Skip to content
Friday, 6 November 2026 News Views and Analysis
ताज़ा खबर
भोपाल: राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को बंगले पर ले गई SITइंदौर: नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटे हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में तोड़ा दमउमरिया: आबादी के करीब पहुंची बाघिन, तीन शावकों के साथ लखनोटी गांव में दिखी; ग्रामीणों में दहशतभोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने की प्रदेश की खुशहाली की कामनाUjjain News: टहलने निकले SDM को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चरIndore Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बिना हुआ विधानसभा-1 में भाजपा नेता का कार्यक्रम, बैनर से भी गायब रही तस्वीरभोपाल: राकेश अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी को बंगले पर ले गई SITइंदौर: नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटे हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में तोड़ा दमउमरिया: आबादी के करीब पहुंची बाघिन, तीन शावकों के साथ लखनोटी गांव में दिखी; ग्रामीणों में दहशतभोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने की प्रदेश की खुशहाली की कामनाUjjain News: टहलने निकले SDM को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बाईं आंख के ऊपर की हड्डी में फ्रैक्चरIndore Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बिना हुआ विधानसभा-1 में भाजपा नेता का कार्यक्रम, बैनर से भी गायब रही तस्वीर
मौसम और AQI
भाजपा

भोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

· November 6, 2026 · 2 मिनट पढ़ें

भोपाल भाजपा कार्यालय में धनतेरस पूजा, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

भोपाल। धनतेरस के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधि-विधान से पूजन किया। नेताओं ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने बताया स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में निरोगी काया को सबसे बड़ा सुख माना गया है। स्वस्थ शरीर ही व्यक्ति की वास्तविक संपत्ति है। उन्होंने भगवान धन्वंतरि जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हमें आयुर्वेद, प्रकृति और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ आगे बढ़ाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कामना की कि भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे और मध्यप्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

हेमंत खंडेलवाल ने भी दीं दीपावली की शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की सुख-समृद्धि की कामना की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुरैना में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के लोकार्पण पर भी प्रसन्नता जताई और वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय संगठन की गतिविधियों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान दीपावली पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *