Skip to content
Sunday, 15 November 2026
विज्ञापन के लिए संपर्क करें मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें
ताज़ा खबर
पचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजामपचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मौसम और AQI
जिले

देवास: नेमावर में बाइक और एक्टिवा की टक्कर, पुल से 100 फीट नीचे गिरा युवक; अस्पताल में मौत

· November 14, 2026 · 2 मिनट पढ़ें

देवास नेमावर हादसा: बाइक-एक्टिवा की टक्कर में पुल से गिरा युवक, मौत

देवास। जिले के नेमावर में नर्मदा ब्रिज पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक और एक्टिवा की जोरदार भिड़ंत के दौरान पुल पर खड़ा एक युवक असंतुलित होकर करीब 100 फीट नीचे घाट पर जा गिरा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरदा जिले के बड़नगर निवासी 30 वर्षीय पूनम कड़ोले के रूप में हुई है।

अंतिम संस्कार स्थल देखने पुल पर रुका था युवक

जानकारी के अनुसार, पूनम अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाइक से इंदौर से अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ भाभी रमा बाई और भतीजा सिद्धार्थ भी थे। रास्ते में उन्हें राजौर निवासी परिचित काजल के निधन की सूचना मिली। इसके बाद वे नेमावर स्थित नर्मदा ब्रिज के पास रुक गए।

बताया गया कि पूनम पुल पर खड़े होकर नीचे घाट की ओर अंतिम संस्कार स्थल देख रहा था। इसी दौरान पुल से गुजर रही एक बाइक और एक्टिवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के दौरान लगा धक्का, गहरी खाई में गिरा

दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि वे क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान पुल पर खड़े पूनम को धक्का लगा और वह संतुलन खोकर करीब 100 फीट नीचे घाट पर जा गिरा। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार लोगों को भी चोटें आईं।

अचानक हुई घटना के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सूचना मिलने पर नेमावर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पूनम को तत्काल शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार, युवक को मृत अवस्था में लाया गया था।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खातेगांव अस्पताल भेजा गया। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस हादसे के पूरे घटनाक्रम और बाइक-एक्टिवा की टक्कर के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई और युवक को किस तरह धक्का लगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *