Skip to content
Sunday, 15 November 2026
विज्ञापन के लिए संपर्क करें मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें
ताज़ा खबर
पचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजामपचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मौसम और AQI
जिले

भोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाश

· November 14, 2026 · 2 मिनट पढ़ें

भोपाल में बिल्डर के घर 33.45 लाख की चोरी, CCTV में दिखे तीन बदमाश

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बिल्डर के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। तीन नकाबपोश बदमाश घर के मुख्य गेट से लेकर अंदर के कमरों और अलमारी तक के पांच ताले तोड़कर करीब 33 लाख 45 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात का खुलासा तब हुआ, जब परिवार गांव से वापस लौटा। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध बदमाश कैद हुए हैं।

दीपावली मनाने परिवार के साथ गांव गए थे बिल्डर

जानकारी के अनुसार, बिल्डर अरविंद सिंह गुर्जर 7 नवंबर की रात अपने परिवार के साथ भिंड जिले के गोहद स्थित पैतृक गांव खर्रौआ के लिए रवाना हुए थे। घर से निकलने से पहले उन्होंने मुख्य गेट, कमरों और अलमारी में ताले लगा दिए थे।

परिवार के घर से बाहर होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने मकान में चोरी की योजना बनाई। देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास तीन नकाबपोश संदिग्ध कॉलोनी में घूमते हुए दिखाई दिए। इसके बाद वे मकान में दाखिल हो गए।

पांच ताले तोड़कर समेट ले गए कीमती सामान

बदमाशों ने सबसे पहले घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर के कमरों और अलमारी के ताले भी तोड़ दिए। घर में रखे पुश्तैनी सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिवार जब शुक्रवार देर रात गांव से वापस लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से जेवर तथा नकदी गायब थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 33 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है।

CCTV में नजर आए तीन नकाबपोश बदमाश

घटना के बाद अरविंद सिंह गुर्जर ने कोहेफिजा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दिए। फुटेज में वे पहले कॉलोनी में घूमते और फिर मकान में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांच रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *