नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल पेमेंट्स बढ़ाने के लक्ष्य में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) बड़ा रोल अदा कर रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के डेटा के अनुसार, UPI के जरिए होने वाले लेनदेन में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। UPI के जरिये मार्च में लगभग 2,000 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शंस हुए हैं। जनवरी में इससे 1,660 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शंस हुए थे। इसे सरकार के भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM), फोनपे और ट्रूपे जैसे नॉन-बैंक ऐप्लिकेशन से काफी मदद मिल रही है।
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, एपी होता ने बताया, 'हमारे पास UPI पर पहले ही 44 बैंक हैं। इनमें से 35 बैंकों के पास प्ले स्टोर पर उनके ऐप्लिकेशंस हैं। BHIM के जरिए रोजाना लगभग 80,000 ट्रांजैक्शंस हो रहे हैं और पूरे UPI प्लेटफॉर्म पर लगभग दो लाख ट्रांजैक्शंस दर्ज किए जा रहे हैं।'
UPI पर 90 पर्सेंट ट्रांजैक्शंस पेमेंट्स और रेमिटेंस के एक समान क्षमता वाले जरियों से हो रहे हैं। हालांकि, BharatQR और UPI@PoS के पूरी तरह काम करने के बाद मर्चेंट ट्रांजैक्शंस की संख्या में काफी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
'हमने पहले ही रिलायंस रिटेल के साथ प्वाइंट ऑफ सेल्स टर्मिनल्स पर UPI ट्रांजैक्शंस के लिए टाई-अप किया है और हम UPI के जरिए पेमेंट्स स्वीकार करने के लिए और मर्चेंट्स को जोड़ने की योजना बना रहे हैं।' UPI बेस्ड ट्रांजैक्शंस की संख्या में भले ही वृद्धि हो रही है, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों का कहना है कि गुड्स और सर्विसेज के लिए प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) या मोबाइल वॉलिट्स से होने वाली ट्रांजैक्शंस में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही।
आरबीआई के डेटा से पता चलता है कि मोबाइल वॉलिट्स मर्चेंट पेमेंट सेगमेंट में रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। इस सेगमेंट में मार्च में 1,800 करोड़ रुपये से कम के ट्रांजैक्शंस दर्ज किए गए, जबकि जनवरी में यह आंकड़ा 2,100 करोड़ रुपये का था। मोबाइल वॉलिट्स को बड़ी ग्रोथ डोमेस्टिक रेमिटेंस सेगमेंट से मिल रही है। इसमें इट्जकैश, ऑक्सिजन और कुछ अन्य कंपनियां काम कर रही हैं।
एक डिजिटल पेमेंट्स फर्म के सीनियर एग्जिक्युटिव ने बताया, 'हमारी इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, वॉलिट्स के जरिए डोमेस्टिक रेमिटेंस मंथली लगभग 4,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, UPI के इतने कम समय में 2,000 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है।' बैंकों ने अपने UPI ऐप्स लॉन्च किए हैं, लेकिन इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि ट्रांजैक्शंस का बड़ा हिस्सा फोनपे और ट्रूपे जैसे नॉन-बैंक एप्लिकेशंस से आ रहा है।
ट्रूपे के को-फाउंडर, राहुल गोचवाल ने बताया, 'हमारे प्लेटफॉर्म पर मार्च में करीब 500 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शंस हुए, जो सितंबर में एक करोड़ रुपये से कम के थे।' ट्रूपे ने यस बैंक के साथ पार्टनरशिप में UPI बेस्ड पेमेंट्स सर्विस शुरू की है।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।