Skip to content
Friday, 6 November 2026 News Views and Analysis
ताज़ा खबर
भोपाल: राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को बंगले पर ले गई SITइंदौर: नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटे हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में तोड़ा दमउमरिया: आबादी के करीब पहुंची बाघिन, तीन शावकों के साथ लखनोटी गांव में दिखी; ग्रामीणों में दहशतभोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने की प्रदेश की खुशहाली की कामनाUjjain News: टहलने निकले SDM को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चरIndore Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बिना हुआ विधानसभा-1 में भाजपा नेता का कार्यक्रम, बैनर से भी गायब रही तस्वीरभोपाल: राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को बंगले पर ले गई SITइंदौर: नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटे हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में तोड़ा दमउमरिया: आबादी के करीब पहुंची बाघिन, तीन शावकों के साथ लखनोटी गांव में दिखी; ग्रामीणों में दहशतभोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने की प्रदेश की खुशहाली की कामनाUjjain News: टहलने निकले SDM को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चरIndore Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बिना हुआ विधानसभा-1 में भाजपा नेता का कार्यक्रम, बैनर से भी गायब रही तस्वीर
मौसम और AQI
मध्य प्रदेश

इंदौर: नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटे हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

· November 6, 2026 · 2 मिनट पढ़ें

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत, नाइट शिफ्ट के बाद बिगड़ी थी तबीयत

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। पलासिया थाने में पदस्थ 38 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल संजय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार सुबह नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ समय बाद उन्हें घबराहट होने लगी और सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घर पहुंचने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, संजय के पिता का नाम नाथूसिंह अजनार था। वह इंदौर के चौथी पल्टन क्षेत्र में रहते थे और पलासिया थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद वह सीधे अपने घर पहुंचे थे। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ।

एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के समय घर पर उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। संजय की बिगड़ती हालत देखकर परिजनों ने तुरंत रिश्तेदारों को सूचना दी और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

15 साल से पुलिस विभाग में दे रहे थे सेवाएं

परिजनों के मुताबिक, संजय मूल रूप से झाबुआ जिले के रहने वाले थे। वह पिछले करीब 15 वर्षों से मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके अचानक निधन की खबर से परिवार और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

फिलहाल उनकी मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *