Box Office: शनिवार का चमत्कार, 'बधाई हो' का कलेक्शन Thugs के बराबर

मुंबई। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म 'बधाई हो' पांचवें हफ़्ते में चल रही है और पांचवें शनिवार को फ़िल्म ने एक और चमत्कार कर दिखाया है। 'बधाई हो' ने शनिवार को 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' के बराबर कलेक्शन किया है। ग़ौरतलब है कि 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' का यह दूसरा शनिवार था।
शुक्रवार (16 नवंबर) को 'बधाई हो' पांचवें हफ़्ते में प्रवेश कर गयी है और पांचवें वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस ने फिर ज़ोर पकड़ा है। 'ठग्स' की असफलता को 'बधाई हो' को भरपूर फ़ायदा मिल रहा है। 'ठग्स' की रिलीज़ से पहले इस बात की कल्पना करना भी मुश्किल था कि 'बधाई हो' किसी दिन इसके कलेक्शन की बराबरी करेगी। बहरहाल, शनिवार (17 नवंबर) को 'बधाई हो' ने ₹1.75 करोड़ का कलेक्शन किया और लगभग इतने ही 'ठग्स' को भी मिले। 'बधाई हो' का अब 31 दिनों का कलेक्शन ₹123.45 करोड़ हो चुका है। इससे पहले शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹1 करोड़ जमा किये थे। दिलचस्प बात यह है कि दिवाली के दौरान 'बधाई हो' के सिर्फ़ औसतन 2-3 शोज़ चल रहे थे, मगर 'ठग्स' के गिरते हुए बिज़नेस को देखते हुए सिनेमाघरों में इसके शोज़ बढ़ाकर 4-6 कर दिये गये हैं। 29 नवंबर को 2.0 की रिलीज़ तक कोई बड़ी फ़िल्म नहीं है, लिहाज़ा 'बधाई हो' को इसका फ़ायदा मिल सकता है।
चौथे हफ़्ते में मिले 10.80 करोड़

शुक्रवार (9 नवंबर) को 'बधाई हो' का सिनेमाघरों में चौथा हफ़्ता शुरू हो गया था। इस हफ़्ते में इसके सामने आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'ठग्स' की महा चुनौती थी, जो देशभर में 5000 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी। ठग्स की रिलीज़ से पहले यह लगभग तय मान लिया गया था कि बधाई हो अपनी कमाई कर चुकी है। अब इसका सफ़र थम जाएगा, मगर हुआ इसका उल्टा। 'बधाई हो' के कलेक्शंस एक करोड़ रुपये के ऊपर बने रहे।फ़िल्म ने चौथे शुक्रवार को ₹1.45 करोड़, शनिवार को ₹2.05 करोड़ और रविवार को ₹2.45 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे वीकेंड में फ़िल्म को ₹5.95 करोड़ मिले। ग़ौर कीजिए कि फ़िल्म के वीकेंड कलेक्शंस में इजाफ़ा हुआ है। चौथे सोमवार को भी 'बधाई हो' ने ₹1.30 करोड़ जमा कर लिये, मंगलवार को इसने ₹1.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि बुधवार को फ़िल्म ने ₹1.20 करोड़ का कारोबार कर लिया था। वहीं, गुरुवार को ₹1.10 करोड़ जमा किये थे। 
तीसरे हफ़्ते में मिले ₹15.35 करोड़

8 नवंबर को 'बधाई हो' ने तीन हफ़्तों का सफ़र पूरा कर लिया। तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म को 15.35 करोड़ मिले हैं।तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹2.35 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को ₹3.55 करोड़ और रविवार को ₹3.85 करोड़ बधाई को मिले, वहीं सोमवार (धनतेरस) को फ़िल्म ने ₹1.45 करोड़ का कलेक्शन किया। मगंलवार को छोटी दिवाली वाले दिन 1.55 करोड़ और बुधवार को ख़ास दिवाली के दिन फ़िल्म ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। गुरुवार को 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' की रिलीज़ के दिन 'बधाई हो' ने 1.35 करोड़ कलेक्शन किया। इसके साथ ही 'बधाई हो' ने अक्षय कुमार की 'गोल्ड' के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिसने 107.37 करोड़ बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये थे। 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली 'बधाई हो' इस साल की 10वीं फ़िल्म है। वहीं आयुष्मान खुराना की यह पहली 100 करोड़ की फ़िल्म है। 

