Auto Expo 2018 Delhi : कारों का मेला शुरू हो गया हैं। कार कंपनियों ने अपनी कारों को पेश करना शुरू कर दिया है। यह ऑटो एक्सपो का 14 वां शो है। ऑटो एक्सपो 2018 ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट शुरू हो गया है। यह आम पब्लिक के लिए 9 फरवरी से शुरू हो जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब ऑटो एक्सपो में 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पेश किए जाएंगे। होंडा टू व्हीलर ने 160CC की बाइक X Blade को पेश कर दिया है। हीरो ने Xpulus 200 को पेश कर दिया है। हुंडई ने अपनी i20 का नया वेरिएंट पेश कर दिया है। Piaggio ने भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर वेस्पा इलेक्ट्रिका पेश कर दिया है। मारूति सुजुकी ने अपनी कॉन्सेप्ट फ्यूचर-S को पेश कर दिया है। होंडा ने भी अपनी तीन कारों को पेश कर दिया है। इसके अलावा चीनी कार कंपनी कीआ ने अपनी कॉन्सेप्ट एसयूवी SP को पेश कर दिया है। वहीं रेनो ने भी अपनी इलेक्ट्रिक कार ट्रेजर को पेश कर दिया है। इसमें बहुत ही पतले हैडलैंप दिए गए हैं। वहीं इसके लुक को काफी इंप्रेशिव बनाया गया है। मारूति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 2020 में लॉन्च करेगी। मारूति सुजुकी 2020 में BS6 नियमों को पूरा करने वाली कारें बनाएगी।
– यामाहा ने मोट्रोयड कॉन्सेप्ट पेश किया है। यामाहा के व्हीकल आर्टिफिशल इंटेलीजेंस तकनीक के साथ आएंगी। यामाहा ला रही है फेस रिक्गनीशन टेक्नोलॉजी। इसमें डुअल लेंस कैमरा वाला सेंसर दिया गया है। यामाहा ने R15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यामाहा की नई R15 V3.0 में दो एलईडी हैडलेंप दी गई हैं। यूएसबी चार्जिंग दी गई है। इसमें 155cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 19hp की पावर देगा।
– होंडा का नया एक्टिवा 5G एलईडी हैडलेंप के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें सीट के नीचे सामान रखने के लिए 18 लीटर का स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम और मोबाइल के लिए चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी पहले से ही भारत में एक्टिवा 3G और 4G को सेल कर रही है। यह 100cc और 125cc के इंजन के साथ आता है।
– Auto Expo 2018 में होंडा टू व्हीलर ने 160CC की बाइक X Blade को पेश कर दिया है। इस बाइक की सबसे खास बात की इसकी सभी लाइटें एलईडी हैं। इसमें 18 इंच का रियर टायर दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm का है। इसके अलावा इसमें फुल डिजिटल मीटर दिया गया है।
– Auto Expo 2018 में हीरो ने Xpulus 200 को पेश कर दिया है। हीरो की बाइक Xpulus 200 में LED हेडलैंप के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का भी फीचर दिया गया है।
– Auto Expo 2018 में हीरो ने 125CC का स्कूटर DUET 125 पेश कर दिया है। इसमें फ्यूल बचाने के लिए i3s टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा मेस्ट्रो के भी 125CC मॉडल में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। यह पुराने 110cc के जैसा ही है। Hero Duet 125 के फ्रंट में क्रोम फिनिश दी गई है।
– Piaggio इस बार ऑटो एक्सपो 2018 में अनपे स्कूटर Aprilia SR125 और Aprilia स्टोर्म के साथ आया है। इसके साथ ही एक नया स्कूटर Vespa Electtrica से भी पर्दा उठाया गया है। यह वेस्पा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। वेस्पा के स्कूटर अपने क्लासिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। Aprilia SR 125 को कंपनी ने 65,310 रुपए में लॉन्च कर दिया है।
– हुंडई ने अपनी Elite i20 को पेश कर दिया है। इसकी बैकलाइट देखने में पहले वाली i20 से अलग लग रही हैं। इसके पेट्रोल वेरिएंट की दिल्ली में एक्स शोरूम शुरूआती कीमत 5.34 लाख रुपए है। इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों का विकल्प मिलेगा। वहीं डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6.37 लाख रुपए है। डीजल के टॉप वेरिएंट की कीमत 9.15 लाख रुपए है। वहीं पेट्रोल के टॉप वेरिएंट की कीमत 7.90 लाख रुपए है।
– सुजुकी टू व्हील्स ने पिछले साल की तुलना में 45.8 फीसदी की ज्यादा ग्रोथ की है। हालांकि यह इंडस्ट्री को देखते हुए थोड़ी कम है। अब सुजुकी टू व्हीलर अब अपना फोकस प्रीमियम और पर्फोर्मेंश बाइक पर करेगी। सुजुकी ने कुछ दिन पहले ही अपनी बाइक suzuki intruder को पेश किया था अब कंपनी ने इसी का एक और वेरिएंट पेश किया है। इसके अलावा एक स्कूटर भी पेश किया है।
– हुंडई मोर्टस इंडिया की भारतीय कार मार्केट में 15 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। हुंडई को भारत में आए 20 साल हो गए हैं। हुंडई कार मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 2020 तक 9 नए प्रॉडक्ट लॉन्च करने वाली है। हुंडई ने अपनी Hyundai Elite i20 को पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह पेट्रोल पर 19 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल पर 22.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
– Renualt भी अपनी एक इलेक्ट्रिक कार ट्रेजर से Auto Expo 2018 में पर्दा उठा दिया है। यह रेनो की पहली इलेक्ट्रिक कार है। रेनो ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई कार कैप्टर लॉन्च की थी। लुक्स की बात की जाए तो यह कार काफी खूबसूरत नजर आती है। कार में मस्कुयलर बंपर और इंटिग्रेटेड सी-शेप डीआरएल लगाया गया है।
– KIA SP कॉन्सेप्ट SUV में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। इसके अलावा इसमें 1.6 लीटर के पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। वहीं गिरयबॉक्स की बात करें तो इसके मेनुअल और ऑटोमैटिक में 6 स्पीड वाला गियर बॉक्स दिया गया है। इसके अलावा हुंडई i10 जैसी KIA पिसेन्टो को भी पेश किया गया है। यह शहर के लिए एक पावरफुल कार है।
– Kia कार्स भी भारत में अपनी कारें पेश करने जा रही है। इसकी कारों को किआ के स्टॉल पर हॉल नंबर 7 में देखा जा सकता है। यहां कीआ की सभी कारों को डिस्प्ले किया जा सकता है। कीआ कॉन्सेप्ट को भारत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। होंडा ने भी अपनी 3 कारें पेश कर दी हैं। होंडा ने होंडा Civic, होंडा Amaze, होंडा CRV को पेश कर दिया है। होंडा अगले 4 साल में 6 नई कारें पेश करने की प्लानिंग कर रही है।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।