भारत रत्न से सम्मानित महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर भोपाल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं और अधिकारियों को सम्मानित किया।
इसी क्रम में भोपाल पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक-2 के अधिकारी एच.एन. त्रिपाठी को क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गया।
अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के लिए एच.एन. त्रिपाठी को मिला यह सम्मान उनके कार्य के प्रति समर्पण और योगदान को रेखांकित करता है।
गौरतलब है कि सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को देशभर में अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अभियंताओं और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।


Leave a Reply