कनाडा में पाए जाने वाले गार्टर स्नेक्स में नर मादाओं के मुकाबले कम जीते है। इसके पीछे का कारण उनका अधिक सहवास करना होता है।
सेक्स (सहवास) इंसान के लिए बेहद जरूरी है। यह किसी के लिए प्यार जताने का तरीका है, तो किसी के लिए दवा है। यह हमारे लिए जरूरी शारीरिक क्रिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही सहवास जान भी ले सकता है। जी हां, अधिक सहवास जान ले लेता है। सांपों (स्नेक्स) के मामले में यह उनकी जीवन अवधि घटा देता है।
कनाडा के मैनिटोबा में सांपों की एक प्रजाति पाई जाती है, जिसका नाम है गार्टर स्नेक्स। इन स्नेक्स के शरीर का हिस्सा भूरा-पीला और हल्का लाल (नर) होता है। जबकि मादा की खाल सिर्फ भूरी और पीली होती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नर स्नेक्स की जीवन अवधि मादा के मुकाबले कम होती है। इसका कारण उनका अधिक सहवास करना होता है। ये स्नेक्स सैकड़ों की संख्या में एक मादा पर टूट पड़ते हैं। अतिसक्रिय होकर ये गुच्छे बनाते हैं और फिर उनके साथ सहवास की क्रिया को अंजाम देते हैं। एक मादा पर नर स्नेक्स काफी देर तक लिपटे रहते हैं।
नर स्नेक्स मादा के मुकाबले जल्दी परिवक्व हो जाते हैं। वे आठ माह तक बिल में रहते हैं। ऐसा बताया जाता है कि ये स्नेक्स बगैर खाए पिए ही बिल में वक्त गुजार सकते हैं। जब वसंत ऋतु आती है, तो वे बाहर निकलते हैं और सहवास में जुट जाते हैं। ऐसा बताया जाता है कि एक मादा गार्टर स्नेक के साथ सैकड़ों नर सहवास करते हैं।
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि बाण सागर सामूहिक ग्रामीण जल-प्रदाय योजना से सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में इस वर्ष जुलाई तक हर घर नल से जल पहुँचेगा। साथ ही इस वर्ष नवम्बर-दिसम्बर तक रामनगर क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिये भरपूर जल उपलब्ध होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को 7 करोड़ 28 लाख रूपये लागत से बनने वाली 7 पक्की सड़क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
काठमांडू। नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी चार लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। वहीं इस बीच हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर के हवाले से बड़ी जानकारी दी है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। आटा और चावल खरीदना जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है। आटे की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश में अनाज की कालाबाजारी बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीजों को पाने के लिए संघर्ष हो रहा है।
एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।
बीजिंग। कोरोना ने इस बार चीन में कोहराम मचा रखा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि दिसंबर महीने के 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे। ये चीन की आबादी का लगभग 20 फीसदी हिस्सा है। आपको बता दें कि अगर ये अनुमान सही है तो ये पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा कोविड-19 विस्फोट है।
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। क्रिसमस के त्यौहार से सिर्फ कुछ घंटे पहले हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध ने कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना क्यों बनाया।
भूटान। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। 15 दिनों के भीतर उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कोर्ट ने उसकी उम्र को देखते हुए ये फैसला सुनाया है। बता दें कि चार्ल्स शोभराज, दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के मामले में 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद है। साल 1976 से 1997 तक चार्ल्स शोभराज भारतीय जेल में भी सजा काट चुका है।
बीजिंग। जिस देश से कोरोना की शुरुआत हुई थी, और जिसने सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था, आज उसी देश में लाखों लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। एक ताजा रिसर्च के मुताबिक चीन में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और तीन महीनों के भीतर 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। वहीं इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स ऐंड इवेल्युएशन की रिसर्च के मुताबिक अप्रैल तक चीन में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 22 हजार मौतें हो सकती है।
काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत के पास सलंग दर्रे में सुरंग में आग लग गई। इसमें उन्नीस लोगों की मौत की खबर है, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अफगान मीडिया ने रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
कुआलालम्पुर। मलेशिया में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में अबतक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। शिविर स्थल पर भूस्खलन के बाद अभी तक 53 लोगों को बचाया गया। हालांकि अभी भी दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है। सुबह 3 बजे एक फार्महाउस के पास एक सड़क के किनारे भूस्खलन होने से यह हादसा हुआ।