Skip to content
Monday, 16 November 2026
विज्ञापन के लिए संपर्क करें मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें
ताज़ा खबर
एमपी पुलिस में 7,500 आरक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से, तीन-चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्डशहडोल में CM के दौरे से पहले ब्यौहारी बना छावनी, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा; 20 हजार लोगों के आने का अनुमानसागर में तीन भालुओं के हमले से घायल आदिवासी को महीनों बाद भी नहीं मिली मदद, गोपाल भार्गव ने वन विभाग पर उठाए सवालशहडोल जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में कई दिनों से जांचें ठप, सर्जरी और गायनिक मरीजों की बढ़ी परेशानीभोपाल में चूनाभट्टी TI निलंबित, पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम से रहे गायब; DCP ने की कार्रवाईआलीराजपुर: CM मोहन यादव के दौरे से पहले जोबट में सुरक्षा सख्त, 3 KM का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित; किसानों को मिलेगी सिंचाई की सौगातएमपी पुलिस में 7,500 आरक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से, तीन-चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्डशहडोल में CM के दौरे से पहले ब्यौहारी बना छावनी, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा; 20 हजार लोगों के आने का अनुमानसागर में तीन भालुओं के हमले से घायल आदिवासी को महीनों बाद भी नहीं मिली मदद, गोपाल भार्गव ने वन विभाग पर उठाए सवालशहडोल जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में कई दिनों से जांचें ठप, सर्जरी और गायनिक मरीजों की बढ़ी परेशानीभोपाल में चूनाभट्टी TI निलंबित, पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम से रहे गायब; DCP ने की कार्रवाईआलीराजपुर: CM मोहन यादव के दौरे से पहले जोबट में सुरक्षा सख्त, 3 KM का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित; किसानों को मिलेगी सिंचाई की सौगात
मौसम और AQI
जिले

सागर में तीन भालुओं के हमले से घायल आदिवासी को महीनों बाद भी नहीं मिली मदद, गोपाल भार्गव ने वन विभाग पर उठाए सवाल

· November 15, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

सागर में भालू के हमले से घायल आदिवासी को मदद नहीं मिली, गोपाल भार्गव ने उठाए सवाल

मध्यप्रदेश के सागर जिले में तीन भालुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए आदिवासी माधव को कई महीने बीतने के बाद भी सरकारी सहायता और बेहतर इलाज नहीं मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की स्थिति देखने के बाद रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत वन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह से फोन पर की और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

9 जुलाई को तीन भालुओं ने किया था हमला

मामला गढ़ाकोटा तहसील के बमनौदा गांव का है। यहां रहने वाले करीब 40 वर्षीय माधव पुत्र मोहन आदिवासी पर 9 जुलाई को दोपहर लगभग 2 बजे तीन भालुओं ने हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद आसपास मौजूद चरवाहे उन्हें दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर रेफर कर दिया। यहां करीब 15 दिनों तक उनका इलाज चला, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सिर के घाव अब तक नहीं भरे, इलाज और राहत राशि पर सवाल

गोपाल भार्गव के अनुसार, माधव लंबे समय तक बेहोश रहे थे और अशिक्षित होने के कारण सरकारी सहायता से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझने में भी असमर्थ थे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी होने के बावजूद जगतराई वन चौकी के कर्मचारियों और वन मंडल के अधिकारियों ने पीड़ित की मदद नहीं की।

भार्गव ने बताया कि माधव के सिर के घाव अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। उनसे मवाद और पानी निकल रहा है। रात के समय उनकी तकलीफ बढ़ जाती है और गर्दन में लगातार कंपन की समस्या भी बनी हुई है। उनके पास बीएमसी में हुए इलाज से जुड़े दस्तावेज भी मौजूद हैं।

बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजने की व्यवस्था

हाल ही में खुमेरिया गांव के निवासी राजकुमार मिश्रा घायल माधव को लेकर गोपाल भार्गव के पास पहुंचे थे। उनकी हालत देखने के बाद भार्गव ने बेहतर उपचार के लिए अपनी निजी एंबुलेंस से उन्हें भोपाल भेजने की व्यवस्था की। उनके अनुसार, परिजनों के साथ माधव को इलाज के लिए भोपाल रवाना किया जाना था।

वन विभाग के प्रमुख सचिव से की शिकायत

गोपाल भार्गव ने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे मामलों में पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता और इलाज उपलब्ध कराना वन विभाग की जिम्मेदारी है।

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को महीनों तक सहायता नहीं मिलना चिंता का विषय है। भार्गव ने इस पूरे मामले की जानकारी वन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह को फोन पर दी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल इस मामले में विभागीय कार्रवाई और राहत राशि को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *