इंडिया का सस्ता TV मार्केट, 32 इंच का ब्रांडेड LED TV मिल सकता है 8500 रु में

सस्ता मार्केट सीरीज में आज हम आपको TV के सस्ते मार्केट के बारे में बता रहे हैं। इस मार्केट में आपको ओरिजनल सैमसंग से सोनी तक के ब्रांडेड टीवी आधी कीमत में मिल जाएंगे। ब्रांडेड टीवी के साथ ही यहां नॉन ब्रांडेड टीवी भी मिलेंगे। इस मार्केट में आपको सेकंड हेंड टीवी भी मिलेंगे। ये मार्केट दिल्ली के मौजपुर में स्थित है। यहां आप मेट्रो से पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको जब्फराबाद मेट्रो स्टेशन नजदीक पड़ेगा। यहां 6000 रुपए की शुरुआती कीमत में आपको LED टीवी मिल जाएंगे।

इस मार्केट में कुछ ऐसी दुकानें भी मौजूद हैं जिनसे आप कोरियर के जरिए सामान घर पर ही मंगवा सकते हैं। यहां कैश और पेटीएम दोनों मेथड से पेमेंट किया जा हैं। यहां आपको टीवी पर 1 साल की वारंटी भी मिल जाएगी।

इस बारे में जब हमने इस एरिया के व्यापारी मलिक इलेक्ट्रॉनिक्स के ओनर शाहरूख मलिक से बात की तो उन्होंने बताया कि यहां टीवी के अलावा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, माइक्रोवेव भी हाफ रेट पर मिलते हैं। यह इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा मार्केट है। इनमें सेकंड हेंड के साथ ही नए प्रोडक्ट जिनमें डिफेक्ट होता है मिल जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी रमजान की वजह से उन्होंने अपना काम बंद कर रखा है, लेकिन बाकी मार्केट में सामान मिल जाएगा। इस मार्केट में लगभग 40 दुकाने होंगी जिन पर ये सामान आपको मिलेगा।


कैसे मिलते हैं सस्ते टीवी
>इस मार्केट में ऐसे टीवी बेचे जातें है जिन्हें स्क्रेच या डेंट हो सकते हैं।
>पैकिंग लूज होने से कंपनी द्वारा रिजेक्ट किए टीवी भी यहां मिल जाते हैं।

>इसके अलावा सेकंड हेंड टीवी की बड़ी रेंज भी यहां आपको मिल जाएगी।

इतनी होती है प्राइस

>24 इंच का LED TV आपको 6500 रुपए में मिल जाएगा। मार्केट में जिसकी प्राइज 12 से 13 रुपए होती है।

>32 इंच का LED TV आपको 8500 रुपए में मिल सकता। मार्केट में जिसकी कीमत 18 हजार के लगभग होती है।

>55 इंच का स्मार्ट 4K TV यहां आपको 28 हजार में मिल सकता है।

>32 इंच का स्मार्ट टीवी आपको 12000 रुपए में मिल सकता है।

>50 इंच का माइक्रोमैक्स का टीवी 20 हजार रुपए में मिल सकता है।

सेकंड हैंड टीवी
सेकंड हैंड टीवी में भी 32 इंच की LED टीवी 6000 से 7000 रुपए से शुरू होती है। अगर इस टीवी को लेने के बाद कोई परेशानी होती है तो उसे दुकानदार ठीक करके देता है। 40 इंच की टीवी 12000 रुपए में मिल सकती है।

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More