Skip to content
Sunday, 15 November 2026
विज्ञापन के लिए संपर्क करें मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें
ताज़ा खबर
पचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजामपचमढ़ी में वन अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 23 लाख नकद और 700 ग्राम सोना मिलने की जानकारीबिरसा मुंडा जयंती पर डही में राज्य स्तरीय समारोह, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित; डॉ. मोहन यादव जी करेंगे सिंचाई परियोजना का लोकार्पणग्वालियर पशु मेले में घुड़दौड़ के दौरान घोड़ी की मौत, लाइव वीडियो सामने आने के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमंडला में शुद्ध शाकाहारी भोजनालयों की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार, 108 बल्क लीटर शराब जब्त; चार ढाबे सीलभोपाल में बिल्डर के सूने मकान से 33.45 लाख की चोरी, पांच ताले तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश बदमाशइंदौर में रविवार को दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, 7 करोड़ रुपये के टिकट बिके; धमकियों के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मौसम और AQI
जिले

अनूपपुर में मासूम की मौत से मचा हड़कंप, पिता पर बेटी को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप; खुद भी अस्पताल में भर्ती

· November 14, 2026 · 3 मिनट पढ़ें

अनूपपुर में पिता पर बेटी को जहर देने का आरोप, 3 साल की बच्ची की मौत

अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरेला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन साल की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि उसके पिता ने उसे पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। बच्ची की मौत के बाद पिता ने भी कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

ससुराल पहुंचकर बेटी को दिया जहरीला पदार्थ

जानकारी के अनुसार, केकरपानी निवासी मोहित सिंह गोंड की पत्नी सुशीला सिंह गोंड दीपावली से पहले धान की कटाई के लिए अपने मायके ग्राम गौरेला गई हुई थीं। 12 नवंबर की शाम मोहित बिना किसी को सूचना दिए करीब दो किलोमीटर दूर स्थित ससुराल पहुंचा।

बताया गया है कि वहां उसने अपनी तीन वर्षीय बेटी से पीने के लिए पानी मांगा। आरोप है कि इसके बाद उसने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्ची को पिला दिया।

नानी को बताई पिता की बात, बिगड़ने लगी तबीयत

शाम करीब छह बजे बच्ची की नानी सुमित्रा बाई सिंह घर पहुंचीं। बच्ची ने उन्हें बताया कि पिता ने उसे दवाई पिलाई है। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया। यहां करीब 24 घंटे तक उसका उपचार चला, लेकिन शुक्रवार शाम सात बजे उसने दम तोड़ दिया।

बेटी की मौत के बाद पिता ने भी उठाया आत्मघाती कदम

बच्ची की मौत के बाद रात करीब 10 बजे उसके बड़े पिता नेमू सिंह घर पहुंचे और मोहित को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग बच्ची को जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस कार्रवाई हो सकती है।

इसके बाद मोहित अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों और ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात करीब एक बजे मोहित ने खुद दरवाजा खोला और बताया कि उसने भी जहरीला पदार्थ पी लिया है।

परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

शनिवार दोपहर बच्ची के मायके और ससुराल पक्ष के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केंद्र में उनके बयान दर्ज किए गए। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *