नई दिल्ली: अगर आप ये सोच रहे हैं कि हमेशा की तरह इस बार भी इनकम टैक्स रिटर्न की भरने की आखिरी तारीख बढ़ जाएगी तो ऐसा नहीं होगा। वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में एक लिखित बयान में दिया कि इस बारे में लोगों से अर्जी मिली है। पर अभी सैलेराइड क्लास और दूसरे लोगों के लिए आईटी रिटर्न भरने की तारीख आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हाल ही में ज्यादा डिस्क्लोजर के लिए फॉर्म 16 और फॉर्म 24 क्यू में बदलाव किया है। सैलेराइड क्लास के लिए पहले से भरे हुए टैक्स रिटर्न फॉर्म के लिए सरकार ने 12 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन से बदलाव किया था। जिसमें ज्यादा जानकारी जोड़ी गई थी।
फॉर्म 16 में जो बदलाव हुए हैं उसमें अब सेक्शन 10 के तहत आने वाले कई तरह के अलाउंसेस की जानकारी क्लास के आधार पर देनी होगी। साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन की रकम भी बतानी होगी। इसके अलावा सेक्शन 87 ए के तहत मिलने वाली रिबेट की भी जानकारी देनी होगी। उनके मुताबिक फॉर्म में बदलाव आसानी के लिए किया गया है। साथ ही नियमों का बोझ कम करने के लिए किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बार टैक्सपेयर्स को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए फॉर्म 16 जारी करने की तारीख पहले ही 15 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई 2019 कर दी गई है। कंपनियों के फॉर्म 16 जारी करने के बाद सैलेराइड क्लास के टैक्सपेयर्स रिटर्न भर सकेंगे।
अगर आपको अपनी कंपनी से फॉर्म 16 मिल चुका है तो जल्दी से इनकम टैक्स रिटर्न भर दें। इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। सबसे पहली बात है आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक होना चाहिए। अगर ये दोनों लिंक नहीं है तो आप रिटर्न नहीं भर पाएंगे।
जिनके पास पैन कार्ड नहीं उन्हें अब सिर्फ आधार कार्ड के जरिए भी टैक्स रिटर्न भरने की सुविधा दी जाएगी। टैक्स रिटर्न भरने से पहले अपने सभी तरह के डॉक्यूमेंट जरूर जुटा लें। इसमें सेक्शन 80 सी के तहत क्लेम किए जाने वाले डॉक्यूमेंट महत्वपूर्ण है। इसमें इंश्योरेंस प्रीमियम की रसीद, पीपीएफ, एनपीएस में निवेश की रसीद भी संभाल कर रख लें।
इसके अलावा आपके जितने बैंक अकाउंट हैं उनकी जानकारी जुटा लें। साथ ही एफडी के सर्टिफिकेट भी जुटा लें। इसके अलावा अपनी कंपनी से फॉर्म 16 भी ले लें। इनकम टैक्स रिटर्न आप खुद भर सकते हैं या किसी सीए की मदद ले सकते हैं। कई पोर्टल ऑनलाइन भी टैक्स रिटर्न भरने की सुविधा देते हैं।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।