दूसरे हफ़्ते में ₹28.15 करोड़

यह भी पढ़ें: साल 2018 में 100 करोड़ का कलेक्शन करने वाली 10 फ़िल्में ये रहीं
26 अक्टूबर (शुक्रवार) को बधाई हो की रिलीज़ का दूसरा हफ़्ता शुरु हो गया, क्योंकि फ़िल्म गुरुवार (18 अक्टूबर) को रिलीज़ हुई थी, जिसकी वजह से पहले हफ़्ते को एक दिन का विस्तार मिला था। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹3.40 करोड़ जमा किये। शनिवार को आंकड़ों में उछाल आया और फ़िल्म ने ₹6.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को तो फ़िल्म ने ग़ज़ब ही कर दिया और ₹8.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया, जो इसके ओपनिंग कलेक्शन से भी अधिक है। सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में गिरावट आयी, फिर भी ₹2.60 करोड़ जमा कर ही लिये और मंगलवार को फ़िल्म का कलेक्शन ₹2.50 करोड़ रहा, जबकि बुधवार को फ़िल्म ने 2.35 करोड़ जमा किये। गुरुवार को फ़िल्म ने 2.55 करोड़ जमा किये और इसके साथ ही फ़िल्म का 15 दिनों का कलेक्शन 94.25 करोड़ हो गया है।

पहले हफ़्ते में जमा किये ₹66 करोड़
बधाई हो तय तारीख़ से एक दिन पहले 18 अक्टूबर को रिलीज़ हुई 'बधाई हो' ने ₹7.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, हालांकि ट्रेड के जानकारों ने ₹5-6 करोड़ का ही अनुमान लगाया था। दूसरे दिन यानि 19 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी में 'बधाई हो' के लिए दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़े और शुक्रवार को ₹11.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ, जो ओपनिंग के मुकाबले तकरीबन 60 फीसदी का उछाल था। आंकड़ों की यह बढ़त रिलीज़ के तीसरे दिन यानि शनिवार को जारी रही और 'बधाई हो' ने ₹12.80 करोड़ का कलेक्शन किया। रविवार को 'बधाई हो' को ₹13.70 करोड़ मिले और इसके साथ ही 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने ₹45.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया था। 22 अक्टूबर (सोमवार) को वर्किंग वीक शुरू हो गया, फिर भी बधाई हो ने ₹5.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले सोमवार का टेस्ट पास करने के बाद 23 अक्टूबर (मंगलवार) को भी फ़िल्म ने ₹5.50 करोड़ जमा किये। 24 अक्टूबर (बुधवार) को बधाई हो ने ₹5 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, गुरुवार को ₹4.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ पहले हफ़्ते (आठ दिन) में फ़िल्म का नेट कलेक्शन ₹66.10 करोड़ हो गया था। 

पैरेंटल प्रेग्नेंसी की दिलचस्प कहानी 'बधाई हो'
एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है, जो एक बेहद सामाजिक मुद्दे को एड्रेस करती है। जवान बच्चों के माता-पिता अगर संतानोत्पत्ति करते हैं, तो इसे हमारे समाज में सही नहीं समझा जाता। तरह-तरह की बातें की जाती हैं, मज़ाक उड़ाया जाता है। शादी की उम्र के बच्चों को ख़ुद यह बात बड़ी अजीब लगती है कि उनके माता-पिता यह क़दम कैसे उठा सकते हैं। बधाई हो ऐसी ही सोच पर मज़ाकिया अंदाज़ में आघात करती है। इस फ़िल्म के नायक आयुष्मान खुराना हैं, जबकि उनके साथ सान्या मल्होत्रा हैं, जिन्होंने आमिर ख़ान की फ़िल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था और विशाल भारद्वाज की फ़िल्म 'पटाख़ा' में लीड रोल में नज़र आयीं। 'बधाई हो' में आयुष्मान के माता-पिता के रोल में नीना गुप्ता और गजराज राव हैं। दादी के किरदार में वेटरन एक्टर सुरेखा सीकरी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

बहरहाल, आयुष्मान खुराना के लिए यह जॉनर नया नहीं है। इससे पहले 'शुभ मंगल सावधान' और 'विक्की डोनर' जैसी फ़िल्मों के ज़रिए वो भारतीय समाज में यौन से जुड़ी मान्यताओं और पूर्वाग्रहों को पर्दे पर पेश कर चुके हैं। आयुष्मान ने वक़्त के साथ ख़ुद को बतौर बॉलीवुड एक्टर स्थापित किया है। उनकी फ़िल्म का चयन उनकी सबसे बड़ी ताक़त है। 

 

"ई-मैगज़ीन" से अन्य खबरें

Rishi Kapoor के साथ ये फैमिली फोटो शेयर कर इमोशनल हुईं Neetu Kapoor

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया. फैंस के साथ-साथ उनके परिवार वालों के जहन में अभी भी उनकी यादें ताजा है. नीतू कपूर (Neetu Kapoor)  एक के बाद एक ऋषि कपूर के साथ अपनी फैमिली फोटो शेयर कर इमोशनल हो रही हैं. नीतू ने कुछ देर पहले एक और फैमिली फोटो ऋषि कपूर के साथ शेयर की है. इस फोटो में बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही हैं.

