोली का आंदोलन, किसानों ने अंग्रेजों की चूल्हें हिला दी थीं। आज मध्यप्रदेश में इस किसान-कल्याण महाकुंभ में किसानों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हर्षित करने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में विकास और किसान, गरीब, बेटियों आदि सभी के लिये करिश्माई कार्य कर रहे हैं। वे जनता के लिये तहे दिल से कार्य कर रहे हैं। जनता उन्हें कितना अधिक प्यार करती है, यह आज मैं देख रहा हूँ।

Read More

लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक 1000 की राशि बढ़कर होगी क्रमश: 3000 रूपए : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेकर बहनें मजबूत होंगी, वे अब मजबूर नहीं रहेंगी। योजना में प्रति माह 1000 रूपये की राशि देने के प्रावधान में संशोधन कर बहनों को क्रमश: बढ़ी हुई राशि का भुगतान किया जाएगा। आवश्यक वित्त व्यवस्था के फलस्वरूप योजना में 1000 रूपये के स्थान पर क्रमश: 1250 रुपए, इसके बाद 1500 रूपए, फिर 1750 रूपए, फिर 2 हजार रूपए और इसके बाद 2250 रुपए, 2500 रूपए और 2750 रूपए करते हुए राशि को 3 हजार रूपए तक बढ़ाया जाएगा।
इसी तरह योजना के लिए विवाहित पात्र बहन की आयु न्यूनतम 23 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में 'विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका' पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More