रेल दुर्घटनाओं से मोदी नाराज, प्रभु पर फैसला कैबिनेट विस्तार के वक्त लेंगे पीएम

नई दिल्ली। चार दिन पहले मुजफ्फरनगर के भयानक रेल हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इंतजार करने को कहा है। माना जा रहा है कि जल्द होने वाले कैबिनेट विस्तार के वक्त ही प्रभु की पेशकश पर फैसला होगा। संकेत है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा। वैसे केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रभु की पेशकश पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि सरकार में जवाबदेही अच्छी बात है। प्रधानमंत्री फैसला लेंगे।

 बताते हैं कि मुजफ्फरनगर के बाद बुधवार सुबह औरैया में हुई रेल दुर्घटना से प्रधानमंत्री सख्त नाराज हैं। उनकी इस नाराजगी का असर ही था कि शीर्ष स्तर तक हिल गया। दोपहर तक रेल मंत्री ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी। उन्होंने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

 प्रभु ने लिखा, 'मैंने प्रधानमंत्री से मिलकर घटना की नैतिक जिम्मेदारी ले ली है। प्रधानमंत्री ने इंतजार करने को कहा है।' ट्वीट में उन्होंने इस्तीफे की बात नहीं की है। लेकिन, नैतिक जिम्मेदारी लेने का अर्थ इस्तीफा ही माना जा रहा है। वहीं वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया को इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि प्रभु को जाना पड़ सकता है। प्रभु ने अलग अलग ट्वीट में यह भी बताया कि प्रधानमंत्री जिस सोच के साथ रेलवे को आगे ले जाना चाहते हैं, यह उसी पथ पर है। पिछले तीन सालों में उन्होंने अपना खून-पसीना बहाकर इसे मजबूती देने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इस दौरान कुछ नए मंत्री जोड़े जाएंगे, तो कुछ हटाए भी जाएंगे। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे। प्रभु भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। प्रभु मामले में फैसले को कैबिनेट विस्तार से इसलिए भी जोड़ा जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के दबाव में कोई फैसला नहीं लेंगे।

 विपक्ष लगातार प्रभु का इस्तीफा मांग रहा है। ऐसे में प्रभु का इस्तीफा होता है, तो विपक्ष इसे अपनी जीत के रूप में पेश करेगा। सरकार विपक्ष को यह मौका नहीं देगी।

 रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का इस्तीफा

चार दिन में दो बड़ी रेल दुर्घटनाओं के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अशोक कुमार मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की भूमिका काफी दिनों से बन रही थी। उन्हें पिछले साल जुलाई में चेयरमैन पद से सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति के जरिए दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। लेकिन, हाल के रेल हादसों के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय उनसे नाराज था और उन्हें पदमुक्त करने के बारे में सोच रहा था। उन्हें रेल विकास प्राधिकरण का चेयरमैन बनाने की पेशकश भी की गई थी।

 अश्विनी लोहानी को दी गई कमान

 -सरकार ने एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त कर दिया है।

-लोहानी मूल रूप से रेलवे सेवा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के अधिकारी हैं।

 -कई डिग्रियों के स्वामी लोहानी को उनकी विशिष्ट प्रबंधकीय योग्यताओं के लिए जाना जाता है।

-एयर इंडिया के सीएमडी के तौर पर वे इसे आपरेटिंग लाभ की स्थिति में लाने में कामयाब रहे।

-शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ द्वारा अभद्रता मामले में भी उन्होंने सख्त रुख दिखाया था।

 बंसल भेजे गए एयर इंडिया

अश्विनी लोहानी के रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद उनकी जगह पेट्रोलियम मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव राजीव बंसल को एयर इंडिया की कमान दी गई है। स्थायी सीएमडी की नियुक्ति होने तक वे एयर इंडिया का काम देखेंगे। उनकी नियुक्ति तीन महीने के लिए की गई है।

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More