रतन का टाटा मोटर्स को लेकर सामने आया दिल छू लेने वाला बयान

नर्इ दिल्ली। देश के बड़े कारोबारी दिग्गजों में से एक आैर टाटा ग्रूप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने अपने कर्मचारियों से उस वक्त मार्मिक अपील की जब वाे नए वित्त वर्ष में उन्हे संबोधित कर रहे थे। रतन टाटा ने कहा कि पिछले चार-पांच सालों में कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी कम हुर्इ है। जिसके बाद अब देश टाटा मोटर्स को एक विफल कंपनी के रूप में देखता है तो उन्हे बेहद दुख होता है। टाटा ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, हमें टाटा मोटर्स की बाजार में खोर्इ हिस्सेदारी को वापस पाना है आैर कंपनी को फिर से शीर्ष पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।


फिर से टाटा मोटर्स को नर्इ ऊंचाइयों पर ले जाना होगा

आपको बता दें कि कंपनी की परंपरा है कि हर नए वित्त वर्ष में कर्मचारियों के लिए संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार ये आयोजन चेयरमैन एन चंद्रशेखरन आैर एमडी गुंटर बुश्शेक के लीडरशीप में हुआ है। इसी आयोजन में अपने संबोधन के दौरान टाटा ने कहा, "मैं टाटा मोटर्स का हिस्सा होकार गौरवान्वित महसूस किया करता था। हमें इसे फिर से नर्इ ऊंचाइयों पर ले जाना होगा।" हमने अपने सभी प्रोडक्ट्स, चाहे यात्री वाहन सेग्मेंट हो नया सिस्टम अपनाना हो, एेसा काेर्इ काम नहीं जिसे हमने हाथ लगाया हो उसे हासिल करने में जी-जान नहीं लगा दी हो। लेकिन पिछले चार-पांच साल में हमने बाजार में हिस्सेदारी खो दी है। हम अब एक एेसी कंपनी बन गए है जिसे देश एक विफल कंपनी के रूप मे देख रहा है। इसपर मुझे बेहद दुख होता है।


रतन टाटा ने ही शुरू की संबोधन की परंपरा

दरअसल नए वित्त वर्ष में अपने कर्मचारियों को संबोधित करने की ये परंपरा खुद रतन टाटा ने ही शुरू की थी। टाटा मोटर्स ने इस बार इस संबोधन कार्यक्रम का आयोजन पुणे संयंत्र में किया था। टाटा ने कंपनी की मौजूदा हालात पर दुख तो जताया लेकिन साथ ही साथ अपेन कर्मचारियों के उत्साह आैर लगन की प्रशंसा भी की। उन्होने कर्मचारियों से कहा कि, जब तक मैं इस कंपनी का हिस्सा रहा, मेरा दृढ़ विश्वास था कि यहां के कर्मचारियों में गजब की भावना आैर अद्भुत क्षमता है। आज भी मैं कर्मचारियों में वही भावना व क्षमता देखकर बेहद प्रसन्न हूं। हमें वहीं पुराने दिन वापस पाने के लिए नर्इ योजना बनानी होगी। हमें अनुयायी नहीं बल्कि मार्गदर्शक बनना होगा।


मार्केट में घटी

टाटा मोटर्स का इस बार स्टैंडअलोन बेसिस पर कुल 62 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इसके पहले 2016-2017 वित्त वर्ष में कंपनी का स्टैंडअलोन ग्राॅस राजस्व 49,100 करोड़ रुपए था जो कि इसके पिछले साल के मुकाबले 3.6 फीसदी अधिक है। हालांकि इस बेसिस पर टैक्स के रुप में 2,480 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। पिछले साल मार्च में कंपनी के घरेलू बाजार में काॅमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट में केवल 44.4 फीसदी हिस्सेदारी रह गर्इ है। आपको बता दें पिछले पांच साल पहले ये हिस्सेदारी 60 फीसदी थी। इसके बाद पैसेंजर कार सेग्मेंट में दूसरी कंपनियों के सामने टाटा मोटर्स को अपनी साख बचाना मुश्किल होने लगा है।न

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More