जानिए Petrol-Diesel पर कितना टैक्स देते हैं आप, केंद्र और राज्य सरकारें भरती हैं अपना खजाना

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल ऐसे पेट्रोलियम उत्पाद हैं, जिनका प्रयोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से करीब-करीब हर व्यक्ति करता ही है। हमारा देश अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी कच्चा तेल बाहर से मंगाता है। इस तेल को देश की रिफाइनरीज में रिफाइन किया जाता है, जिसके बाद यह पेट्रोल पंप तक पहुंचता है। क्रूड ऑयल की कीमतों में इस साल की शुरुआत से ही गिरावट देखने को मिल रही है। पहले अमेरिका द्वारा ईरान के कमांडर को मार गिराने से उपजे भू-राजनैतिक विवाद और फिर प्राइस वॉर व खपत में जबरदस्त कमी के चलते कच्चे तेल के भाव गर्त में चले गए। सोमवार रात तो यूएस क्रूड WTI का मई वायदा भाव -37 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचा। स्टोरेज का अभाव होने के चलते कीमतों में यह गिरावट आई। 

अब यह प्रश्न हर कोई पूछ रहा है कि जब क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार गिर रही हैं, तो देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्यों नहीं कम हो रही। दरअसल, सरकार ने इन दोनों उत्पादों को अपना राजस्व बढ़ाने का एक अच्छा विकल्प बना लिया है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने पर भारत सरकार इस पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा देती है। आंकड़े बताते हैं कि भारत सरकार ने साल 2014-15 और 2018-19 के बीच इन पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स लगाकर 10 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। 

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2018-19 में भारत सरकार ने एक्साइज ड्यूटी से 2.14 लाख करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था। पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से सिर्फ केंद्र सरकार ही राजस्व प्राप्त नहीं करती, बल्कि राज्य सरकारें भी इसका फायदा उठाती हैं। वे पेट्रोल-डीजल पर वैट लगाकर कमाई करती हैं। साल 2018-19 में राज्यों ने तेल से 2.27 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है। 

असल कीमत से दोगुने हो जाते हैं भाव

पेट्रोल-डीजल की असल कीमत विभिन्न तरह के टैक्स लगने के बाद दोगुनी से भी अधिक हो जाती है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार, 16 अप्रैल 2020 की स्थिति में दिल्ली में पेट्रोल का आधार मूल्य 27.96 रुपये था, जो विभिन्न  टैक्स लगने पर 69.59 रुपये हो गया। इसमें भाड़ा व अन्य खर्च का 0.32 रुपया, एक्साइज ड्यूटी का 28.28 रुपया, डीलर के कमीशन का (औसत) 3.54 रुपया, वैट (डीलर कमीशन पर वैट के साथ) का 14.79 रुपया शामिल है। 

डीजल पर भी है भारी टैक्स

टैक्स के मामले डीजल भी पेट्रोल से कुछ कम नहीं है। IOCL की वेबसाइट के अनुसार, 16 अप्रैल 2020 की स्थिति में दिल्ली में डीजल का आधार मूल्य 31.49 रुपये था, जो कि विभिन्न टैक्स लगने के बाद 62.29 रुपये हो गया। इसमें भाड़ा व अन्य खर्च के 0.29 रुपये, एक्साइज ड्यूटी के 18.83 रुपये, डीलर के कमीशन के (औसत) 2.49 रुपये और वैट(डीलर के कमीशन पर वैट के साथ) के 9.19 रुपये शामिल हैं।

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More