ये हैं बॉलीवुड के 7 ऐसे स्टार्स जिन्होंने 1-2 नहीं बल्कि 3-4 शादियां तक की, देखें तस्वीरें

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हो गयी है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाईयों और शुभकामनाओं का दौर जारी है। इस साल दीपिका से पहले अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियों ने शादी रचाई। बहरहाल, बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने शादी नहीं की है। कई ऐसे भी हैं जो शादी के बाद तलाक लेकर अपने रास्ते बदल चुके हैं। तो कुछ ऐसी भी बेमिसाल जोड़ियां हैं जो लंबे समय से अपने जीवन साथी के साथ दांपत्य जीवन का आनंद ले रहे हैं।

आज हम बात कर रहे हैं ऐसे स्टार्स की, जिन्होंने एक, दो नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा बार शादियां की हैं। सबसे पहले बात संजय दत्त की। गौरतलब है कि मान्यता दत्त संजय की तीसरी पत्नी हैं। मान्यता से संजय दत्त ने 2008 में शादी की थी। मान्यता से पहले संजय अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई को डिवोर्स (1998-2005) दे चुके थे। संजय की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था, जिनकी मौत ब्रेन ट्यूमर से 1996 में हो गयी थी। संजय और ऋचा की शादी 1987 में हुई थी। ऋचा से संजय को एक बेटी भी है- त्रिशाला। नीचे की तस्वीर में आप संजय दत्त के साथ उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की एक पुरानी तस्वीर देख सकते हैं!

किशोर कुमार

यह बात किसी से नहीं छुपी है कि किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। किशोर कुमार ने अपनी पहली शादी 21 साल की उम्र में ही कर ली थी। उनकी पहली पत्नी बनीं- बंगाली फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता। जिनसे इन्हें एक बेटा अमित कुमार हुआ। लेकिन, शादी के आठ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। किशोर कुमार ने 1960 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला से कोर्ट में दूसरी शादी की। 1969 में मधुबाला का देहांत हो गया और उसके बाद किशोर कुमार ने 1976 में बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की। यह शादी सिर्फ दो साल तक ही चली। योगिता बाली से तलाक लेने के 2 साल बाद किशोर कुमार ने अपनी चौथी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से 1980 में की।

कबीर बेदी

कबीर बेदी एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने हाल ही में 70 साल की उम्र में अपनी चौथी शादी कर सबको चौंका दिया था। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी (1969–1973) से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। उन्होंने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। यह शादी भी बहुत दिनों तक नहीं चल सकी। कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की थी। 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद अब दोनों शादी कर चुके हैं। खास बात यह कि कबीर की चौथी पत्नी परवीन (उम्र करीब 40 साल) उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।


करण सिंह ग्रोवर

एक्टर और मॉडल करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बासु से अपनी तीसरी शादी की। इससे पहले वह टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंजेट और श्रद्धा निगम से शादी करने के बाद अलग हो चुके हैं।

नीलिमा अज़ीम

सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि कुछ एक्ट्रेसेस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। छोटे और समानांतर फ़िल्मों की अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम ने तीन शादियां की हैं। नीलिमा ने पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से की थी। एक्टर शाहिद कपूर इन्हीं की संतान हैं। जब शाहिद तीन साल के थे तब दोनों अलग हो गए। पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। जिनसे उन्हें एक बेटा ईशान है। 2001 में राजेश खट्टर से भी नीलिमा का अलगाव हो गया और नीलिमा ने आखिर में अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रज़ा अली ख़ान से तीसरी शादी कर ली।
विधु विनोद चोपड़ा

फ़िल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की हैं। उन्होंने फ़िल्म क्रिटिक और लेखिका अनुपमा चोपड़ा से 1990 में तीसरी शादी की थी। अनुपमा से पहले रेनू सलूजा और शबनम सुखदेव से उनकी शादी हुई थी।

सिद्धार्थ रॉय कपूर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक्ट्रेस विद्या बालन से तीसरी शादी की है। विद्या से पहले सिद्धार्थ ने अपने बचपन की दोस्त आरती बजाज के साथ पहली तो वहीं एक टीवी प्रोड्यूसर कविता से दूसरी शादी की थी। उन दोनों से उनका अलगाव हो गया था। बताते चलें कि एक से ज्यादा शादी करने वालों की बॉलीवुड में लंबी कतार है। धर्मेंद्र से लेकर आमिर ख़ान और दिलीप कुमार से लेकर सैफ़ अली ख़ान तक ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने दोबारा भी शादी की।

"ई-मैगज़ीन" से अन्य खबरें

Rishi Kapoor के साथ ये फैमिली फोटो शेयर कर इमोशनल हुईं Neetu Kapoor

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया. फैंस के साथ-साथ उनके परिवार वालों के जहन में अभी भी उनकी यादें ताजा है. नीतू कपूर (Neetu Kapoor)  एक के बाद एक ऋषि कपूर के साथ अपनी फैमिली फोटो शेयर कर इमोशनल हो रही हैं. नीतू ने कुछ देर पहले एक और फैमिली फोटो ऋषि कपूर के साथ शेयर की है. इस फोटो में बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर भी नजर आ रही हैं.

