आईपीएल सीजन 10 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 179 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। इस टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने 4 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। मैच आखिरी क्षण तक बेहद रोमांचक बना रहा। मुंबई की ओर से नितीश राणा ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए। वहीं हार्दिक पांड्या टीम के साथ आखिर तक बने रहे और 11 बॉल पर 2 छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर जीत को अपनी टीम के पाले में ला दिया। कोलकाता की ओर से अगर गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट बेहद मंहगे बॉलर साबित हुए। उन्होंने 3.5 ओवर में 47 रन लुटाए। हालांकि अंकित राजपूत मुंबई के 3 विकेट झटकने में जरूर कामयाब रहे। मगर ये उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
मुंबई के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत भले ही ठीक-ठाक रही लेकिन फॉर्म में दिख रहे कप्तान गंभीर को कुनाल पांड्या ने 19 रन पर चलता कर दिया। कोलकाता को उथप्पा के रूप में उसी ओवर में दूसरा झटका भी जल्द लग गया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे मनीष पांडे ने 47 गेंदों पर 5 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से जड़े शानदार 81 रन बनाए। पांडे का 32 रन बनाने वाले क्रिस लिन ने शानदार साथ निभाया। मुंबई इंडियंस की ओर से कुनाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा लसिथ मलिंगा ने 36 रन देकर 2 विकेट झटके।
मुंबई इंडियंस : पार्थिव पटेल, जॉस बटलर, रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश राणा, हार्दिक पांड्या, किरन पोलार्ड, कुनाल पांड्या, हरभजन सिंह, मिचेल मैक्लेनघन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, क्रिस वोक्स, कुलदीप यादव, अंकित राजपूत, सुनील नारायण, ट्रेंट बोल्ट
11:47PM : वोल्ट मैच का आखिरी ओवर करते हुए। पहली गेंद पर डबल। हरभजन क्रीज पर मौजूद। अगली गेंद पर घटिया फील्डिंग और एक और चौका। तीसरी गेंद बाउंसर। अगली गेंद पर धवन ने हार्दिक का कैच टपकाया। जीत से 3 रन दूसर मुंबई।
11:43PM : हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़ते हुए मुंबई की फिर से उम्मीद जगा दी है। ये 83 मीटर का छक्का रहा। लास्ट गेंद पर सिंगल। आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए।
11:39PM : राजपूत की पहली ही गेंद पर नीतीश राणा ने छक्का लगाया। मुंबई जीत की तरफ अग्रसर। दूसरी गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। अगली गेंद वाइड। मगर इसके तुरंद बाद रूम बनाने के चक्कर में कैच आउट हुए राणा।
11:35PM : बोल्ट पारी का 18वां ओवर करते हुए। पहली गेंद पर डॉट। ये ओवर मैच के लिए बेहद निर्णायक साबित होगा। फेयरप्ले के मामले में मुंबई सबसे ऊपर। अगली गेंद पर क्रीज की गहराई का इस्तेमाल करते हुए राणा ने चौका लगाया। इसकी अगली गेंद पर शानदारा छक्का। मैच में वापस आती दिखी मुंबई। दर्शक मुंबई का हौसला बढ़ाते हुए। पांचवी गेंद धीमी गति की रही, जिसपर सिंगल रन लिया। लास्ट गेंद पर छक्का। ये ओवर मुंबई को मैच में वापसी करा गया है।
11:28PM : वोक्स के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पोलार्ड आउट। हार्दिक पांड्या मैदान पर आए। राणा ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेेंद पर रन आउट होने से बाल-बाल बचे। लास्ट गेंद पर शानदार चौका। 18 गेंद पर 49 रन की दरकार।
11:21PM : नारायण अपने आखिरी ओवर में दूसरे विकेट की तलाश में। मुंबई को जल्द कुछ बड़े शॉर्ट्स की जरूरत। नारायण ने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। मैच रोमांचक मोड़ पर।
11:15PM : पोलार्ड ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद डॉट। पोलार्ड लगातार क्रीज से बाहर निकलकर खेलते हुए। तीसरी गेंद पैड पर लगकर सीधे फील्डर के हाथ में। मगर मुंबई को कोई नुकसान नहीं। राणा ने पांचवी गेंद को हवा में उठाया लेकिन महज एक रन ही जोड़ सके। इस ओवर में सात रन आए।
