सेंसेक्स 495 अंक टूटा-निफ्टी 11600 के नीचे हुआ बंद, भारती एयरटेल रहा टॉप गेनर

नई दिल्ली । सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। दिन का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 495 अंकों की गिरावट के साथ 38,645 के स्तर पर और निफ्टी 158 अंकों की कमजोरी के साथ 11,594 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 10 हरे और 40 लाल निशान में कारोबार कर बंद हुए हैं। वहीं अगर इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 1.52 फीसद और स्मॉलकैप 1.50 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर बंद हुए हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: आज का कारोबार खत्म होने पर निफ्टी ऑटो 1.77 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 1.75 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.46 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 0.44 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 1.79 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 1.32 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियलिटी 2.48 फीसद की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

टॉप गेनर-टॉप लूजर: निफ्टी 50 की बात करें तो आज के कारोबार में भारती एयरटेल 1.46 फीसद की तेजी, विप्रो 1.21 फीसद की तेजी, टेकएम 0.71 फीसद की तेजी, इन्फी 0.59 फीसद की तेजी और एनटीपीसी 0.48 फीसद की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आईबीयूएलएचएसजीएफआईएन 9.07 फीसद की गिरावट, यस बैंक 6.92 फीसद की गिरावट, बीपीसीएल 6.32 फीसद की गिरावट, इंडसइंड बैंक 4.28 फीसद की गिरावट और आईओसी 3.97 फीसद की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे हैं।

दिन के 12 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 303 अंकों की गिरावट के साथ 38,837 पर और निफ्टी 102 अंकों की गिरावट के साथ 11,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 10 हरे और 40 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.93 फीसद की गिरावट और स्मॉलकैप 0.92 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

सुबह के 9 बजकर 18 मिनट पर सेंसेक्स 194 अंकों की कमजोरी के साथ 38,945 पर और निफ्टी 70 अंक टूटकर 11682 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 13 हरे और 37 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी का मिडकैप 0.83 फीसद की गिरावट और स्मॉलकैप 0.69 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

गौरतलब है कि गुरुवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 135 अंकों की गिरावट के साथ 39,140 पर और निफ्टी 34 अंकों की गिरावट के साथ 11,752 पर कारोबार कर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद रहा था।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: आज के कारोबार में सुबह के करीब साढ़े नौ बजे निफ्टी ऑटो 0.79 फीसद की गिरावट, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.63 फीसद की गिरावट, निफ्टी एफएमसीजी 0.16 फीसद की गिरावट, निफ्टी आईटी 0.57 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 0.53 फीसद की गिरावट, निफ्टी फार्मा 0.23 फीसद की गिरावट और निफ्टी रियलिटी 1.59 फीसद की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल: आज सभी प्रमुख एशियाई बाजारों ने मिली जुली शुरुआत की है। सुबह के 9 बजे जापान का निक्केई 0.09 फीसद की तेजी के साथ 22221 पर, चीन का शंघाई 0.81 फीसद की गिरावट के साथ 3244 पर और हैंगसेंग 0.54 फीसद की गिरावट के साथ 29963 पर और ताइवान का कॉस्पी 0.03 फीसद की तेजी के साथ 2216 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अगर अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते दिन डाओ जोंस 0.42 फीसद की तेजी के साथ 26559 पर और स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.16 फीसद की तेजी के साथ 2905 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More