रक्षाबंधन का पावन पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। यह खास पर्व भाई-बहन के प्यार और रिश्ते में विश्वास का प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन के इस अवसर पर कुछ विशेष पूजन किया जाता है और कई क्षेत्रों में रक्षाबंधन के दिन ग्रह दोष निवारण संबंधी उपाय भी किए जाते हैं। रक्षाबंधन के इस पवित्र दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और उससे रक्षा का वचन मांगती है। वही भाई भी उसे रक्षा का वचन देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन कुछ उपाय किए जा सकते हैं जिनसे भाई-बहन के बीच प्यार के साथ-साथ अपार धन की प्राप्ति हो। आइए लाल किताब के अनुसार आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ आसान से उपाय जो भाई बहनों के बीच प्यार तो बढ़ाएगा ही धन भी बढ़ाने में आपकी मदद करेगा और आपको मालामाल बना देगा। तो रक्षाबंधन के दिन करें ये आसान उपाय...
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि शत्रु राशि में या फिर नीच राशि में या खराब स्थान पर बैठा हो तो ऐसे व्यक्ति काले पत्थर के चौकोर टुकड़े पर शनि यंत्र खड़िया से बनाकर खुद के उपर से 8 बार उतारकर कुएं में फेंक दें और ध्यान रहे की जिस कुएं में फेंक रहे हैं उस कुएं का पानी कभी ना पीएं।
दूसरा उपाय
कांच की एक बोतल में सरसों का तेल भरकर उसे कांच के कंचे से ही बंद कर अपने पर से उतारकर बहते जल के नीचे दबाएं।
तीसरा उपाय
जिस किसी जातक की कुंडली में राहु खराब हो तो ऐसे व्यक्ति इस उपाय को कर सकते हैं। उक्त व्यक्ति 11 नारियल पानी वाले अपने उपर से उतारकर उसे बहते जल में प्रवाहित करें।
चौथा उपाय
कुंडली में चन्द्र की स्थिति खराब होने पर इस उपाय को करें, दूध से चन्द्र को अर्घ्य देकर वहीं बैठकर 'ॐ सोमेश्वराय नम:' का यथाशक्ति जाप करें व इसके बाद दूध का दान करें।
पांचवा उपाय
कुंडली में कालसर्प दोष के निवारण के लिए, इस दिन सर्प पूजन करें तथा चांदी की डिब्बी में शहद भरकर सूनसान जगह पर गाड़ दें।
छठवां उपाय
माता सरस्वती का मंत्र 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नम:' स्फटिक की माला पर यथाशक्ति जपें, लाभ होगा। चंद्र एवं राहु की शांति होगी।
सातवां उपाय
शत्रु शांति के लिए हनुमानजी को चोला चढ़ाएं तथा गुड़ का नेवैद्य, गुलाब के पुष्प चढ़ाएं।
आठवां उपाय
समृद्धि बढ़ाने के लिए घर के गमले में ऐसा पौधा लाकर लगाएं जो किसी वटवृक्ष के नीचे लगा है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ने लगती है।
नौवां उपाय
उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने के लिए इस उपाय को कर सकते हैं। सूखे कपूर से काजल पाड़ें तथा एक कागज पर उसका नाम लिखकर भारी पत्थर के नीचे दबा दें, इस उपाय से अवश्य ही लाभ होगा।
दसवां उपाय
विवाह संबंधी समस्याओं के लिए आप इस उपाय को कर सकते हैं, जिन लोगों का विवाह न हो रहा हो तो पुराना ताला जो खुला हो तथा खराब भी न हो, चाभी अपने पास रख लें तथा अपने से पर से उतारकर रात्रि में चौराहे पर फेंक दें। ध्यान रहे की आप उसे पलटकर न देखें।
Hanuman Jayanti 2023 Upay : हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 6 अप्रैल 2023, गुरुवार (Hanuman Jayanti 2023 Date) के दिन मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से साधकों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
सभी नौ ग्रह सही समय पर राशि चक्र में गोचर करते हैं। अन्य ग्रहों के साथ युति भी बनाते हैं। इन ग्रहों के गोचर और युति से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है। कुंभ में सूर्य देव भी हैं। वहीं देवगुरु बृहस्पति और शुक्र मीन राशि में युति कर रहे हैं। इस प्रकार इन ग्रहों की स्थिति पंच महायोग बना रही है। 19 फरवरी से केदार योग, शंख योग, शश योग, ज्येष्ठ योग और सर्वार्थसिद्धि योग बना है। 5 महायोगों का दुर्लभ संयोग 700 साल बाद अपना प्रभाव दिखाएगा। कुछ राशियों पर इस योग का शुभ प्रभाव दिखाई देगा।
