एक लड़की जो पहले लड़का हुआ करती थी और एक लड़का जो पहले लड़की हुआ करता था, अब ये दोनों शादी करने जा रहे है. यह किसी फिल्म की पटकथा नहीं बल्कि मुंबई के एक सेक्स चेंज क्लिनिक से शुरू हुई एक प्रेम कहानी है.
46 साल का आरव जो पहले बिंदु हुआ करता था और 22 साल की सुकन्या जो पहले लड़का हुआ करती थी, ये दोनों अब शादी करने की तैयारी कर रहे हैं. इनकी कहानी बहुत हद तक फिल्मी लगती है. इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत 3 साल पहले मुंबई में ही. दोनों का मुम्बई में Genetic reassignment surgery (सेक्सचेंज) का इलाज चल रहा था. तभी दोनों की मुलाकात हुई, दोनों की समस्या एक जैसी थी और शायद इसीलिए दोनों एक दूसरे के करीब आते गए. जब दोनों ने अपने घरवालों के सामने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जाहिर की तो इन्हें इनके परिवार का भी पूरा साथ मिला. दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं.
कुछ ऐसी है सुकन्या की कहानी
केरल के एर्नाकुलम में रहने वाली 21 साल की सुकन्या की जिंदगी आम लोगों की तरह आसान नहीं रही. सुकन्या का जन्म एक ट्रांसजेंडर के तौर पर हुआ था. उसके परिजन उसे ट्रांसजेंडर मानने को तैयार नहीं थे इसलिए उसकी परवरिश एक लड़के की तरह करने लगे. उससे कहा जाता कि वह लड़का है और उसे कपड़े भी वैसे ही पहनाए जाते. लेकिन इस बात से सुकन्या कॉम्फरटेबल नहीं थी. जब वह 9th क्लास में थी तब उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए, डॉक्टरों ने बताया कि उसे हार्मोनल डिसऑर्डर है. इसके बाद उसे मेल हार्मोंस के इंजेक्शन भी लगाए गए लेकिन उन इंजेक्शंस का उसके शरीर पर नकारात्मक असर पड़ने लगा. वह अपने दसवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं दे पाई. 18 की उम्र तक उसे बहुत बुरे दौर से गुजरना पड़ा, उसके दोस्त ट्रांसजेंडर होने की वजह से उसे चिढ़ाया करते थे.
बाद में केरल छोड़कर सुकन्या बेंगलुरु चली गई. एक अंजान शहर में रहने की परेशानी के साथ-साथ सुकन्या को अपनी ट्रांसजेंडर आइडेंटिटी को लेकर भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा. लेकिन सुकन्या ने हार नहीं मानी, उसने अपनी जिंदगी की कहानी एक वेबसाइट बनाकर उसमें शेयर की. इसके बाद उसकी जिंदगी में काफी बदलाव आया. आज वह एक वेब डिज़ाइनर और ब्लॉगर है. अपने काम के जरिए वह लोगों का दर्द भी साझा करती है. सुकन्या मुंबई से अपना Gender reassignment Surgery (सेक्स चेंज सर्जरी) करवा रही है, अगले महीने फिर वह सर्जरी के आखिरी दौर के लिए मुंबई आएगी. इस इलाज के दौरान ही सुकन्या की मुलाकात आरव से हुई.
आरव की कहानी कुछ ऐसी है
आरव पहले एक लड़की के तौर अपनी ज़िंदगी जी रहा था. आरव 1993 में मुंबई में आया था. वह लड़कियों के ही कपड़े पहना करता था. यहां उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया और ऑल इंडिया एंड इंटरनेशनल टूर्स पर जाने लगा. आरव को बहुत लोग देख कर हंसते थे. उसे ट्रेन में बनी महिला बोगियों में चढ़ने में प्रॉब्लम होती थी. बाकि औरतें उसे घुसने नहीं देती थीं क्योंकि वह लड़को की तरह दिखता था. आरव ने 45 साल की उम्र में सर्जरी करवाई. अब उसका ट्रीटमेंट पूरा हो चुका है और अब कोई उसे देख कर पहचान नहीं सकता कि वह कभी लड़की भी हुआ करता था.
आज हर रोज़ न जाने कितने लोग या तो सुकन्या और आरव से मिलने आते है या फिर कॉल पर, सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ना चाहते है. इनमे से अधिकतर वो लोग है जो या तो खुद इस हार्मोनल डिसऑर्डर की समस्या से जूझ रहे है या फिर वो ट्रांसजेंडर हैं जो समाज और घरवालों के डर से वो खुल कर अपनी बात कहने से डर रहे है.
अब एक सवाल दोनों के सामने खड़ा हुआ है की अगर दोनों शादी करते है तो इनके आगे का जीवन कैसा होगा. दोनों कहते है कि वो जानते है कि ये सर्जरी करने के बावजूद भी वे फैमिली प्लानिंग नहीं कर सकते हैं. वहीं दोनों इस बात के लिए तैयार भी हैं. दोनों भविष्य में एक बच्चा गोद लेने की बात कर रहे है.
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि बाण सागर सामूहिक ग्रामीण जल-प्रदाय योजना से सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में इस वर्ष जुलाई तक हर घर नल से जल पहुँचेगा। साथ ही इस वर्ष नवम्बर-दिसम्बर तक रामनगर क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिये भरपूर जल उपलब्ध होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को 7 करोड़ 28 लाख रूपये लागत से बनने वाली 7 पक्की सड़क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
काठमांडू। नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी चार लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। वहीं इस बीच हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर के हवाले से बड़ी जानकारी दी है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। आटा और चावल खरीदना जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है। आटे की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश में अनाज की कालाबाजारी बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीजों को पाने के लिए संघर्ष हो रहा है।
एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।
बीजिंग। कोरोना ने इस बार चीन में कोहराम मचा रखा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि दिसंबर महीने के 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे। ये चीन की आबादी का लगभग 20 फीसदी हिस्सा है। आपको बता दें कि अगर ये अनुमान सही है तो ये पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा कोविड-19 विस्फोट है।
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। क्रिसमस के त्यौहार से सिर्फ कुछ घंटे पहले हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध ने कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना क्यों बनाया।
भूटान। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। 15 दिनों के भीतर उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कोर्ट ने उसकी उम्र को देखते हुए ये फैसला सुनाया है। बता दें कि चार्ल्स शोभराज, दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के मामले में 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद है। साल 1976 से 1997 तक चार्ल्स शोभराज भारतीय जेल में भी सजा काट चुका है।
बीजिंग। जिस देश से कोरोना की शुरुआत हुई थी, और जिसने सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था, आज उसी देश में लाखों लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। एक ताजा रिसर्च के मुताबिक चीन में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और तीन महीनों के भीतर 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। वहीं इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स ऐंड इवेल्युएशन की रिसर्च के मुताबिक अप्रैल तक चीन में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 22 हजार मौतें हो सकती है।
काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत के पास सलंग दर्रे में सुरंग में आग लग गई। इसमें उन्नीस लोगों की मौत की खबर है, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अफगान मीडिया ने रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
कुआलालम्पुर। मलेशिया में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में अबतक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। शिविर स्थल पर भूस्खलन के बाद अभी तक 53 लोगों को बचाया गया। हालांकि अभी भी दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है। सुबह 3 बजे एक फार्महाउस के पास एक सड़क के किनारे भूस्खलन होने से यह हादसा हुआ।