11:10PM : कुलदीप यादव अपना आखिरी ओवर कराते हुए। पहली गेंद पर सिंगल। अगली दोनों गेंद डॉट। कुलदीप गुगली डालते हुए। रन चुराने के चक्कर में पोलार्ड बाल-बाल बचे। पांचवी गेंद पर मिस फील्डिंग की वजह से 2 रन। आखिरी बॉल डॉट।
11:05PM : अंकित राजपूत की गेंद पर विकेट के पीछे कुनाल पांड्या अपना कैच दे बैठे। मुंबई इंडियंस को चौथा झटका। किरन पोलार्ड बैटिंग के लिए आए। दूसरी ही गेंद पर दो रन लिए। अगली ही गेंद पर जोरदार छक्का। अगली गेंद डॉट। मुंबई को 42 गेंदों में 74 रन की जरूरत।
11:00PM : कुलदीप यादव मुुंबई की ओर से 12वां ओवर डालते हुए। मैदान पर बेहद ओंस देखी जा रही है। इससे गेंद पर पकड़ ढीली भी हो सकती है। पांचवी गेंद पर राणा ने शानदार चौका जड़ा। छठी गेंद पर शानदार छक्का। मुंबई को कुछ हद तक राहत मिली।
10:56PM : राजपूत की पहली दो बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। कोलकाता चौथे विकेट की तलाश में। शॉर्ट बॉल पर चौके के साथ कुनाल ने अपना खाता खोला। अगली गेंद पर फ्लिक करके एक और चौका। मुंबई को 54 गेंदों में 96 रन की जरूरत।
10:51PM : सुनील नारायण अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदें डॉट। तीसरी और चौथी गेंद पर सिंगल। नारायण ने रोहित शर्मा को एलबीडब्लू किया। मगर इससे रोहित शर्मा बेहद खफा। कुनाल पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए।
10:42PM : बटलर को पगबाधा का शिकार बनाते हुए अंकित राजपूत ने आउट कर दिया है। मुंबई को दूसरा झटका। मुश्किल में मुंबई इंडियंस। रोहित शर्मा मैदान पर आए।
10:40PM : कुलदीप यादव के दूसरे ओवर में पार्थिव पटेल ने घुटने पर बैठ कर छक्का लगाया। मगर अगली ही गेंद पर पगबाधा के शिकार। नितीश राणा ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया।
10:35PM : नारायण अपना दूसरा ओवर डालते हुए। बटलर ने चौथी गेंद पर सीजन का 91वां छक्का लगाया। मुंबई को जीत के लिए 13 ओवर में 121 रन की जरूरत।
10:31PM : कुलदीप यादव कोलकाता के लिए छठा ओवर करवाते हुए। दूसरी ही गेंद वाइड। यादव ने मुंबई को कुछ हद तक थाम दिया है। इस ओवर में 4 रन आए। पावरप्ले की समाप्ति।
10:28PM : सुनील नारायण ने नए ओवर की शुरुआत की। पहली ही गेंद पर उनका स्वागत चौके के साथ हुआ। उन्होंने इस ओवर में 7 रन दिए।
10:22PM : वोक्स अपना दूसरा ओवर कराते हुए। पहली दो गेंदें वाइड गईं। वोक्स बेहद दबाव में नजर आ रहे हैं। पार्थिव पटेल गेंद को जोर से हिट करने के चक्कर में लगातार टाइमिंग खो रहे हैं। बटलर ने अटपटा शॉट खेलते हुए छक्का लगाया। इसके बाद छक्का लगाने के चक्कर में गेंद क्रिस लिन के हाथों कैच करवाते हुए बच गए। लेकिन इस दौरान क्रिस लिन अपने कंधे पर चोट लगा बैठे। क्रिस लिन मैदान से बाहर।
10:17PM : इस ओवर में बोल्ट बेहद तेज गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। ओवर थ्रो के चलते बटलर ने 1 रन चुराया। पांचवी गेंद पर पार्थिव ने गेंद की गति का फायदा उठाते हुए चौका लगाया। इस ओवर से 10 से आए।
10:09PM : वोक्स पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। दूसरी गेंद पर शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन। इस ओवर में वोक्स ने 2 वाइड गेंद फेंक दी है। मुंबई ने वोक्स के इस ओवर में 6 बनाए।
10:05PM : पार्थिव पटेल के साथ बटलर मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे। पहले ओवर में टीम ने 2 चौके लगाए। इसके साथ ही पहले ओवर में 9 रन बने।
9:42PM : आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर पांडे ने छक्का लगाया। अगली नो बॉल पर चौका। इसके बाद वाइड और इसके बाद एक छक्का। ये ओवर मुंबई को बेहद भारी पड़ रहा है। लास्ट गेंद पर मैक्लेनघन ने सुनील नारायण को पगबाधा का शिकार बनाया। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 179 रन चाहिए।
9:37PM : मलिंगा की पहली ही गेंद पर वोक्स पोलार्ड को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने टीम के लिए महज 9 रन बनाए। मैदान पर सुनील नारायण आए। नारायण ने दूसरी गेंद पर अपना खाता खोला। चौथी गेंद पर पांडे ने मिड विकेट पर शॉट खेलकर 2 रन बनाए। पांचवी गेंद पर मनीष पांडे ने शानदार छक्का जड़ा।
