शुक्र ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया हैं। कन्या राशि में शुक्र एक महीने यानि 1 सितंबर 2018 तक रहेगा। आज से शुक्र के गोचर का सभी राशियों पर इसका ज्योतिषीय प्रभाव देखने को मिलेगा। वैसे ज्योतिष के अनुसार शुक्र को लाभप्रद ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह कला, प्रेम, सैंदर्य, जीवनसाथी और भौतिक सुखों का कारक होता है। कुंडली में शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति जीवन में घर, वाहन और समस्त सांसारिक सुखों को प्राप्त करता है। लेकिन यदि शुक्र के प्रभाव अशुभ हो तब जीवनसाथी से अनबन और भौतिक सुखों में कमी या परेशानियां आ सकती है। इसके अशुभ प्रभाव से जीवनसाथी से अनबन और भौतिक सुखों में कमी या परेशानियां आती हैं। आइए जानते हैं किस राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है....
मेष राशि
आपकी राशि से शुक्र षष्ठम भाव में संचरण करेगा। इस एक माह में आपको कई क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम करने में आपको बहुत सी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। इस समयकाल में आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, उनसे सावधान रहें। यथा संभव यात्रा को टालने का प्रयास करें। क्योंकि यह समयावधि यात्रा के लिए शुभ संकेत नहीं दे रही है। वैवाहिक जीवन में अशांति बनी रहेगी।
वृषभ राशि
आपकी राशि में शुक्र पंचम भाव में प्रवेश करेगा। इस समयावधि में बच्चों का स्नेह और सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। जैसे धन में वृद्धि संभव है और लॉटरी लगने के भी योग हैं। वहीं आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव होंगे और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। संतान प्राप्ति के भी योग हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।
मिथुन राशि
आपकी राशि में शुक्र चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। इस समय आपके सारे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपको आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद लेंगे। घर में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। अच्छे कार्यों के लिए आपको अपने रिश्तेदारों से भी मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको गोचर का लाभ मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
आपकी राशि से शुक्र तृतीय भाव में संचरण करेगा। यह समय आपको आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा सकता है। वहीं आपकी किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा। निजी जीवन में मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी, जबकि शत्रुओं पर आपका भय बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में भी आपको लाभ मिलने के योग हैं और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में भाई-बहनों से आपको ख़ुशियां प्राप्त होंगी और दान-धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि
आपकी राशि से शुक्र द्वितीय भाव में प्रवेश करेगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको इस गोचर का अत्यंत लाभ मिलेगा। इस अवधि में आपका प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है और शादीशुदा लोगों को इस समय संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। कला एवं संगीत जैसे विषयों की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि
आपकी राशि में शुक्र गोचर करेगा और यह आपके प्रथम भाव में स्थित होगा। इस दौरान आपके जीवन में धन एवं ख़ुशियों का आगमन होगा। शत्रु भी आपका सामना करने से घबराएंगे। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आए। इस अवधि में अविवाहित जातक परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं विवाहितों को संतान प्राप्ति के योग हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के व्यवसाय में वृद्धि की प्रबल संभावना है।
तुला राशि
आपकी राशि से शुक्र द्वादश भाव में जाएगा। इस दौरान धन लाभ के योग हैं। मित्रों की ओर से भी आपको किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आप भौतिक सुख-सुविधाओं और एक अच्छी जीवन शैली का आनंद लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश जाने के योग हैं। मन में अधिक वासनात्मक विचार आ सकते हैं। इन विचारों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि
आपकी राशि से शुक्र एकादश भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आपके खान-पान और रहन-सहन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। प्रेम के मामलों में भी आपको सफलता मिलने की संभावना है। इसके अलावा आपके सामाजिक दायरे में भी वृद्धि की संभावना है। गोचर के दौरान दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उनके साथ आप मौज-मस्ती भी करते हुए नज़र आएंगे।
धनु राशि
आपकी राशि से शुक्र दशम भाव में संचरण करेगा। सेहत कमज़ोर हो सकती है, इसलिए सेहत के प्रति सजक रहें। वहीं पैसों की लेनदेन में सावधानी बरतें वरना धन हानि हो सकती है। किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। इस तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आपके शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है, इसलिए सावधान रहें और चतुराई से उनका सामना करें। कोशिश करें कि वरिष्ठकर्मियों से आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
मकर राशि
आपकी राशि से शुक्र नवम भाव में जाएगा। इस राशि के जातकों को नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकार की किसी योजना से आप लाभान्वित हो सकते हैं। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। इसके अलावा घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभकारी रह सकती है।
कुंभ राशि
आपकी राशि से शुक्र अष्टम भाव में प्रवेश करेगा। इस समयावधि में आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होने वाली है और धन एकत्रित करने में आप सफल रहेंगे। जीवन में खुशियों के रंग-बिरंगे पल आएंगे और पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहने के शुभ संकेत दे रहा है। आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है। मन में अधिक वासनात्मक विचार आ सकते हैं अतः इन विचारों पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि
