हैदराबाद। मुंबई इंडियंस ने रविवार को आईपीएल फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब हासिल किया। मुंबई यह कारनामा करने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई के 129/8 के जवाब में पुणे 6 विकेट पर 128 रन ही बना पाई। मुंबई की पारी में नाबाद 47 रन बनाने वाले कृणाल पांड्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी ने विजेता मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा को 15 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने उपविजेता पुणे टीम के कप्तान को 10 करोड़ का चेक प्रदान किया।
जसप्रीत बुमराह ने पुणे को पहला झटका दिया जब उन्होंने राहुल त्रिपाठी (3) को एलबीडब्ल्यू किया। पुणे मुश्किल में आ जाता यदि कृणाल पांड्या ने लसित मलिंगा की गेंद पर अजिंक्य रहाणे का आसान कैच नहीं छोड़ा होता, उस वक्त रहाणे 14 रनों पर थे और पुणे का स्कोर 23 रन था। रहाणे 44 रन बनाने के बाद जॉनसन की गेंद पर पोलार्ड के खूबसूरत कैच पर आउट हुए। उन्होंने 38 गेंदों में 5 चौकों की मदद से ये रन बनाए।
पुणे को अंतिम तीन अोवरों में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे जबकि उसके 7 विकेट शेष थे, लेकिन मलिंगा ने 18वें अोवर में मात्र 7 रन दिए। जसप्रीत बुमराह के अगले अोवर में 12 रन बने और पुणे को अंतिम अोवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। मिचेल जॉनसन ने लगातार दो गेंदों पर मनोज तिवारी (7) और स्टीव स्मिथ (51) को आउट कर मैच का रूख अपनी टीम की तरफ मोड़ा। स्मिथ ने 50 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। पुणे को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे, लेकिन डेनियल क्रिस्टिन 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। जॉनसन ने 26 पर 3 और बुमराह ने 26 रनों पर 2 विकेट लिए।
इसके पूर्व मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया। उनादकट ने तीसरे अोवर की पहली ऑफकटर गेंद पर पार्थिव पटेल (4) को मिडऑन पर शार्दुल ठाकुर के हाथों झिलवाया। उनादकट ने इसी अोवर में लेंडल सिमंस (3) का डाइव लगाकर शानदार रिटर्न कैच लपका। मुंबई 8 रनों पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गया।
मुंबई का स्कोर अभी 41 तक ही पहुंचा था कि रायुडू (12) पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। इसके बाद एडम जाम्पा ने एक ओवर में मुंबई को दो करारे झटके देते हुए रोहित शर्मा और किरोन पोलार्ड को पैवेलियन भेजा। रोहित (24) ने उनकी गेंद पर मिडविकेट बाउंड्री पर ठाकुर को कैच थमाया। पोलार्ड ने उनकी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन लालच में आकर फिर लंबा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हुए। मुंबई मुश्किल में थी, लेकिन कृणाल ने जुझारू पारी खेलकर स्कोर को सम्मानजनक बनाया। वे 37 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहे। जयदेव उनादकटे, एडम जाम्पा, डेन क्रिस्टियन ने 2-2 विकेट लिए। सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मात्र 13 रन दिए।
व्यक्तिगत पुरस्कार :
ऑरेंज कैप : डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)
पर्पल कैप : भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)
मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर : बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट)
बेस्ट कैच ऑफ द टूर्नामेंट : सुरेश रैना (गुजरात लॉयंस)
बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर : बेसिल थम्पी (गुजरात लॉयंस)
मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड : ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब)
मोस्ट स्टाइलिश प्लेयर : गौतम गंभीर (कोलकाता नाइटराइडर्स)
ब्यूटीफल शॉट ऑफ द टूर्नामेंट : युवराज सिंह (सनराइजर्स हैदराबाद)
फास्टेस्ट फिफ्टी अवॉर्ड : सुनील नरेन (कोलकाता नाइटराइडर्स)
भोपाल। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज एक अक्टूबर को होने जा रहा है। रविवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभांरभ किया जायेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क़ाबिलियत प्रदर्शित की है। चीन में सितंबर वर्ष 2023 में शुरू होने वाले एशियन गेम्स और बाकू अज़रबैजान में अगस्त में होने वाली आईएसएसएफ़ वर्ल्ड चेंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की दो बेहतरीन शूटर्स ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनायी है।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। टूर्नामेंट का कल समापन दिवस था। जापान के काकामीगहारा में 4 बार की चेम्पियन दक्षिण कोरिया को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने 2-1 से शिकस्त देकर नया इतिहास रचा है।
भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज फुटबॉल वॉलीबॉल टेबल टेनिस एवं जूडो के प्रथम चरण के मुकाबले संपन्न हुए।
भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता द्वितीय चरण के मुकाबले प्रारंभ हुए आज प्रातः टीटी नगर स्टेडियम में वॉलीबॉल के मुकाबले प्रारंभ हुए।
भोपाल। भोपाल में आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप के आख़िरी दिन भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता। मेडिकल की छात्रा और मौजूदा राष्ट्रीय चेंपियन भारत की सिफ़्ट ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3P) में शीर्ष-आठ रैंकिंग राउंड में 403.9 स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया। इस इवेंट में चीन की झांग क्यूनग्यू ने स्वर्ण पदक और चेक गणराज्य की अनीता ब्राबकोवा ने रजत पदक हासिल किया।
भोपाल। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप के चौथे दिन 25 मीटर पिस्टल वुमन फाइनल में मनु भाकर ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। इसमें जर्मनी की वी डोरेन ने स्वर्ण और चीन की डु जियन ने रजत पदक हासिल किया। इस क्वालिफाइ राउंड में कुल 29 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ी भी थे। वर्ल्ड कप में भारत के मेडल की संख्या 6 हो गई है, जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है।
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अगले हफ्ते से क्रिकेट का नया रोमांच शुरु होने वाला है। शुक्रवार, 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत होने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में 70 लीग मैच होंगे और ये सभी मुकाबले 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी। पिछले सीजन में चेन्नई का परफॉर्मेन्स काफी खराब रहा था और वो 9वें स्थान पर रही थी। वहीं गुजरात टाइटन्स पिछले सीजन की चैंपियन टीम है।
भोपाल। भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में पहली बार हो रही आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही भारत ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।
भोपाल। फ्रांस के मेट्ज़ शहर में 22 से 26 मार्च तक होने वाली अंतर्राष्ट्रीय एबिलिम्पिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दिव्यांग प्रतिभागी रजनीश अग्रवाल आज जबलपुर से रवाना हुए। रजनीश एबिलिम्पिक में वेब पेज डिजाइनिंग एवं प्रोग्रामिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक, सामाजिक न्याय के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, परिजन और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएँ दी।