Read More

सोशल मीडिया पर छाया Abhay Deol का नया अवतार, रिलीज होते ही वायरल हुआ फिल्म 'द ऑड्स' का टीजर

बॉलीवुड एक्टर अभय देओल (Abhay Deol) हमेशा से अपने अलग तरह के रोल चुनने के लिए जाने जाते हैं. ये अलग बात है कि इस चक्कर में उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया लेकिन हर फिल्म में उन्होंने अपनी अलग छाप दर्शकों पर छोड़ी है. अब एक बार फिर ऐसे ही नए एक्सपेरिमेंट के साथ अभय देओल (Abhay Deol) दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं. उनकी आगामी फिल्म 'द ऑड्स (The Odds)' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. 

Read More

Gulabo Sitabo On Prime: अमिताभ बच्चन ने कहा- '51 साल के करियर में एक और नया चैलेंज'

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में सिनेमाघरों की बंदी ने मनोरंजन जगत के सामने एक नई तरह की चुनौती खड़ी कर दी है। सिनेमाघर बंद होने से फ़िल्मों को अब सीधे ओटीटी या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने की कवायद शुरू हो गयी है, जिसके तहत सबसे पहले अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो को प्राइम पर रिलीज़ करने का एलान किया गया है। 

Read More

Lockdown में क्यों हुईं ऋतिक रोशन के घर शिफ़्ट, एक्स वाइफ़ सुज़ैन ख़ान ने किया खुलासा

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए मार्च में पहले लॉकडाउन का एलान किया गया था। इसी दौरान रितिक रोशन की एक्स वाइफ़ सुज़ैन ख़ान उनके घर शिफ़्ट हो गयी थीं। इसकी जानकारी ख़ुद रितिक ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी थी। लॉकडाउन के दौरान रितिक और सुज़ैन के इस रीयूनियन की ख़ूब चर्चा हुई। सुज़ैन ने अब लॉकडाउन की अवधि में रितिक के घर बच्चों के साथ गुज़ारे गये अनुभव और दिनचर्या को साझा किया है।

Read More

कोरोना वायरस संकट ने मुझे सिखाया कि प्रसिद्धि और पैसे का कोई महत्व नहीं है: राधिका मदान

 फिल्म अंग्रेजी मीडियम में इरफ़ान खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस राधिका मदान ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन में मिली सीख के बारे में बताया कि अंत में चाहे वह दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति हो या कोई और हमें हाथ धोना पड़ रहा है और अपनी इम्युनिटी मजबूत करनी पड़ रही है।

Read More

घर में बैठे-बैठे बोर हो गए हैं अर्जुन कपूर

इस समय लगे हुए लॉकडाउन के चलते ना कोई फिल्म शूट देखने को मिलता है और ना ही कोई फिल्म रिलीज हो रही है. इस समय सभी स्टार्स अपने घरों में कैद हैं लेकिन स्टार्स को फिल्म के सेट की काफी याद आ रही है. जी हाँ, इन दिनों एक्टर भी बोर होने लगे हैं. इन्ही में शामिल हैं अर्जुन कपूर. अर्जुन कपूर का अब फिल्म की शूटिंग करने का मन करने लगा है.

Read More

Deepika Padukone के शेयर करते ही वायरल हुई यह तस्वीर, लोग पूछने लगे- 'कोई खुशखबरी है क्या?'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ लॉकडाउन में समय बिता रही हैं. इस दौरान दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं. दीपिका और रणवीर अपने पोस्ट के जरिए फैंस को एंटरटेन भी कर रहे हैं. हाल ही में दीपिका ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो लागातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. दीपिका के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. तस्वीर देखकर फैंस से रहा नहीं गया और वो उनसे सवाल एक पूछ ही बैठे. 

Read More

Rishi Kapoor के निधन के बाद पत्नी Neetu Kapoor ने शेयर किया फोटो, लिखा दिल को छू जाने वाला पोस्ट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 67 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया. उन्होंने गुरुवार सुबह सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. ऋषि कपूर के निधन की खबर से बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं. ऋषि कपूर के निधन के बाद पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने पहला पोस्ट किया है. उन्होंने ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए पूरे परिवार की ओर से एक स्टेटमेंट जारी किया है.

Read More

लॉकडाउन के बीच बिगड़ी इरफान खान की तबीयत, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट

 बॉलीवुड एक्टर इरफान खान लंबे वक्त से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (Neuroendocrine tumour) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इरफान की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी एक्टर की हेल्थ को लेकर और जानकारी आना बाकी है।

Read More

इंटरनेट पर छाई Ranbir Kapoor और Deepika Padukone की पुरानी फोटो, फैंस ने किया शेयर

बॉलीवुड की दुनिया काफी दिलचस्प दुनिया है. यहां एक पल में रिश्ता बनता है तो दुसरे पल में टुटता भी है. यहां कौन किसके साथ है तब तक पता नहीं चलता जबतक स्टार शादी के बंधन में ना बध जाए. इसी तरह की एक जोड़ी थी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की. दोनों की केमिस्ट्री, बॉन्डिंग ऐसी थी कि मानो ये एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. लेकिन आज इनके रास्ते अब अलग हो चुके हैं. दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अपना जिवन साथी चुन लिया तो वही रणबीर कपूर आजकल आलिया भट्ट के साथ खबरों में बने हुए हैं. 

Read More