9:31PM : बुमराह अपना आखिरी ओवर डालते हुए। मनीष पांडे ने शानादार अर्धशतक जड़ा। अगली गेंद पर ओवर थ्रो। इस ओवर में 9 रन पड़े।
9:24PM : मलिंगा मुंबई की ओर से 17वां ओवर डालते हुए। मलिंगा की पहली ही गेंद को हवा में उठाते हुए सूर्यकुमार यादव 17 रन पर कैच आउट। कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौटी
9:18PM : बुमराह अपना तीसरा ओवर डालते हुए। वह अभी तक एक विकेट ले चुके हैं। पांचवी गेंद पर पांडे ने टूर्नामेंट का 86वां छक्का लगाया। अगली गेंद पर रूम बनाकर चौका। कोलकाता को ऐसे ही ओवर्स की जरूरत। इस ओवर में 14 रन बने।
9:14PM : हरभजन सिंह अपने पहले विकेट की तलाश में अपना आखिरी ओवर डालते हुए। मगर विकेट के बजाय आखिरी गेंद पर चौका दे बैठे। इस मैच में भज्जी विकेट लेने में पूरी तरह नाकाम।
9:10PM : मैक्लेनघन मुंबई के लिए 14वां ओवर डालते हुए। आखिरी गेंद पर अपरकट करते हुए मनीष पांडे ने शानदार सिक्स लगाया। कोलकाता को ऐसे ही कुछ और शॉट्स की दरकार।
9:05PM : हरभजन ने अपने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर पांडे को रूम दिया। इस पर पड़ा चौका। अगली चार गेंदों पर चार सिंगल। कोलकाता की रफ्तार धीमी।
9:02PM : कुनाल ने अपने चौथे ओवर में मुंबई को एक और सफलता दिला दी। इस बार भी कैच उनके ही भाई हार्दिक ने लपकी। कोलकाता की हालत नाजुक। इस सफल ओवर में कुनाल ने 7 रन दिए। कोलकाता के फैंस निराश।
8:58PM : हरभजन सिंह विकेट की तलाश में टीम की तरफ से 11वां ओवर डालते हुए। पहली दो बॉल डॉट उसके बाद अगली 4 गेंदों पर 3 रन। कोलकाता को अभी भी बड़े शॉर्ट्स की तलाश।
8:54PM : कुनाल पांड्या अपना तीसरा ओवर डाल रहे हैं। काफी देर से गेंद बाउंड्री के बाहर नहीं गई है। इ्स ओवर में भी कोलकाता महज 7 रन बना सका। टीम को बड़े शॉट्स की दरकार।
8:51PM : हरभजन सिंह को मुंबई ने गेंद सौंप दी है। ये उनका पहला ओवर है। पठान ने स्वीप शॉट लगाकर 2 रन जुटाए। इस ओवर में हरभजन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन ही दिए।
8:47PM : बुमराह अपना दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर लिन रन बनाने में नाकाम रहे। अगली गेंद पर सामने शॉट लगाकर दो रन बनाए। मगर अगली ही गेंद पर लिन पगबाधा के शिकार हुए। पारी को संभालने उतरे यूसुफ पठान। अगली तीन गेंदें डॉट।
8:40PM : कुनाल मुंबई की ओर से 7वां ओवर डालते हुए। दो विकेट लेने के बाद वह बेहद आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं। क्रिस लिन हर गेंद को हिट करने की कोशिश में। मगर कोलकाता इस ओवर में महज 6 रन ही जुटा सकी।
8:36PM : मैक्लेनघन अपना दूसरा ओवर कराते हुए। लगातार दो वाइड फेंकी। मगर दबाव कोलकाता पर ज्यादा नजर आ रहा है। पोलार्ड ने आखिरी गेंद पर शानदार फील्डिंग की। इस ओवर में महज एक चौका पड़ा।
8:27PM : कुनाल पांड्या ने मुंबई को पहला विकेट दिलाया। कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर 19 रन बनाकर कैच आउट। इसके बाद उथप्पा ने क्रीज पर आते ही चौका लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या का अपना कैच थमा बैठे।
8:24PM : मलिंगा को उनका दूसरा ओवर दिया गया। यह श्रीलंकाई गेंदबाज अपने पहले विकेट की तलाश में। चौथी गेंद को लिन ने हवा में उठाया। आईपीएल-10 का ये 84वां छक्का। मलिंगा लगातार गति में परिवर्तन करते हुए। इस ओवर में 10 रन।
8:19PM : बुमराह मुंबई की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। तीसरी गेंद नो बॉल फेंक दी। फ्री हिट का फायदा उठाने गौतम गंभीर तैयार। मगर इस फ्री हिट पर सिर्फ 2 रन ही बने। एक और गेंद पर बुमराह कोलकाता को फ्री हिट दिलवा बैठे। इसपर गंभीर ने शानदार चौका जड़ा। ये ओवर बुमराह के लिए बेहद खराब जाता हुआ। आखिरी गेंद पर फिर से चौका।
8:14PM : मैक्लेनघन की दूसरी ही गेंद को लिन ने बाउंड्री के पार भेज दिया। अगली गेंद पर मैक्लेनघन ने जोरदार अपील की। अंपायर ने इसे बिल्कुल खारिज किया। आखिरी गेंद पर लिन ने बाउंड्री लगाकर कोलकाता का स्कोर 19 पर पहुंचाया।
