नई दिल्ली
बजाज आॅटो देश के सबसे लोकप्रिय स्कूटर होंडा ऐक्टिवा को टक्कर देने के पूरे मूड में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजाज चेतक स्कूटर को भारत में फिर से वापस लाने वाली है। इसे 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि बजाज चेतक स्कूटर का 1972 से 2006 तक राज रहा। हालांकि, बाद में इसे अपडेट नहीं किया गया और इसकी बिक्री पर असर पड़ा। इसके बाद कंपनी ने इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया था। बजाज चेतक स्कूटर का नाम महाराणा प्रताप सिंह के घोड़े चेतक के नाम पर रखा गया था। अफोर्डबल प्राइस रेंज में आने वाले इस टॉप क्वॉलिटी स्कूटर को प्यार से 'हमारा बजाज' भी कहा जाता था। एक आॅनलाइन आॅटो वेबसाइट पर नए बजाज चेतक स्कूटर की इमेजेज लीक हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि यह नए चेतक की पेटेंट तस्वीरें हैं। रिपोर्ट की मानें तो नए बजाज चेतक स्कूटर की कीमत 70,000 रुपये हो सकती है। इसके साथ ही चेतक का इलेक्ट्रिक वर्जन भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है और इसका नाम Chetak Chic रखा जाएगा।
Bajaj Auto कभी स्कूटर सेगमेंट की बादशाह कंपनी थी। इस सेगमेंट में इसका 50 पर्सेंट से भी ज्यादा मार्केट शेयर होता था। आज ऐसा नहीं है। अभी बजाज का स्कूटर में मार्केट सेगमेंट लगभग 15 पर्सेंट है। आॅटो विशेषज्ञों की मानें तो 2009 में चेतक स्कूटर को बंद कर देने से बजाज पिछड़ गया।
2019 Bajaj Chetak का नया अवतार प्रीमियम हो सकता है। इसका मुकाबला Honda Activa, Piaggio Vespa और Aprilia SR150 के टॉप वेरियंट्स से हो सकता है। जो तस्वीरें लीक हुई हैं उनमें Bajaj Chetak का नया अवतार यूनिसेक्स स्कूटर है। इसमें आरामदायक राइडिंग पोजिशन, अंडर सीट स्टोरेज, अपराइड हैंडलबार, वाइड फुट पेग्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस आॅल डिजिटल कंसोल दिया जाएगा।
रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि नए बजाज चेतक में यूएसबी चार्जिंग पॉइंट, सीबीएस ब्रेक्स, बड़ा फ्यूल टैंक और ओवल शेप्ड हेडलैम्प्स होंगी। प्रीमियम अपील के लिए क्रोम का इस्तेमाल किया जाएगा। Bajaj Chetak के नए मॉडल में 125cc, एयर कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 9-10 bhp पावर और 9 Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। सस्पेंशन के लिए सिंगल आर्म फ्रंट सस्पेंशन और रियर मोनोशॉक दिया जाएगा।
नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।
नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...
नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है।
नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।
नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।
नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी।
नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।