आपकी राशि से शुक्र सप्तम भाव में गोचर करेगा। इस दौरान ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके मान-सम्मान में कमी आए। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। इस बीच अपनी सेहत का भी ख़्याल रखें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। धन हानि भी संभव है इसलिए पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी अवश्य बरतें। गोचर की अवधि में आप यात्रा पर जा सकते हैं
Hanuman Jayanti 2023 Upay : हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 6 अप्रैल 2023, गुरुवार (Hanuman Jayanti 2023 Date) के दिन मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर हनुमान जी की विधिवत पूजा करने से साधकों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
सभी नौ ग्रह सही समय पर राशि चक्र में गोचर करते हैं। अन्य ग्रहों के साथ युति भी बनाते हैं। इन ग्रहों के गोचर और युति से शुभ और अशुभ योग बनते हैं। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में है। कुंभ में सूर्य देव भी हैं। वहीं देवगुरु बृहस्पति और शुक्र मीन राशि में युति कर रहे हैं। इस प्रकार इन ग्रहों की स्थिति पंच महायोग बना रही है। 19 फरवरी से केदार योग, शंख योग, शश योग, ज्येष्ठ योग और सर्वार्थसिद्धि योग बना है। 5 महायोगों का दुर्लभ संयोग 700 साल बाद अपना प्रभाव दिखाएगा। कुछ राशियों पर इस योग का शुभ प्रभाव दिखाई देगा।
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान है। आय से अधिक खर्च हो रहा है। कई बार प्रयास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है। कारोबार को लेकर परेशान हैं या किसी रोग से पीड़ित हैं, तो हम आपको होलिका दहन के समय किए जाने वाले कुछ उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय सही दिन और सही समय पर किया जाए, तो नौकरी, शिक्षा, धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Shani Gochar 2023: शनिदेव 30 साल बाद कुंभ राशि में दोबारा से गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष में शनि का गोचर हमेशा से ही महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सभी ग्रहों में शनि सबसे मंदगति से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब ढाई वर्षो का समय लेते हैं। इस वजह से किसी राशि पर इनका ज्यादा और दूरगामी प्रभाव पड़ता है। 15 जनवरी को सूर्यदेव अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश करेंगे फिर उसके दो दिन बाद यानी 17 जनवरी को शनिदेव भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ये महायोग कई राशियों के जातकों के लिए जीवन में बड़े बदलाव लानेवाला है।
Surya Gochar 2023: इस महीने सूर्य और शनि का दुर्लभ संयोग होने वाला है। 14 जनवरी को रात 8 बजकर 57 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनि, मकर राशि के स्वामी हैं। वहीं सूर्य को शनि का पिता माना जाता है। सूर्य के पास राज करने के अधिकार हैं, तो शनि को उनका सेवक माना जाता है। लेकिन शनि को कर्मफलदाता भी माना जाता है। ज्योतिष में इन दोनों के बीच शत्रुता कही गई है।
Astrology News: संपूर्ण ब्राह्मांड के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु भगवान को गुरुवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन यदि कोई जातक उनका व्रत रखता है एवं विशेष पूजा करता है तो उसे अपार धन लाभ होता है। विष्णु भगवान की पूजा से उसे लक्ष्मी माता की कृपा भी प्राप्त हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि कुछ राशियों ऐसी भी जिन्हें भगवान विष्णु की कृपा से कभी धन की हानि का सामना नहीं करना पड़ता है। आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में पूरी जानकारी।
Libra Yearly Horoscope 2023: इस वर्ष तुला राशि के जातकों को हर क्षेत्र में लाभ होने वाला है। साथ ही आकस्मिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। जनवरी की शुरूआत में परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिसके कारण परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। इस वर्ष आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पढ़िए सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल।
अशोक के पत्तों का उपयोग धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए प्राचीन समय से होता आ रहा है। अशोक के पत्ते बेहद शुभ माने जाते हैं। किसी भी शुभ अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों से बनी माला अवश्य लटकाई जाती है। ऐसा करने के पीछे कई ज्योतिषीय कारण बताए जाते हैं। इसके पत्ते पूजा के कलश में भी रखे जाते हैं। ज्योतिष में अशोक के पत्तों के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके आप अपने जीवन की समस्त समस्याओं से पीछा छुड़ा सकते हैं।
Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव 17 जनवरी 2023 को स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे। मार्च 2025 तक कुंभ में ही रहेंगे। शनि के स्वराशि कुंभ में गोचर करते ही कुछ राशियों से शनि साढ़े साती और ढैय्या हट जाएगी। वहीं, कुंभ, मीन, मकर राशि के लिए कठिन समय शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा मुश्किल समय 2023 से 2025 तक कुंभ राशि वालों के लिए रहेगा। इस दौरान तीनों राशि के जातकों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा और गुस्से पर नियंत्रण पाना होगा।
Garuda Purana: सनातन धर्म के 18 महापुराणों में से एक गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया गया है। जिनका समय पर त्याग कर देना चाहिए। यदि इन आदतों को समय पर नहीं छोड़ा गया तो व्यक्ति कंगाल हो जाता है। कुछ ही समय में राजा से रंक बन जाता है। गरुड़ पुराण में वर्णित बातों का अनुसरण करने पर व्यक्ति अपने जीवन में सुखों का भोग करता है। जानते हैं वो कौन सी आदतें हैं, जिनसे व्यक्ति को दूरी बनाने में ही भलाई है।