भारत में पिछले कुछ समय से लग्जरी एसयूवी और सेडान के बाजार में लगातार इजाफा हुआ है। अब ग्राहकों के पास इस सेगमेंट में काफी ऑप्शन उपलब्ध है। इसकी वजह लग्जरी कार कंपनियों द्वारा भारत में अपनी गाड़ियां बनाना है। आज हम आपको भारत में बनाई जा रही या असेंबल की जा रही कुछ लग्जरी एसयूवी और सेडान गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऑडी ने भारत में कारें बनाना 2007 में शुरू किया था। ऑडी की एसयूवी Q5 अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक है। इसका निर्माण औरंगाबाद में किया जाता है। पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में मौजूद इस एसयूवी का सेकंड जनरेशन वर्जन इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। ऑडी Q5 में 2.0 लीटर TDI डीजल इंजन है जो 187 bhp की पावर देता है। वहीं 2.0 लीटर का TFSI पेट्रोल इंजन 248 bhp की पावर देता है। दोनों इंजन 7-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। भारत में इसकी कीमत 55.27 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।
प्रीमियम सेडान सेगमेंट में BMW 5 Series कई लोगों की पहली पसंद है। पिछले साल जून में इसका न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च किया गया था। इसे कंपनी की चेन्नई स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में बनाया जाता है। यह तीन इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें लगा 2.0 लीटर डीजल इंजन 187 bhp की पावर, 3 लीटर डीजल इंजन 261 bhp की पावर और 2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 249 bhp की पावर जनरेट करता है। भारत में इसकी कीमत 52 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।
टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाले ब्रिटिश ब्रांड जैगुआर की यह सबसे किफायती सेडान है। इसे पुणे स्थित कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में असेंबल किया जाता है। इसे 2016 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया गया था। फिलहाल यह सेडान पेट्रोल और डीजल, दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। अपने शानदार डिजाइन की वजह से यह सेडान काफी पसंद की गई है। भारत में इसकी कीमत 39.73 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। इसके पुणे के पास स्थित चाकन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में बनाया है। यह कंपनी का यूरोप के बाहर एकमात्र प्लांट है जहां S Class बनाई जाती है। नई S-Class 350 d भारत में बनी पहली कार है BS VI मानकों पर खरा उतरती है। इसमें लगा डीजल इंजन BS VI मानकों को पूरा करता है। यह पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें लगा इन-लाइन 6 सिलेंडर डीजल इंजन 282 bhp की पावर और 600 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं पेट्रोल इंजन 362 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी कीमत 1.33 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
वोल्वो ने पिछले साल अक्टूबर में भारत में असेंबल हुई XC90 एसयूवी को रोल आउट किया था। इसे बेंगलुरू के पास प्लांट में असेंबल किया जाता है। इसमें नये डिजाइन वाला केबिन दिया गया है। इसमें 2.0 लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है जो 235 bhp की पावर और 480 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आती है। इसकी कीमत 77.41 लाख रुपये से शुरू होती है।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।