उद्योगपतियों से मिले कैप्टन अमरेंद्र सिंह,पंजाब में निवेश की बढ़ेंगी संभावनाएं

जालंधर/मुम्बई : पंजाब बड़ी तेजी से औद्योगिकीकरण की तरफ अग्रसर होने लगा है तथा आज पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह को मुम्बई दौरे के दूसरे दिन देश के प्रमुख उद्योगपतियों ने राज्य में पूंजी निवेश करने का भरोसा दिया है। रिलायंस ए.डी.ए.जी. ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने आज मुख्यमंत्री के साथ पंजाब में नए डिफैंस प्रोजैक्ट के लिए टैसिं्टग रेंज स्थापित करने के संदर्भ में बैठक की। सुबह के नाश्ते पर हुई बैठक के दौरान अनिल अंबानी ने कहा कि पंजाब को पिछले समय में महंगी बिजली खरीदने के कारण भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। राज्य ने 1.75 रुपए यूनिट महंगी बिजली खरीदी। कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वह लागत अंतर को देखते हुए सभी ऊर्जा खरीद संबंधी समझौतों पर पुनॢवचार करेंगे। 

कै. अमरेन्द्र सिंह ने रिलायंस ए.डी.ए.जी. ग्रुप को पंजाब में अपने डिफैंस प्रोजैक्ट स्थापित करने का निमंत्रण देते हुए कहा कि वह भटिंडा तथा राजपुरा में टैसिं्टग रेंज के लिए भूमि का प्रबंध करवाएंगे। अंबानी द्वारा राज्य में बिल्ड एंड ट्रांसफर मॉडल के आधार पर मैट्रो रेल सेवा शुरू करने के दिए गए सुझाव पर मुख्यमंत्री ने उन्हें लुधियाना में अर्बन ट्रांसफर सिस्टम का अध्ययन करने के लिए आमंत्रित किया ताकि लुधियाना में एलीवेटिड मैट्रो स्थापित करने की संभावना का पता लगाया जा सके। मुख्यमंत्री ने सुबह महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा के साथ बैठक की, जिसमें महिन्द्रा ने राज्य की अर्बन लोकल बॉडी के डिजीटाइजेशन करने का सुझाव दिया तथा साथ ही उन्होंने इंटीग्रेटिड एमरजैंसी मैनेजमैंट सिस्टम स्थापित करने  की बात भी कही।

 हिन्दुस्तान यूनिलीवर के प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने भी मुख्यमंत्री के साथ मिलकर राज्य में टमाटरों व नींबू व फलों की बड़े पैमाने पर खरीद करने का भरोसा दिया। आनंद महिन्द्रा ने राज्य सरकार के सुझाव पर कहा कि लुधियाना व अन्य प्रमुख शहरों में अर्बन लोकल बॉडीज का डिजीटाइजेशन करने का सुझाव दिया।टैक महिन्द्रा ने भी डायल 100 एमरजैंसी रिस्पांस सिस्टम स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई। महिन्द्रा द्वारा स्वराज ट्रैक्टर्स के लिए भूमि तथा प्रोत्साहन पैकेज मांगे जाने पर राज्य के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि भटिंडा में 100 एकड़ जमीन उपलब्ध है। भटिंडा राजस्थान तथा हरियाणा को भी आपस में जोडऩे में सहायक होगा। मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने सुधीर गोयंका के साथ भी बैठक की, जिसमें कैप्टन ने उन्हें राज्य सरकार की तरफ से ट्रैक्टर टायर प्लांट स्थापित करने में पूरा सहयोग देने का वायदा किया। रिलायंस देगा पंजाब के स्कूलों व कालेजों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा : रिलायंस इंडस्ट्री लि. (आर.आई.एल.) के चेयरमैन व एम.डी. मुकेश अंबानी ने विभिन्न क्षेत्रों में उज्ज स्तर पर निवेश का वायदा करते हुए पंजाब भर में सरकारी शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थाओं में वाई-फाई की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करवाने, नवयुवकों के लिए रोजगार के अवसर और टोक्यो ओङ्क्षलपिक के लिए खिलाडिय़ों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने की सहमति दी है। 
मुख्यमंत्री ने 26/11 मुम्बई आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
कै. अमरेन्द्र सिंह ने आज 26/11 मुम्बई आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धासुमन अॢपत किए। कै. अमरेन्द्र सिंह आज होटल ताजमहल पैलेस गए तथा उन्होंने होटल में स्थापित शहीदों के स्मारक पर जाकर फूलमाला अॢपत की तथा साथ ही पुस्तक में शोक संदेश भी लिखा। 

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More