Skip to content
Saturday, 7 November 2026 News Views and Analysis
ताज़ा खबर
RSS के 100 साल: शाखाओं से सामाजिक सेवा तक बदला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वरूप, अब 88 संभागों में होगा कामभोपाल में धनतेरस पर 1000 करोड़ का कारोबार, सोना-चांदी से लेकर कारों तक जमकर हुई खरीदारीइंदौर-देवास बायपास पर हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, पूछा- टोल लेते हो तो सड़कें बदहाल क्यों?सतना में जया रैगजीन ट्रेडर्स की दुकान में भीषण आग, 80 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाकटनी में CBI की बड़ी कार्रवाई: 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रेलवे का सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, 30 कर्मचारियों से जुड़ा है मामलाइंदौर-देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलबRSS के 100 साल: शाखाओं से सामाजिक सेवा तक बदला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वरूप, अब 88 संभागों में होगा कामभोपाल में धनतेरस पर 1000 करोड़ का कारोबार, सोना-चांदी से लेकर कारों तक जमकर हुई खरीदारीइंदौर-देवास बायपास पर हाईकोर्ट की NHAI को फटकार, पूछा- टोल लेते हो तो सड़कें बदहाल क्यों?सतना में जया रैगजीन ट्रेडर्स की दुकान में भीषण आग, 80 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाकटनी में CBI की बड़ी कार्रवाई: 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रेलवे का सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, 30 कर्मचारियों से जुड़ा है मामलाइंदौर-देवास बायपास की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किया तलब
मौसम और AQI
बिज़नेस

भोपाल में धनतेरस पर 1000 करोड़ का कारोबार, सोना-चांदी से लेकर कारों तक जमकर हुई खरीदारी

· November 7, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

भोपाल में धनतेरस पर 1000 करोड़ की खरीदारी, सोना-चांदी और वाहनों की रही धूम

भोपाल। धनतेरस के अवसर पर राजधानी भोपाल के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग बाजारों में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर कार, बाइक, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और सजावटी सामान तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारिक संगठनों के अनुमानों के मुताबिक, इस बार भोपाल में धनतेरस पर करीब 1,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

महंगाई और सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद ग्राहकों के उत्साह में कमी नहीं दिखाई दी। कई लोगों ने पारंपरिक मान्यता के अनुसार सोने-चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदे, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने नई गाड़ियां और घरेलू जरूरतों का सामान भी खरीदा।

सराफा बाजार में 250 करोड़ तक का कारोबार

धनतेरस पर सबसे ज्यादा रौनक सराफा बाजार में रही। व्यापारिक अनुमानों के अनुसार, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्कों और अन्य वस्तुओं की खरीदारी से इस क्षेत्र में करीब 200 से 250 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लोगों ने त्योहार के मौके पर निवेश और परंपरा दोनों को ध्यान में रखते हुए खरीदारी की। हल्के आभूषणों और चांदी की वस्तुओं की भी मांग देखने को मिली।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी रही जबरदस्त मांग

वाहनों की खरीदारी के मामले में भी धनतेरस कारोबार के लिए खास रहा। अनुमान के मुताबिक, भोपाल के ऑटोमोबाइल बाजार में करीब 120 से 140 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

इस दौरान लगभग 500 चार पहिया और 2,000 दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर भी ग्राहकों की रुचि देखने को मिली। कई परिवारों ने धनतेरस के शुभ अवसर पर नए वाहन घर लाने को प्राथमिकता दी।

टीवी, फ्रिज और मोबाइल की भी खूब हुई बिक्री

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में करीब 40 से 45 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और कंप्यूटर जैसे उत्पादों की अच्छी मांग रही। दीपावली के अवसर पर लोगों ने घरों के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने में भी रुचि दिखाई।

बर्तन, मिठाई और सजावटी सामान की खरीदारी

धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। इस कारोबार में करीब 10 से 20 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।

वहीं मिठाई बाजार में 10 से 15 करोड़ रुपये और क्रॉकरी बाजार में 3 से 5 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना जताई गई। त्योहार के लिए गिफ्ट पैक, ड्राई फ्रूट मिठाई और डिनर सेट की मांग भी रही।

घर और दुकानों को सजाने के लिए तोरण, आर्टिफिशियल फूल, दीपक और अन्य सजावटी सामान की खरीदारी हुई। इस क्षेत्र में करीब 20 से 25 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। सजावटी लाइटिंग और झालरों का कारोबार भी लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

फर्नीचर और कृषि उपकरणों की भी रही मांग

इस बार धनतेरस की खरीदारी केवल पारंपरिक बाजारों तक सीमित नहीं रही। फर्नीचर, कपड़े, रेडीमेड गारमेंट्स, ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, किराना, खाद्य तेल, फुटवियर और कॉस्मेटिक्स जैसे क्षेत्रों में भी ग्राहकों ने खरीदारी की।

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू के अनुसार, इन सभी क्षेत्रों को मिलाकर शहर में कुल कारोबार का आंकड़ा करीब 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

व्यापारियों के मुताबिक, धनतेरस पर बाजारों में दिखी रौनक ने कारोबारियों को राहत दी है। अब सभी को दीपावली के दौरान भी इसी तरह की ग्राहकी बने रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *