Skip to content
Sunday, 15 November 2026
विज्ञापन के लिए संपर्क करें मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें
ताज़ा खबर
पचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजामपचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मौसम और AQI
जिले

रतलाम की पहाड़ियों में मिला मानव कंकाल, 21 दिन से लापता 20 वर्षीय गोलू कटारा का होने की आशंका

· November 14, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

Ratlam News: पहाड़ियों में मिला मानव कंकाल, 21 दिन से लापता गोलू कटारा की आशंका

रतलाम। जिले के रावटी थाना क्षेत्र में बिलड़ी और विघापटन के बीच पहाड़ियों पर मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह कंकाल 24 अक्टूबर से लापता 20 वर्षीय गोलू कटारा का हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रेलवे ट्रैक से करीब 500 मीटर दूर मिला कंकाल

जानकारी के अनुसार, शनिवार को बिलड़ी और विघापटन के बीच पहाड़ी क्षेत्र में ग्रामीणों ने मानव कंकाल देखा। यह स्थान बिलड़ी-रावटी रेलवे ट्रैक से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। कंकाल की स्थिति ऐसी थी कि शरीर पर केवल हड्डियां बची हुई दिखाई दे रही थीं। उसका एक पैर भी गायब था।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। इसके बाद रावटी थाना प्रभारी मनीष डाबर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी ली, जहां से काले रंग की एक टी-शर्ट भी बरामद हुई। शुरुआती जांच में कंकाल किसी पुरुष का होने की आशंका जताई गई है।

24 अक्टूबर से लापता है गोलू कटारा

ग्रामीणों को संदेह है कि पहाड़ियों पर मिला कंकाल विघापटन निवासी 20 वर्षीय गोलू कटारा का हो सकता है। गोलू के पिता का नाम हेरजी कटारा बताया गया है। वह शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। पढ़ाई के सिलसिले में वह रतलाम में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।

बताया गया कि दशहरे की छुट्टियों में गोलू अपने घर आया हुआ था। 24 अक्टूबर को उसके कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा और उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत स्टेशन रोड थाने में दर्ज कराई थी।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पहचान की प्रक्रिया बाकी

कंकाल मिलने की सूचना के बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के इलाकों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी खंगाल रही है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल कंकाल की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर जांच पूरी होने के बाद कंकाल को मेडिकल कॉलेज भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद वैज्ञानिक जांच के आधार पर उसकी पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जाएगा।

पुलिस जांच पूरी होने और पहचान की पुष्टि होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पहाड़ियों पर मिला कंकाल गोलू कटारा का है या किसी अन्य व्यक्ति का।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *