सुरक्षित निवेश और ज्यादा रिटर्न के लालच में अक्सर लोग बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट का चयन करते हैं। बैंक एफडी के साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि आप जरूरत के वक्त चाहकर भी इससे पैसा नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन इस समस्या का समाधान भी अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने दे दिया है। एसबीआई एक खास तरह की एफडी सुविधा देता है जिसमें आप जरूरत पड़ने पर इससे पैसा निकाल सकते हैं। आमतौर पर एफडी में लॉक इन पीरियड को लेकर लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लॉक इन पीरियड से पहले निकासी करने के लिए उन्हें अपनी एफडी तुड़वानी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। हम अपनी इस खबर में आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
क्या है SBI की ये खास सुविधा?
आप एसबीआई में मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट (एमओडी) नाम की एफडी खुलवा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप जरूरत पड़ने पर कभी भी 1000 रुपये के गुणांक में कई बार पैसे निकाले जा सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं होगी। इस राशि की निकासी एटीएम के जरिए की जा सकती है।
एमओडी टर्म डिपॉजिट की तरह है। लेकिन यह जमाकर्ता के सेविंग्स या करंट एकाउंट से लिंक होता है। इससे अगर जमाकर्ता लिंक किये गये खाते से पैसों की निकासी करना चाहता है और उतनी राशि खाते में मौजूद नहीं है तो इस स्थिति में वह एमओडी से भी निकाल सकता है।
कैसे काम करती है ये स्कीम?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट (एमओडी) डिपॉजिटर यानी जमाकर्ता के सेविंग करेंंट अकाउंट से लिंक्ड होता है। किसी सूरत में अगर जरूरत पड़ने पर डिपॉजिटर उस लिंक्ड अकाउंट से पैसे निकालना चाहता है और वह अमाउंट अकाउंट में मौजूद नहीं है तो पैसे MOD से निकाले जा सकते हैं। एमओडी पर भी उतना ही ब्याज मिलता है जितना की एसबीआई की एक सामान्य एफडी पर मिलता है।
कितने में खोल सकते हैं मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट (एमओडी)?
मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट में न्यूनतम डिपॉजिट लिमिट 10,000 रुपये है। हालांकि इसके बाद इसमें 1000 रुपये के गुणकों में और पैसे जमा किए जा सकते हैं। साथ ही इसमें अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। इसे आप एक साल से लेकर 5 साल तक के लिए खुलवा सकते हैं। इसमें मैच्योरिटी पूर्व निकासी की सुविधा भी मिलती है। इस पर लोन लेने की सुविधा भी दी जाती है।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।