8:08PM : मलिंगा मुंबई इंडियंस की ओर से पहला ओवर डालते हुए। कोलकाता की ओर से कप्तान गौतम गंभीर और क्रिस लिन बतौर ओपनर्स आए हैं। पहली गेंद स्विंग। कोई रन नहीं। अगली गेंद वाइड। मलिंगा ने यॉर्कर गेंद डाली, जिसपर कोई रन नहीं ले सके गंभीर। गौतम ने अपने ऑन साइड का प्ले खोल दिया है। चौथी गेंद को गंभीर ने थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल लिया। अगली गेंद पर मलिंगा दिशा भटके। ये वाइड गेंद रही। पांचवी गेंद पर कोलकाता ने पहला चौका अपने खाते में किया। आखिरी गेंद पर सिंगल। पहले ओवर में बने 10 रन।
7:32PM : मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला। रायडू और टिम साउदी के स्थान पर मलिंगा और हभजन सिंह मुंबई की ओर से खेलने उतरेंगे।
भोपाल। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज एक अक्टूबर को होने जा रहा है। रविवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभांरभ किया जायेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क़ाबिलियत प्रदर्शित की है। चीन में सितंबर वर्ष 2023 में शुरू होने वाले एशियन गेम्स और बाकू अज़रबैजान में अगस्त में होने वाली आईएसएसएफ़ वर्ल्ड चेंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की दो बेहतरीन शूटर्स ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनायी है।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। टूर्नामेंट का कल समापन दिवस था। जापान के काकामीगहारा में 4 बार की चेम्पियन दक्षिण कोरिया को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने 2-1 से शिकस्त देकर नया इतिहास रचा है।
भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज फुटबॉल वॉलीबॉल टेबल टेनिस एवं जूडो के प्रथम चरण के मुकाबले संपन्न हुए।
भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता द्वितीय चरण के मुकाबले प्रारंभ हुए आज प्रातः टीटी नगर स्टेडियम में वॉलीबॉल के मुकाबले प्रारंभ हुए।
भोपाल। भोपाल में आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप के आख़िरी दिन भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता। मेडिकल की छात्रा और मौजूदा राष्ट्रीय चेंपियन भारत की सिफ़्ट ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3P) में शीर्ष-आठ रैंकिंग राउंड में 403.9 स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया। इस इवेंट में चीन की झांग क्यूनग्यू ने स्वर्ण पदक और चेक गणराज्य की अनीता ब्राबकोवा ने रजत पदक हासिल किया।
भोपाल। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप के चौथे दिन 25 मीटर पिस्टल वुमन फाइनल में मनु भाकर ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। इसमें जर्मनी की वी डोरेन ने स्वर्ण और चीन की डु जियन ने रजत पदक हासिल किया। इस क्वालिफाइ राउंड में कुल 29 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ी भी थे। वर्ल्ड कप में भारत के मेडल की संख्या 6 हो गई है, जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है।
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अगले हफ्ते से क्रिकेट का नया रोमांच शुरु होने वाला है। शुक्रवार, 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत होने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में 70 लीग मैच होंगे और ये सभी मुकाबले 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी। पिछले सीजन में चेन्नई का परफॉर्मेन्स काफी खराब रहा था और वो 9वें स्थान पर रही थी। वहीं गुजरात टाइटन्स पिछले सीजन की चैंपियन टीम है।
भोपाल। भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में पहली बार हो रही आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही भारत ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।
भोपाल। फ्रांस के मेट्ज़ शहर में 22 से 26 मार्च तक होने वाली अंतर्राष्ट्रीय एबिलिम्पिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दिव्यांग प्रतिभागी रजनीश अग्रवाल आज जबलपुर से रवाना हुए। रजनीश एबिलिम्पिक में वेब पेज डिजाइनिंग एवं प्रोग्रामिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक, सामाजिक न्याय के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, परिजन और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएँ दी।