नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। आज के समय में निवेश करना काफी अहम है क्योंकि आपकी मामूली मासिक बचत आपके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम नहीं है। कार खरीदने के छोटी अवधि के लक्ष्य से लेकर रिटायरमेंट कार्पस तैयार करने के लंबी अवधि के लक्ष्य तक अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए लोग आमतौर पर बचत पर भरोसा करते हैं क्योंकि वो मानते हैं निवेश करना जोखिम भरा होता है।
निवेश करना बेशक जोखिमभरा है, लेकिन यह आपको बेहतर रिटर्न दे सकता है और आपकी वेल्थ को बढ़ा सकता है। हालांकि आपको इसके लिए निवेश के कुछ गोल्डन रूल्स को फॉलो करना होगा। हम अपनी इस खबर के माध्यम से ऐसी पांच गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिन पर अगर आप गौर करेंगे और उन्हें करने से बचेंगे तो आप कम जोखिम के साथ निवेश पर बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
लक्ष्य रहित निवेश करना: प्रत्येक निवेशक के लिए वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर निवेश विकल्प का चयन करना बहुत महत्वपूर्ण है। सभी तरह के निवेश विकल्प एक जैसा रिटर्न नहीं देते हैं। इसलिए निवेशकों को इसका चयन सावधानी पूर्वक करना चाहिए। हालांकि वो ऐसा तभी कर सकते हैं जब उनके पास एक स्पष्ट लक्ष्य हो। अगर निवेशक यह नहीं जानते हैं कि उन्हें अपने लक्ष्य को पाने के लिए कितना और कैसे निवेश करना है तो वो अपने निवेश विकल्प का चयन आसानी से कर पाने में सक्षम नहीं होंगे। ऐसे में वो अपना पैसा गंवा सकते हैं।
निवेश से पहले रिसर्च न करना: अक्सर निवेशक निवेश करने से पहले अच्छी रिसर्च नहीं करते हैं और वो यही बड़ी गलती करते हैं। अगर कोई आपको बेहतर रिटर्न का भरोसा दिला रहा है तो तुरंत उसकी बात पर यकीन न करें, पहले इसकी अच्छे से पड़ताल कर लें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको कंपनी, फंड मैनेजर और बीते दशक में प्रोडक्ट के प्रदर्शन की जानकारी हर हाल में हासिल करनी चाहिए।
पोर्टफोलियो का छोटा होना: अगर आपका निवेश पोर्टफोलियो छोटा है तो आपके बाजार के उतार-चढ़ाव की चपेट में आने की संभावना काफी ज्यादा है। ऐसा में आप अपना पैसा भी खो सकते हैं। आमतौर पर एक्सपर्ट यह सलाह नहीं देते हैं कि आप अपना सारा पैसा एक ही एसेट्स में लगा दें। अगर किसी कारण से बाजार किसी एक खास एसेट्स के प्रदर्शन को प्रभावित करता है तो आप काफी सारा पैसा गंवा सकते हैं। हालांकि अगर आपका पोर्टफोलियो विविधतापूर्ण होता तो आप अपने नुकसान को काफी कम कर सकते हैं।
ज्यादा विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो: अगर आपका पोर्टफोलियो कुछ ज्यादा ही विविधतापूर्ण है तो यह भी सहज स्थित नहीं है। अगर आप जोखिम कम करने के लिए अपने पोर्टफोलियो को ज्यादा विविधतापूर्ण बनाते हैं तो आप ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। आप अपने पोर्ट फोलियो में 10 से 15 एसेट्स रख सकते हैं। यह स्थिति पर्याप्त होती है।
खुद आकलन न करना: निवेश की शुरुआत करने से पहले आपको खुद अपने संभावित जोखिमों का आकलन करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप अपनी निवेश क्षमता को अच्छे से नहीं समझ पाएंगे। यह स्थिति आपको बताती है कि आप कितना जोखम उठाने में सक्षम हैं।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।