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान है। आय से अधिक खर्च हो रहा है। कई बार प्रयास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। कारोबार को लेकर परेशान हैं या किसी रोग से पीड़ित हैं, तो हम आपको होलिका दहन के समय किए जाने वाले कुछ उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय सही दिन और सही समय पर किया जाए, तो नौकरी, शिक्षा, धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Shani Gochar 2023: शनिदेव 30 साल बाद कुंभ राशि में दोबारा से गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष में शनि का गोचर हमेशा से ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सभी ग्रहों में शनि सबसे मंदगति से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई वर्षो का समय लेते हैं। इस वजह से किसी राशि पर इनका ज्यादा और दूरगामी प्रभाव पड़ता है। 15 जनवरी को सूर्यदेव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करेंगे फिर उसके दो दिन बाद यानी 17 जनवरी को शनिदेव भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ये महायोग कई राशियों के जातकों के लिए जीवन में बड़े बदलाव लानेवाला है।
Surya Gochar 2023: इस महीने सूर्य और शनि का दुर्लभ संयोग होने वाला है। 14 जनवरी को रात 8 बजकर 57 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि, मकर राशि के स्वामी हैं। वहीं सूर्य को शनि का पिता माना जाता है। सूर्य के पास राज करने के अधिकार हैं, तो शनि को उनका सेवक माना जाता है। लेकिन शनि को कर्मफलदाता भी माना जाता है। ज्योतिष में इन दोनों के बीच शत्रुता कही गई है।
Astrology News: संपूर्ण ब्राह्मांड के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु भगवान को गुरुवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन यदि कोई जातक उनका व्रत रखता है एवं विशेष पूजा करता है तो उसे अपार धन लाभ होता है। विष्णु भगवान की पूजा से उसे लक्ष्मी माता की कृपा भी प्राप्त हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ राशियों ऐसी भी जिन्हें भगवान विष्णु की कृपा से कभी धन की हानि का सामना नहीं करना पड़ता है। आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में पूरी जानकारी।
Libra Yearly Horoscope 2023: इस वर्ष तुला राशि के जातकों को हर क्षेत्र में लाभ होने वाला है। साथ ही आकस्मिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जनवरी की शुरूआत में परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिसके कारण परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। इस वर्ष आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पढ़िए सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल।
अशोक के पत्तों का उपयोग धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए प्राचीन समय से होता आ रहा है। अशोक के पत्ते बेहद शुभ माने जाते हैं। किसी भी शुभ अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों से बनी माला अवश्य लटकाई जाती है। ऐसा करने के पीछे कई ज्योतिषीय कारण बताए जाते हैं। इसके पत्ते पूजा के कलश में भी रखे जाते हैं। ज्योतिष में अशोक के पत्तों के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप अपने जीवन की समस्त समस्याओं से पीछा छुड़ा सकते हैं।
Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 17 जनवरी 2023 को स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे। मार्च 2025 तक कुंभ में ही रहेंगे। शनि के स्वराशि कुंभ में गोचर करते ही कुछ राशियों से शनि साढ़े साती और ढैय्या हट जाएगी। वहीं, कुंभ, मीन, मकर राशि के लिए कठिन समय शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा मुश्किल समय 2023 से 2025 तक कुंभ राशि वालों के लिए रहेगा। इस दौरान तीनों राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा और गुस्से पर नियंत्रण पाना होगा।
Garuda Purana: सनातन धर्म के 18 महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया गया है। जिनका समय पर त्याग कर देना चाहिए। यदि इन आदतों को समय पर नहीं छोड़ा गया तो व्यक्ति कंगाल हो जाता है। कुछ ही समय में राजा से रंक बन जाता है। गरुड़ पुराण में वर्णित बातों का अनुसरण करने पर व्यक्ति अपने जीवन में सुखों का भोग करता है। जानते हैं वो कौन सी आदतें हैं, जिनसे व्यक्ति को दूरी बनाने में ही भलाई है।