Skip to content
Monday, 2 November 2026 News Views and Analysis
ताज़ा खबर
भोपाल में आज दो बड़े आयोजन: हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा के लिए भरेंगे नामांकन, 400 से अधिक कलाकार निकालेंगे सांस्कृतिक गौरव यात्राकूनो में चीते KNG22 की मौत पर बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर समेत 6 वनकर्मी सस्पेंड; दो आरोपी गिरफ्तारMP High Court: लिपिकों के ADPO बनने का रास्ता बंद, हाईकोर्ट ने 10% पदोन्नति कोटा किया असंवैधानिक घोषितMP High Court: 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों को बड़ी राहत, तबादले पर मिलेगा यात्रा और मकान किराया भत्ताखजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप, एएसआई जोड़ेगा 11वीं सदी का मस्तकअर्नब तूफान कमजोर, फिर भी मध्यप्रदेश में क्यों हो रही बारिश? 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टभोपाल में आज दो बड़े आयोजन: हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा के लिए भरेंगे नामांकन, 400 से अधिक कलाकार निकालेंगे सांस्कृतिक गौरव यात्राकूनो में चीते KNG22 की मौत पर बड़ी कार्रवाई, दो रेंजर समेत 6 वनकर्मी सस्पेंड; दो आरोपी गिरफ्तारMP High Court: लिपिकों के ADPO बनने का रास्ता बंद, हाईकोर्ट ने 10% पदोन्नति कोटा किया असंवैधानिक घोषितMP High Court: 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों को बड़ी राहत, तबादले पर मिलेगा यात्रा और मकान किराया भत्ताखजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप, एएसआई जोड़ेगा 11वीं सदी का मस्तकअर्नब तूफान कमजोर, फिर भी मध्यप्रदेश में क्यों हो रही बारिश? 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम और AQI
मध्य प्रदेश

व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

· September 16, 2026 · 1 मिनट पढ़ें

17 सितम्बर को इंदौर और उज्जैन में होंगे 2 बड़े कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर-उज्जैन संभागों के कमिश्नर्स और कलेक्टर्स को वीसी से दिए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 17 सितंबर को इंदौर और उज्जैन में 2 बड़े आयोजन होने हैं। दोनों ही कार्यक्रमों की सभी तैयारियां बारीकी से माइक्रो प्लानिंग के साथ कर ली जाएं। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन से इंदौर और उज्जैन संभाग के जनप्रतिनिधयों, कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संवाद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में सेवा-संकल्प अभियान के शुभारंभ सहित अन्य कार्यक्रमों तथा इसी दिन शाम को उज्जैन में होने वाले दीपोत्सव एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रमों के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वीसी में अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इंदौर और उज्जैन के कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स ने तैयारियों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *