जेटली ने खारिज की पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कट की मांग

फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने फ्यूल पर लग रहे टैक्स में बड़ी कटौती करने की मांग यह कहते हुए खारिज कर दी है कि इससे भारत ऐसे कर्ज के 'जाल' में फंस जाएगा, जिससे उबरना मुश्किल होगा। यह बात जेटली ने एनडीए सरकार को मैक्रो-स्टेबिलिटी हासिल करने में मिली कामयाबी का जिक्र करते हुए कही।  
सोमवार को जेटली ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे सुधारों और बैंकरप्सी लॉ के चलते 2 क्वॉर्टर तक बनी रही चुनौतीपूर्ण स्थिति के बाद आखिरकार भारत मार्च क्वॉर्टर में 7.7% की 'शानदार' इकनॉमिक ग्रोथ हासिल करके दुनिया में सबसे तेज ग्रोथ रेट वाला देश बन गया है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे जेटली ने कहा, 'अतीत की तुलना में भविष्य अधिक उज्ज्वल दिख रहा है। यह ट्रेंड अगले कुछ साल तक जारी रह सकता है।' 

रोजगार के मुद्दे पर जेटली ने कंस्ट्रक्शन में डबल डिजिट ग्रोथ, इनवेस्टमेंट में बढ़ोतरी, ऊंचे एफडीआई, इनसॉल्वेंसी के जरिए एनपीए अनलॉकिंग, मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी और इंफ्रास्ट्रक्चर में खर्च बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि रोजगार के मौके बनाने वाले सभी सेक्टर अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सोशल सेक्टर की स्कीमों, खासतौर पर फाइनेंशियल इनक्लूजन प्रोग्राम से स्वरोजगार की लहर चली है।' जेटली ने फॉर्मर फाइनेंस मिनिस्टर पी चिदंबरम का नाम लिए बिना कहा, 'एक फॉर्मर फाइनेंस मिनिस्टर ने यह फंसाने वाला सुझाव दिया था कि पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स में 25 प्रति लीटर की कटौती की जानी चाहिए। हालांकि उन्होंने खुद कभी ऐसा नहीं किया।' 

जेटली ने कहा, 'यह फंसाने वाला सुझाव है। ऐसा करने पर भारत ऐसे कर्ज में दब जाएगा, जिससे निकलना मुमकिन नहीं होगा।' उन्होंने कहा कि ऑयल के दाम में बढ़ोतरी से राज्यों को बड़ा फायदा हुआ है और उन्हें उसका फायदा कंज्यूमर्स को देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'राज्य सरकारें ऑयल पर ऐड वेलोरम टैक्स लेती हैं, जिससे ऑयल का दाम बढ़ने पर राज्यों की कमाई बढ़ती है।' जेटली ने कहा कि इकॉनमी और मार्केट्स ने बुनियादी सुधारों, खर्च में कटौती और मैक्रो इकॉनमिक स्टैबिलिटी पर फोकस को सही साबित किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सोच-विचार करके खर्च करने और मैक्रो इकनॉमिक लिहाज से अपने जिम्मेदार व्यवहार के लिए जानी जाती है। 

फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा, 'मार्केट अनुशासनहीनता और गैरजिम्मेदाराना रवैये को बर्दाश्त नहीं करता। यूपीए के पॉलिसी पैरालिसिस के मुकाबले एनडीए की सबसे तेज ग्रोथ वाली इकॉनमी से यह साबित हो जाता है।' उन्होंने कम टैक्स रेवेन्यू से इंफ्रास्ट्रक्चर, रूरल इंडिया और सोशल सेक्टर और कुलमिलाकर देश के विकास पर गलत असर पड़ने की आशंका व्यक्त करते हुए टैक्स कटौती की संभावना से इनकार किया है। नोटबंदी की आलोचना के लिए जेटली ने फॉर्मर प्राइम मिनिस्टर मनमोहन सिंह और फॉर्मर फाइनेंस मिनिस्टर यशवंत सिन्हा पर हमला बोला। जेटली ने कहा, 'जिन लोगों ने कहा था कि जीडीपी ग्रोथ में 2 पर्सेंट गिरावट आएगी, वे गलत साबित हुए हैं।' नोटबंदी के बाद सिंह ने कहा था कि जीडीपी ग्रोथ 2% घट सकती है जबकि यशवंत ने कहा था कि हर आदमी गरीबी को महसूस करे, जेटली इसकी पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More