Read More

सोशल मीडिया पर छाया Abhay Deol का नया अवतार, रिलीज होते ही वायरल हुआ फिल्म 'द ऑड्स' का टीजर

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल (Abhay Deol) हमेशा से अपने अलग तरह के रोल चुनने के लिए जाने जाते हैं. ये अलग बात है कि इस चक्कर में उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया लेकिन हर फिल्म में उन्होंने अपनी अलग छाप दर्शकों पर छोड़ी है. अब एक बार फिर ऐसे ही नए एक्सपेरिमेंट के साथ अभय देओल (Abhay Deol) दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं. उनकी आगामी फिल्म 'द ऑड्स (The Odds)' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. 

Read More

Gulabo Sitabo On Prime: अमिताभ बच्चन ने कहा- '51 साल के करियर में एक और नया चैलेंज'

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में सिनेमाघरों की बंदी ने मनोरंजन जगत के सामने एक नई तरह की चुनौती खड़ी कर दी है। सिनेमाघर बंद होने से फ़िल्मों को अब सीधे ओटीटी या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने की कवायद शुरू हो गयी है, जिसके तहत सबसे पहले अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो को प्राइम पर रिलीज़ करने का एलान किया गया है। 

Read More

Lockdown में क्यों हुईं ऋतिक रोशन के घर शिफ़्ट, एक्स वाइफ़ सुज़ैन ख़ान ने किया खुलासा

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मार्च में पहले लॉकडाउन का एलान किया गया था। इसी दौरान रितिक रोशन की एक्स वाइफ़ सुज़ैन ख़ान उनके घर शिफ़्ट हो गयी थीं। इसकी जानकारी ख़ुद रितिक ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी थी। लॉकडाउन के दौरान रितिक और सुज़ैन के इस रीयूनियन की ख़ूब चर्चा हुई। सुज़ैन ने अब लॉकडाउन की अवधि में रितिक के घर बच्चों के साथ गुज़ारे गये अनुभव और दिनचर्या को साझा किया है।

Read More

कोरोना वायरस संकट ने मुझे सिखाया कि प्रसिद्धि और पैसे का कोई महत्व नहीं है: राधिका मदान

 फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफ़ान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस राधिका मदान ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन में मिली सीख के बारे में बताया कि अंत में चाहे वह दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति हो या कोई और हमें हाथ धोना पड़ रहा है और अपनी इम्युनिटी मजबूत करनी पड़ रही है।

Read More

घर में बैठे-बैठे बोर हो गए हैं अर्जुन कपूर

इस समय लगे हुए लॉकडाउन के चलते ना कोई फिल्म शूट देखने को मिलता है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो रही है. इस समय सभी स्टार्स अपने घरों में कैद हैं लेकिन स्टार्स को फिल्म के सेट की काफी याद आ रही है. जी हाँ, इन दिनों एक्टर भी बोर होने लगे हैं. इन्ही में शामिल हैं अर्जुन कपूर. अर्जुन कपूर का अब फिल्म की शूटिंग करने का मन करने लगा है.

Read More

Deepika Padukone के शेयर करते ही वायरल हुई यह तस्वीर, लोग पूछने लगे- 'कोई खुशखबरी है क्या?'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ लॉकडाउन में समय बिता रही हैं. इस दौरान दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं. दीपिका और रणवीर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को एंटरटेन भी कर रहे हैं. हाल ही में दीपिका ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो लागातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. दीपिका के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. तस्वीर देखकर फैंस से रहा नहीं गया और वो उनसे सवाल एक पूछ ही बैठे. 

Read More

Rishi Kapoor के निधन के बाद पत्नी Neetu Kapoor ने शेयर किया फोटो, लिखा दिल को छू जाने वाला पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 67 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया. उन्होंने गुरुवार सुबह सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. ऋषि कपूर के निधन की खबर से बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं. ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने पहला पोस्ट किया है. उन्होंने ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए पूरे परिवार की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया है.

Read More

लॉकडाउन के बीच बिगड़ी इरफान खान की तबीयत, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट

 बॉलीवुड एक्टर इरफान खान लंबे वक्त से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (Neuroendocrine tumour) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इरफान की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी एक्टर की हेल्थ को लेकर और जानकारी आना बाकी है।

Read More

इंटरनेट पर छाई Ranbir Kapoor और Deepika Padukone की पुरानी फोटो, फैंस ने किया शेयर

बॉलीवुड की दुनिया काफी दिलचस्प दुनिया है. यहां एक पल में रिश्ता बनता है तो दुसरे पल में टुटता भी है. यहां कौन किसके साथ है तब तक पता नहीं चलता जबतक स्टार शादी के बंधन में ना बध जाए. इसी तरह की एक जोड़ी थी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की. दोनों की केमिस्ट्री, बॉन्डिंग ऐसी थी कि मानो ये एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. लेकिन आज इनके रास्ते अब अलग हो चुके हैं. दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अपना जिवन साथी चुन लिया तो वही रणबीर कपूर आजकल आलिया भट्ट के साथ खबरों में बने हुए हैं. 

Read More