नई दिल्ली । भारतीय शेयर बाजारों में इस सप्ताह भी दिवाली मन रही है और निवेशकों को जबरदस्त फायदा हो रहा है। अमेरिका-चीन के बीच Trade Deal को लेकर सहमति बनने एवं अन्य एशियाई बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच BSE Sensex और NSE Nifty बुधवार को भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। इससे पहले दोनों प्रमुख सूचकांक कल भी रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद बंद हुए। बुधवार को दोनों सूचकांक ऊंचे स्तर के साथ खुले और ऑटो, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सेक्टर की कंपनियों के शेयरों की भारी लिवाली के चलते इनमें उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई।
रिकार्ड स्तर के साथ खुला Sensex
इससे पहले BSE Sensex कल 41,352.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स आज 41,442.75 अंक के ऊंचे स्तर के साथ ही खुला और एक समय में 41,614.77 अंक के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद यह कल के बंद के मुकाबले 206.40 अंक चढ़कर 41,558.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, NSE Nifty की बात करें तो यह आज 12,197.00 के स्तर पर खुला और यह ऊपर में 12,237.70 के स्तर गया। हालांकि, निफ्टी कल के बंद की तुलना में 59.60 अंक की सुधार के साथ 12,224.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स पर यह रहा कंपनियों का हाल
Sensex पर Mahindra & Mahindra के शेयर में 3.37 फीसद और Sun Pharma के शेयर में 2.53 फीसद की उछाल दर्ज की गई। वहीं Asian Paint, ITC, HDFC Bank, HCL Tech, Tech Mahindra, Tata Steel सहित 20 कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए। हालांकि, Tata Motors Share में 3.05% की सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा हिन्दुस्तान यूनिलीवर, SBI, Yes Bank, NTPC, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, BAJAJ Finance और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।
निफ्टी पर इन कंपनियों को बढ़त
NSE Nifty पर भी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सर्वाधिक 3.59 फीसद की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा SUN Pharma के शेयर में 2.51 फीसद, जेएसडब्ल्यूस्टील के शेयर में 2.07 फीसद, एशियन पेंट्स के शेयर में 1.98 फीसद और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.70 फीसद चढ़कर बंद हुए। निफ्टी पर 33 कंपनियों के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। वहीं, Nifty पर 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। टाटा मोटर्स के शेयर 2.89 फीसद टूट गए। इसके अलावा GAIL के शेयर में 2.09 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा यस बैंक और एसबीआई के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।