सिगरेट ने इन दो बड़ी कंपनियों को कराया 52,000 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली. मंगलवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार के लिए हलचल भरा साबित हो रहा है। दरअसल सोमवार को सरकार ने सिगरेट पर 5 फीसदी का सेस लगाया था, जिसका असर आज भारतीय बाजारों पर देखा गया। मंगलवार को सेंसेक्स 283 अंक गिरकर 31,791 अंक और निफ्टी 61 अंक लुढ़ककर 9854कारोबार कर रहा है। 

बाजार की शुरुआती कारोबार सिगरेट बनाने वाली कंपनी आईटीसी के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। जिससे कंपनी का मार्केट कैप
करीब 45000 करोड़ घट चुका है। वही एलआईसी को भी इस कारण 7000 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं गेल, अरविंदो फार्मा और वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट दर्ज की गई। अंतराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अमेरिकी और एशियाई बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले हैं।


ITC का 45,000 करोड़ घटा मार्केट कैप
मंगलवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक में सिगरेट पर 50 पैसे से लेकर 1 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई। जिस कारण मंगलवार को आईटीसी के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर आईटीसी का स्टॉक 14 फीसदी से ज्यादा टूटा। इस गिरावट के साथ स्टॉक 2 महीने के निचले स्तर 280 रुपए पर पहुंच गया है। 

इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप करीब 45 हजार करोड़ रुपए घट गया। वहीं बैंक, ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया और फार्मा इंडेक्स में खरीददारी देखने को मिल रही है, जबकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में कमजोरी आई है।

सोमवार को भी थी गिरावट
आईटीसी के शेयरों में जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले यानी सोमवार को ही गिरावट आनी शुरू हो गई थी। सोमवार को इस कंपनी के शेयर की शुरूआत 332 रुपए से हुई थी जो गिरकर 328 रुपए पर बंद हुआ था

एलआईसी को 7,000 करोड़ का नुकसान
आईटीसी के शेयरों में मंगलवार को आई तेज गिरावट का सबसे ज्यादा नुकसान इसके सबसे बड़े शेयरधारक लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को झेलना पड़ा है. एलआईसी को महज 30 मिनट में ही 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है.

स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार
शुरुआती गिरावट के बाद मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में लौट आए हैं। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.03 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.03 फीसदी की हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। गिरावट भरे कारोबार के बीच निफ्टी50 में 43 स्टॉक्स में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है, जबकि 8 स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा तेजी भारती एयरटेल के स्टॉक में दर्ज की गई है। स्टॉक 2.35 फीसदी बढ़ा है। वहीं एससीसी, विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, लूपिन, सन फार्मा, अंबुजा सीमेंट, वेदांता, अल्ट्राटेक सीमेंट, यस बैंक और बीपीसीएल 2.04-1.05 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

"बिजनेस" से अन्य खबरें

सात ट्रेडिंग सेशन में 9 लाख करोड़ घटा अदाणी समूह का मार्केट कैप

नई दिल्ली। पिछले सात कारोबारी सेशन में अदाणी समूह का मार्केट कैप नौ लाख करोड़ कम हो गया है। 24 जनवरी 2023 को अदाणी समूह का कुल मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ था तो 3 फरवरी के कारोबारी सेशन के बाद महज 10 लाख करोड़ रह गया।

Read More

Income Tax: आयकर पर पांच बड़े एलान, सात लाख तक टैक्स नहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा और लीव एनकैशमेंट पर भी फायदा

नई दिल्ली। वेतनशुदा मध्यमवर्ग के लिए सबसे तकलीफदेह यही होता है। इस मध्यम वर्ग के लिए कम से कम इनकम टैक्स के मामले में कुछ अच्छे दिन आते दिख रहे हैं। वजह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में आयकर को लेकर पांच बड़े एलान। आइए इस बारे में बारी-बारी से जानते हैं...

Read More

वर्ष 2023 में भी रहेगा मंदी का माहौल, सप्लाई चेन के विकेंद्रीकरण का लाभ भारत व बांग्लादेश को

नई दिल्ली। वर्ष 2023 में भी वैश्विक मंदी का माहौल रह सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा और महंगाई का अतरिक्त दबाव देखने को मिल सकता है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे में इस बात का दावा किया गया है। 

Read More

नए साल के साथ दुनिया पर मंदी का खतरा!

 नई दिल्ली। दुनियाभर के लोग नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आने वाला साल दुनिया के लिए चुनौतपूर्ण होने वाला है। दरअसल, सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया को 2023 में मंदी का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान छूती महंगाई को काबू करने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में वृद्धि करेंगे। इससे बाजार मांग में कमी आएगी। यह पूरी दुनिया को मंदी की चपेट में धकेलने का काम करेगा। वहीं, भारत के लिए अच्छी खबर यह है​ कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Read More

आरबीआई ने रेपो रेट 0.35% बढ़ाकर 6.25% किया, बढ़ेगी लोन की ईएमआई

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। आरबीआई ने लगातार पांचवी बार इसे बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक ने मई 2022 में रेपो रेट को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने की घोषणा के साथ इसकी शुरुआत की थी। 

Read More

पेट्रोल-डीजल 40 पैसे सस्ता, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। बता दें कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 164वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। 1 नवंबर 2022, मंगलवार से पेट्रोल और डीजल 40 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। नई कीमतें मंगलवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं। 

Read More

त्योहारी सीजन में नहीं सताएगी प्याज और दालों की महंगाई

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों को प्याज और दालों की महंगाई नहीं सताएगी। पर्याप्त बफर स्टॉक होने की वजह से प्याज और दालों की कीमतें दिसंबर तक नहीं बढ़ेंगी। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के पास 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन से ज्यादा प्याज का भंडार है। इसमें 54 लाख टन प्याज राज्यों को जारी किया गया है।

Read More

अगर एलन मस्क का हुआ ट्विटर तो जाएगी 75% कर्मचारियों की नौकरी

नई दिल्ली। एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी के मालिक बनने पर ट्विटर (Twitter) के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी (Layoff) करने की योजना बनाई है। अगर एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिया तो कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी। 

Read More

बाजार में दिखी हरियाली, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी 17600 पार

नई दिल्ली। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन  शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की मजबूती है। फिलहाल सेंसेक्स 151.58 अंकों की बढ़त के साथ 59,397.07 के लेवल पर तो निफ्टी 52.95 अंकों की बढ़त के साथ 17,616.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

Read More

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 940.71 अंक तक नीचे चला गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 257.45 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.55 अंक पर बंद हुआ।

Read More