शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र से एक बार फिर अवैध शराब को लेकर महिलाओं के विरोध का मामला सामने आया है। गांव गई गूगरी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ महिलाएं टावर पर चढ़ गईं। महिलाओं का कहना है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए।
तस्वीरें शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र के गांव गई गूगरी की हैं, जहां अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश देखने को मिला।
शराबबंदी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट हुईं और विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान कुछ महिलाएं टावर पर भी चढ़ गईं।
महिलाओं का आरोप है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री से परिवार और समाज पर इसका असर पड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने और गांव में शराबबंदी की मांग की।
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिलाओं को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
फिलहाल महिलाओं के प्रदर्शन के बाद प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजर है। अब देखना होगा कि अवैध शराब की शिकायतों को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।





Leave a Reply