हाथ नहीं मिलाया तो नहीं दी नौकरी
स्वीडन में रहने वाली एक मुस्लिम महिला एक स्थानीय कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया था। टेलिग्राफ के अनुसार इस महिला का साक्षात्कार ले रहे शख्स ने इंटरव्यू खत्म होने के बाद उनसे हाथ मिलाने की पेशकश की जिससे इस युवती ने इनकार कर दिया। इसके बाद साक्षात्कारकर्ता ने उसे नौकरी के लिए अयोग्य बता कर काम देने से मना कर दिया। इस बात की शिकायत करते हुए युवती ने अदालत में केस दायर किया जहां कंपनी को भेदभाव करने का दोषी घोषित कर दिया गया।
धार्मिक कारणों का दिया हवाला
इस मामले में अदालत ने कंपनी पर 40 हजार क्रोनर यानि करीब 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस बारे में स्वीडन के स्टॉकहोम में उपासला काउंटी की रहने वाली फराह अलहजहा का कहना है कि बेशक यूरोपीय देश होने के कारण स्वीडन में भी हाथ मिलाने का चलन है, पर वे मुस्लिम संप्रदाय की परंपरा को मानती हैं। इसीलिए वो हाथ मिलाने के खिलाफ है क्योंकि इससे उनकी धार्मिक भावनायें जुड़ी हुर्इ हैं। फराह ने कहा कि उन्होंने हार नहीं मानी आैर इंटरव्युअर की गलत जिद्द के खिलाफ लड़ार्इ लड़ी।
अदालत ने कहा दोषी
फराह की बात का सर्मथन स्वीडन की अदालत ने भी किया आैर कहा कि इस मामले में साक्षात्कारकर्ता ने जानबूझकर गलत हरकत की थी। उनके देश में किसी की धार्मिक स्वतंत्रता को नहीं छीना सकता। यहां लैंगिक आैर सांप्रादायिक बराबरी को स्वीकार किया जाता है एेसे में उस व्यक्ति को दोषी कहा जायेगा। दूसरी आेर संबंधित कंपनी का कहना है कि उनके यहां महिला और पुरुष कर्मचारियों से समान बर्ताव किया जाता है। ऐसे में महिला किसी पुरुष कर्मचारी से हाथ मिलाने से इनकार नहीं कर सकती। हांलाकि इस बारे में कोर्ट का तर्क है कि महिलाओं और पुरुषों की बराबरी का अर्थ कंपनी सिर्फ हाथ मिलाने को मान रही है, जबकि युवती ने अपने धर्म के चलते इस बात से इनकार किया था।
भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि बाण सागर सामूहिक ग्रामीण जल-प्रदाय योजना से सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में इस वर्ष जुलाई तक हर घर नल से जल पहुँचेगा। साथ ही इस वर्ष नवम्बर-दिसम्बर तक रामनगर क्षेत्र के खेतों में सिंचाई के लिये भरपूर जल उपलब्ध होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को 7 करोड़ 28 लाख रूपये लागत से बनने वाली 7 पक्की सड़क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
काठमांडू। नेपाल के पोखरा में रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 72 यात्रियों में से अब तक 68 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जिसमें पांच भारतीय भी शामिल थे। लेकिन अभी भी चार लोगों की बॉडी बरामद नहीं हो सकी है, जिसकी तलाश आज फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि अभी तक उसे कोई जिंदा नहीं मिला है। वहीं इस बीच हवाई अड्डे के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर के हवाले से बड़ी जानकारी दी है।
नई दिल्ली। पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। आटा और चावल खरीदना जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है। आटे की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश में अनाज की कालाबाजारी बढ़ गई है। रोजमर्रा की चीजों को पाने के लिए संघर्ष हो रहा है।
एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।
बीजिंग। कोरोना ने इस बार चीन में कोहराम मचा रखा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि दिसंबर महीने के 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे। ये चीन की आबादी का लगभग 20 फीसदी हिस्सा है। आपको बता दें कि अगर ये अनुमान सही है तो ये पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा कोविड-19 विस्फोट है।
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। क्रिसमस के त्यौहार से सिर्फ कुछ घंटे पहले हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध ने कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना क्यों बनाया।
भूटान। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया है। 15 दिनों के भीतर उसे उसके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा। कोर्ट ने उसकी उम्र को देखते हुए ये फैसला सुनाया है। बता दें कि चार्ल्स शोभराज, दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के मामले में 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद है। साल 1976 से 1997 तक चार्ल्स शोभराज भारतीय जेल में भी सजा काट चुका है।
बीजिंग। जिस देश से कोरोना की शुरुआत हुई थी, और जिसने सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया था, आज उसी देश में लाखों लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। एक ताजा रिसर्च के मुताबिक चीन में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और तीन महीनों के भीतर 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है। वहीं इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स ऐंड इवेल्युएशन की रिसर्च के मुताबिक अप्रैल तक चीन में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 22 हजार मौतें हो सकती है।
काबुल। अफगानिस्तान के परवान प्रांत के पास सलंग दर्रे में सुरंग में आग लग गई। इसमें उन्नीस लोगों की मौत की खबर है, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए हैं। अफगान मीडिया ने रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
कुआलालम्पुर। मलेशिया में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में अबतक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। शिविर स्थल पर भूस्खलन के बाद अभी तक 53 लोगों को बचाया गया। हालांकि अभी भी दर्जनों लोग फंसे हुए हैं। अग्निशमन और बचाव विभाग ने एक बयान में कहा कि राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में सेलांगोर राज्य में भूस्खलन हुआ है। सुबह 3 बजे एक फार्महाउस के पास एक सड़क के किनारे भूस्खलन होने से यह हादसा हुआ।