हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम,SA को 1-0 हराया

Commonwealth Games 2018: 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन अभी तक सराहनीय रहा है। छठे दिन भी भारत को कई मेडल की उम्मीद है। पांचवें दिन तक भारत ने कुल 19 मेडल जीत लिए। पांचवें दिन तक भारत के खाते में 10 गोल्ड, चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल रहे।  

 महिला हॉकी

16:33 PM:दक्षिण अफ्रीका को - 0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

16:17PM: कप्तान रानी रामपाल की गोल की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर बनाई 1-0 की बढ़त।

मुक्केबाजी

15:59 PM: पुरुषों के 69 किलोभार वर्ग में भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार ने 4-1 से ऑस्ट्रेलिया के टेरी निकोलस को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ भारत का एक और पदक पक्का हो गया।

15:05 PM: पुरुषों के 56 किलोभार वर्ग में भारतीय मुक्केबाज हुसामुद्दीन मोहम्मद ने 5-0 से जाम्बिया के मुलेंगा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ भारत का एक और पदक पक्का हो गया।

महिला हॉकी

15:00 PM: महिला हॉकी के पूल ए में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से शुरू।

महिला शूटिंग

11:39 AM: महिलाओं के 25 मी. पिस्टल फाइनल में हिना सिद्धू ने 38 अंक जुटाकर गोल्ड झटककर भारत को छठे दिन का पहला मेडल दिलाया। अनु सिंह 15 अंक के साथ छठे स्थान पर रही। इसके साथ ही हिना सिद्धू ने इस स्पर्धा का कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की शूटर रही।
 
11:03 AM: पुरुषों के 91 किलोभार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारतीय मुक्केबाज नमन तंवर ने समोआ के फ्रैंक मसो को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

10:48 AM: पुरुषों के 91 किलोभार वर्ग में भारतीय मुक्केबाज नमन तनवर और समोआ के फ्रैंक मसो के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुरू हुआ।

09:37 AM: पुरुषों के 46-49 किलोभार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारतीय मुक्केबाज अमित और स्कॉटलैंड के अकील अहमद को 4-1 से हराकर  सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही अमित ने भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है।

बॉक्सिंग

09:17 AM: पुरुषों के 46-49 किलोभार वर्ग में भारतीय मुक्केबाज अमित सिंह और स्कॉटलैंड के अकील अहमद के बीच क्वार्टर फाइनल का आखिरी मुकाबला शुरू ।

स्क्वॉश

09:10 AM: मिश्रित युगल वर्ग के पूल-ई में खेले गए मुकाबले में दीपिका पल्लिकल कार्तिक और सौरव घोषाल ने गयाना की जोड़ी को सीधे गेमों में केवल 13 मिनट के भीतर ही 11-3, 11-3 से मात दी। अब भारतीय जोड़ी का मुकाबला पूल-ई में ही पाकिस्तान की मदीना जफर और तय्याब असलम की जोड़ी से होगा। 

बैडमिंटन

09:00 AM: बैडमिंटन के 64 राउंड के मिक्सड डबल्स में भारतीय खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा और सात्विक रंकीरेड्डी ने ग्वेर्नसे के स्टुअर्ट हार्डी और क्लोय को सीधे गेम में 21-9,21-5 से हराया।

पुरुष शूटिंग

08:52 AM: पुरुषों के 50मी. राइफल प्रोन मुकाबले में भारत की उम्मीदें खत्म, भारत के चैन सिंह तीसरे और गगन नारंग सातवें स्थान पर रहे। चैन सिंह ने 204.8 और गगन नारंग ने 142.3 अंक बनाए। इस मुकाबले में वेल्स के डेविड फेल्पस को गोल्ड मिला। जिन्होंने इससे पहले 12 साल पहले मेलबर्न में ही गोल्ड जीता था।

स्क्वॉश

06:45 AM: स्कवॉश स्पर्धा के महिला युगल वर्ग में भारतीय जोड़ी जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल ने पाकिस्तान की फैजा जफर और मोदिना जफर को मात देकर अगले दौर में जगह बना ली है।

महिला शूटिंग

06:35 AM: महिलाओं के 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल के लिए अनु सिंह और हिना सिद्धू ने क्वॉलिफाई किया।

हॉकी

06:32 AM: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अभी भारत का एक और लीग मैच बचा हुआ है। पूल-ए से भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। भारत ने 2-1 से मैच जीता।

CWG 2018: भारतीय महिलाओें के बाद पुरुषों ने भी जीता TT में गोल्ड, पहली बार किया ये कारनामा...
CWG 2018: गोल्ड कोस्ट में भारतीय बैडमिंटन टीम का जलवा, मिक्स्ड इवेंट में जीता गोल्ड
शूटिंग

05:44 AM: गगन नारंग और चैन सिंह ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन के फाइनल में प्रवेश किया।

"खेल" से अन्य खबरें

खेलो एमपी यूथ गेम्स-2023 का रंगारंग शुभारंभ 1 अक्टूबर को

भोपाल। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज एक अक्टूबर को होने जा रहा है। रविवार को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में शाम 7 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में खेल महाकुंभ का रंगारंग शुभांरभ किया जायेगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

Read More

एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चेंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप और आशी चौकसे का चयन

भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क़ाबिलियत प्रदर्शित की है। चीन में सितंबर वर्ष 2023 में शुरू होने वाले एशियन गेम्स और बाकू अज़रबैजान में अगस्त में होने वाली आईएसएसएफ़ वर्ल्ड चेंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की दो बेहतरीन शूटर्स ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनायी है।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को एशिया कप टूर्नामेंट जीतने पर दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। टूर्नामेंट का कल समापन दिवस था। जापान के काकामीगहारा में 4 बार की चेम्पियन दक्षिण कोरिया को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने 2-1 से शिकस्त देकर नया इतिहास रचा है।

Read More

66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में लीग मैच संपन्न हुए

भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज फुटबॉल वॉलीबॉल टेबल टेनिस एवं जूडो के प्रथम चरण के मुकाबले संपन्न हुए।

Read More

66वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मैं फुटबॉल वॉलीबॉल जूडो एवं टेबल टेनिस के प्रारंभिक मुकाबले प्रारंभ

भोपाल। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित 66वें राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता द्वितीय चरण के मुकाबले प्रारंभ हुए आज प्रातः टीटी नगर स्टेडियम में वॉलीबॉल के मुकाबले प्रारंभ हुए।

Read More

भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता

भोपाल। भोपाल में आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप के आख़िरी दिन भारत की सिफ्ट कौर समरा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक जीता। मेडिकल की छात्रा और मौजूदा राष्ट्रीय चेंपियन भारत की सिफ़्ट ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3P) में शीर्ष-आठ रैंकिंग राउंड में 403.9 स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया। इस इवेंट में चीन की झांग क्यूनग्यू ने स्वर्ण पदक और चेक गणराज्य की अनीता ब्राबकोवा ने रजत पदक हासिल किया।

Read More

मनु भाकर ने भारत को दिलाया कांस्य

भोपाल। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप के चौथे दिन 25 मीटर पिस्टल वुमन फाइनल में मनु भाकर ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। इसमें जर्मनी की वी डोरेन ने स्वर्ण और चीन की डु जियन ने रजत पदक हासिल किया। इस क्वालिफाइ राउंड में कुल 29 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ी भी थे। वर्ल्ड कप में भारत के मेडल की संख्या 6 हो गई है, जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल है।

Read More

IPL 2023: 31 मार्च से शुरु होगा आईपीएल का रोमांच, पहली भिड़ंत के लिए गुजरात और चेन्नई तैयार

 नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अगले हफ्ते से क्रिकेट का नया रोमांच शुरु होने वाला है। शुक्रवार, 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत होने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण में 70 लीग मैच होंगे और ये सभी मुकाबले 12 मैदानों पर खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच से होगी। पिछले सीजन में चेन्नई का परफॉर्मेन्स काफी खराब रहा था और वो 9वें स्थान पर रही थी। वहीं गुजरात टाइटन्स पिछले सीजन की चैंपियन टीम है।

Read More

आईएसएसएफ विश्व कप में सरबजोत ने भारत के लिए की स्वर्णिम शुरूआत

भोपाल। भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में पहली बार हो रही आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही भारत ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।

Read More

अंतर्राष्ट्रीय एबिलिम्पिक में भाग लेने दिव्यांग रजनीश फ्रांस रवाना

भोपाल। फ्रांस के मेट्ज़ शहर में 22 से 26 मार्च तक होने वाली अंतर्राष्ट्रीय एबिलिम्पिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दिव्यांग प्रतिभागी रजनीश अग्रवाल आज जबलपुर से रवाना हुए। रजनीश एबिलिम्पिक में वेब पेज डिजाइनिंग एवं प्रोग्रामिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक, सामाजिक न्याय के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, परिजन और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएँ दी।

Read More